ONE 173 से पहले जापानी स्टार रूकिया एनपो से जुड़ी 5 बेहद दिलचस्प बातें जानिए

Rukiya Anpo

जापानी स्ट्राइकिंग सनसनी रूकिया “डिमोलिशन मैन” एनपो ग्लोबल स्टेज पर कदम रखने के लिए तैयार हैं और उनका सामना ONE Championship डेब्यू मैच में पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मरात ग्रिगोरियन से होगा।

दोनों के बीच की टक्कर रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon Vs. Noiri के तीन राउंड के फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी।

एनपो पूर्व K-1 सुपर लाइटवेट चैंपियन होने के साथ-साथ 2021 K-1 वेल्टरवेट ग्रां प्री फाइनल में भी पहुंचे, जहां उन्हें मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले कि “डिमोलिशन मैन” सर्कल में दस्तक दें, आइए उनके बारे में खास बातें जानते हैं।

#1 उनके पिता ने मार्शल आर्टिस्ट होने का महत्व समझाया

K-1 में अपने विरोधियों को ढेर करने से पहले उनके सफर की शुरुआत क्योकुशिन कराटे से हुई। एनपो और उनके भाई बहुत छोटी उम्र से इसकी ट्रेनिंग करने लगे। लेकिन वो अहम मौकों पर पीछे रह जाते थे और बड़े टूर्नामेंट्स में अधिकतर समय दूसरे स्थान पर आते।

लेकिन उसके बाद हुई बातचीत ने कहानी पूरी तरह से बदल दी।

उनके पिता ने देखा कि बेटे में प्रतिभा है, लेकिन वो अपना पूरा नहीं दे पा रहे थे। फिर दोनों की बातों ने उनके रवैये में बदलाव लाया और आगे चलकर उन्होंने बहुत सफलता हासिल की।

#2 बॉक्सिंग लैजेंड मैनी पैकियाओ से भी ली टक्कर

कुछ मौके जीवन में सिर्फ एक ही बार मिलते हैं।

एनपो के लिए ऐसा मौका जुलाई 2024 में Super RIZIN 3 के दौरान आया, जब उनका सामना आठ डिविजन के बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज मैनी “पैकमैन” पैकियाओ से हुआ।

साइटामा सुपर एरीना में 48,117 दर्शकों के सामने अपनी रीच (पहुंच) का फायदा उठाते हुए उन्होंने फिलीपीनो दिग्गज पर करारे शॉट्स लगाए।

भले ही ये प्रदर्शनी मैच था, जो कि ड्रॉ रहा, मगर एनपो के प्रदर्शन ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस बारे में “डिमोलिशन मैन” ने कहा:

“जब मुझे मैनी पैकियाओ से फाइट का ऑफर आया तो मैंने अपनी मानसिकता बदल दी। मैं वो शख्स बन गया जो अपनी पूरी ताकत झोंक देता है, नियम फॉलो करता है और कुछ हासिल करने के लिए प्रयास करता है। उस अनुभव और माहौल ने मुझमें आत्मविश्वास जगाया।”

#3 एक बेहतरीन डीजे

जब रूकिया एनपो विरोधियों पर अपने पंचों और किक्स से वार नहीं कर रहे होते तो वो क्लब में डांस करने वालों को अपनी धुन पर नचा रहे होते हैं।

वो फाइट कैम्पों के बीच डीजे के तौर पर भी कभी-कभार काम करते हैं। ये अभी उनके लिए सिर्फ एक पैशन है। ऐसे में जब वो अपने फाइटिंग करियर को अलविदा कहेंगे तो ये एक अच्छा करियर हो सकता है।

जापानी स्टार ने बताया:

“मुझे पार्टी करना पसंद है। मेरे पास एक डीजे सेट भी है। अभी मैं फाइट की ट्रेनिंग पर ध्यान लगा रहा हूं, लेकिन जब मैं थक जाता हूं तो इसका इस्तेमाल रिलेक्स होने के लिए करता हूं। रिटायरमेंट के बाद मैं एक फेमस डीजे बनना चाहता हूं।”  

#4 एक यूट्यूब कॉन्टेन्ट क्रिएटर

मौजूदा समय की दुनिया में ब्रैंडिंग के बहुत मायने होते हैं और रूकिया एनपो इसे अच्छी तरह से जानते हैं।

29 वर्षीय स्टार के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, जिनके जरिए उन्होंने अपनी फाइटर के तौर पर यात्रा और निजी जीवन से रूबरू होने का मौका मिलता है।

2020 में इसकी शुरुआत के बाद से ही वो अपनी ट्रेनिंग की फुटेज, रोजमर्रा के काम साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त वो फैंस को भी शामिल करते हैं।

#5 फैंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की चाह

रूकिया एनपो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सिर्फ जीतने के लिए नहीं आए बल्कि फाइटर होने का क्या मतलब होता है, इसे बदलने आए हैं।

टोक्यों में ONE 173 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “डिमोलिशन मैन” एक खास तरह की एनर्जी लेकर आए और उनका स्वैग और बाउंड्री पुश करने की कला बेहतरीन थी।

वो एक वॉरियर और एंटरटेनर हैं और फैंस को शानदार अनुभव देने पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि फाइटिंग एंटरटेनमेंट है।

एनपो ने समझाया:  

“सिर्फ जीतना ही काफी नहीं है। हम प्रोफेशनल फाइटर्स हैं। हमें फन और एक्साइटमेंट पैदा करना होता है। मुझे एक अच्छी फाइट दिखानी होगी और हम नया फन लेकर आएंगे।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)