Flashback Friday: जिहिन राडज़ुआन ने अपने ONE डेब्यू में फैंस को खुश होने का मौका दिया

jihin Radzuan

9 मार्च 2018 को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस को जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन के रूप में एक नई वॉरियर देखने को मिली थीं।

Jihin Radzuan makes her ONE debut against Puja Tomar

मलेशियाई स्टार ने कुआलालंपुर में हुए ONE: VISIONS OF VICTORY में पूजा “द साइक्लोन” तोमर के खिलाफ अपना ONE Championship डेब्यू किया था।

वो इवेंट उनके करियर को एक नई राह दिखा सकता था लेकिन जिहिन को नहीं पता था कि उन्हें इस मैच से क्या उम्मीद करनी चाहिए, क्योंकि वो पहली बार भारतीय एटमवेट कंटेंडर का सामना कर रही थीं।

जोहोर बारू से आने वाली एथलीट ने कहा, “जब मेरे कोच ने मुझसे कहा कि हमें ONE Championship में बाउट का ऑफर मिला है, तो मुझे ऐसा लगा कि ये भी मेरे पुराने करियर की ही भांति एक फाइट होने वाली है और उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम्हें फाइट का ऑफर मिला है, इसलिए तुम्हें उसके लिए तैयारियां करनी चाहिए।'”

“इसका अहसास मुझे तब तक नहीं हुआ जब कुछ समय बाद मैंने खुद को समझाते हुए कहा ‘ये संभव ही कुछ अलग होने वाला है।’

“साल 2017 के अंतिम दौर में मैंने ONE के साथ डील साइन की और मुझे खुशी थी कि मैं यहां डेब्यू कर पाई। मैं काफी समय से इस पल का इंतज़ार कर रही थी और अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट के ऑफर ने इस पल को मेरे लिए और भी खास बना दिया था।”

Malaysian mixed martial artist Jihin Radzuan waits for the bell to ring

इस बाउट के लिए मलेशियाई स्टार ने कड़ी ट्रेनिंग की थी और ट्रेनिंग के दौरान कई अलग-अलग स्टाइल्स सीखने पर ध्यान दिया।

वहीं, उनके कोच कई-कई घंटे तोमर की स्किल्स को परखने की कोशिश कर रहे थे और एक ऐसी रणनीति बना रहे थे जिससे “शैडो कैट” को इस मैच को जीतने में आसानी हो।

राडज़ुआन ने स्वीकार करते हुए कहा, “इस मैच के लिए मैंने ऐसी ट्रेनिंग की जो इससे पहले कभी नहीं की थी और इससे मुझे पहले से कहीं अधिक थकान भी हो रही थी। इसके बावजूद हमने कड़ी ट्रेनिंग की और कुआलालंपुर में आने के बाद मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा था।”

इस समय तक जिहिन प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड से कुछ खास वाकिफ नहीं थीं, इसलिए ONE में पहली फाइट से पहले का समय उनके लिए एक बेहद अलग ही अनुभव रहा था।



“शैडो कैट” को अपनी स्किल्स में सुधार के करते रहने के साथ ही मीडिया सेशंस में भी भाग लेना था।

इवेंट के दिन अक्षियता एरीना में अपने वॉकआउट से पहले तक जिहिन काफी अच्छा महसूस कर रही थीं। लेकिन इसी बीच  घबराहट उनपर हावी होने लगी थी।

उन्होंने कहा, “मैं उस मोमेंट को लेकर उत्साहित थी लेकिन मुझे लगता है कि उस बीच मुझे घबराहट भी हो रही थी क्योंकि मैं पहली बार इतने बड़े एरीना में हजारों फैंस के सामने परफ़ॉर्म करने वाली थी।”

“जब मेरा म्यूजिक बजा तो मेरे बाहर जाने का समय आ चुका था, इससे मुझे और भी अधिक घबराहट महसूस होने लगी थी। अक्सर भावनाएं मुझ पर बहुत जल्दी हावी हो जाती हैं और उस समय मैं रोना भी चाहती थी लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे खुद को शांत रखना होगा।”

Malaysian mixed martial artist Jihin Radzuan takes side control

सौभाग्य से, घबराहट ने जल्द ही उनका पीछा छोड़ दिया था।

जैसे ही “शैडो कैट” ने सर्कल के बंद होने की आवाज सुनी तो उन्हें अहसास हो चुका था कि अब उन्हें अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।

घरेलू फैंस के सामने मलेशियाई स्टार ने पहले राउंड में शानदार स्ट्राइकिंग और प्रभावशाली ग्राउंड गेम की मदद से बढ़त हासिल की।

जिहिन ने कहा, “मेरे कोच ने मुझे पहले ही सचेत कर दिया था कि तोमर क्या करने वाली हैं और तोमर ने वैसा ही किया और हमारा प्लान सफल हो रहा था। प्लान उन्हें ग्राउंड गेम में लाने का था और उनकी साइड किक्स से बचना था।”

“पहले राउंड के आखिर में मेरे कोच मेल्विन ने मुझसे कहा कि इसी गेम प्लान पर डटे रहना होगा लेकिन साथ ही उन्हें फिनिश करने का भी प्रयास करना होगा।”

अभी दूसरे राउंड को शुरू हुए कुछ ही सेकंड हुए थे और जिहिन ने साइड किक लगाई लेकिन इसे लगाने के दौरान वो फिसल गईं।

लेकिन मलेशियाई स्टार वापसी करने में सफल रहीं। उन्होंने टेकडाउन का प्रयास किया और “द साइक्लोन” को कमर के बल नीचे गिराया और आर्मबार लगाया। सबमिशन में फंसने के बाद भी भारतीय स्टार इससे बच निकलने में सफल रही थीं।

जिहिन ने कहा, “वो आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने आर्मबार के खिलाफ भी टैप आउट नहीं किया था। लेकिन यहां से मुझे ट्रायंगल चोक लगाने का रास्ता नजर आने लगा था।”

तोमर ट्रायंगल चोक से नहीं बच पाईं और दूसरे राउंड में 2:23 मिनट बीत जाने के बाद उन्होंने टैप आउट कर दिया।

इस जीत के बाद “शैडो कैट” को क्राउड से उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिला और जिहिन! जिहिन! जिहिन! चीयर करने लगे।

Jihin "Shadowcat" Radzuan celebrates her win against Puja Tomar

उन्होंने बताया, “मुझे खुद पर विश्वास नहीं हो पा रहा था कि मैंने अपने डेब्यू मैच में वो भी मलेशिया में सबमिशन से जीत हासिल की है। मुझे लगता है कि मेरे करियर की इससे बेहतर शुरुआत शायद नहीं हो सकती थी।”

“उस जीत से मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा और ये भी सोचा कि तब क्या होता अगर मैच का परिणाम इससे उलट आया होता। अगर मुझे हार मिली होती तो ONE Championship में मेरे करियर की शुरुआत अलग ही तरीके से हुई होती।”

ये भी पढ़ें: स्टार एथलीट्स पालतू जानवरों के साथ घर पर कर रहे हैं वर्कआउट

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.