5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 16: Haggerty Vs. Andrade से पता चलीं

Jonathan Haggerty Fabricio Andrade ONE Fight Night 16 80 scaled

4 नवंबर की तारीख मार्शल आर्ट्स फैंस को लंबे समय तक याद रहेगी।

क्योंकि ONE Fight Night 16 में इतिहास रचते देखा गया, जब 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए दो चैंपियंस की टक्कर हुई और एक नए सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी देखने को मिली।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए इवेंट में दमदार एक्शन देखने को मिला, जिसमें कई सारे बेहतरीन मुकाबले शामिल थे।

आइए नजर डालते हैं कि ONE Fight Night 16 से क्या बड़ी बातें निकलकर सामने आईं।

बेंटमवेट डिविजन के बेस्ट स्ट्राइकर हैं जोनाथन हैगर्टी

ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को नया हकदार मिल गया है। मेन इवेंट में जोनाथन हैगर्टी ने फैब्रिसियो एंड्राडे को शानदार तरीके से नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया।

पहले राउंड की कड़ी टक्कर के बाद हैगर्टी ने मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को लेफ्ट हाई किक मारकर हैरान कर दिया। उसके बाद इंग्लिश स्टार ने एंड्राडे पर ताबड़तोड़ अटैक कर मैच को खत्म कर दिया।

इस दमदार जीत की वजह से “द जनरल” ने साबित कर दिया है कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन बेंटमवेट स्ट्राइकर हैं। लेकिन क्या वो एंड्राडे के MMA खिताब को भी जीत पाएंगे?

बचपन से ही 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर ट्रेनिंग करने के आदी रहे हैगर्टी रीमैच में और भी अधिक घातक साबित हो सकते हैं, अगर उनकी ग्रैपलिंग सही रही।

ये मैच होना बहुत दूर की बात नजर आता है, लेकिन स्टैम्प फेयरटेक्स ने MMA में आकर ऐसा किया है और इंग्लिश स्टार भी तीन खेलों में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बारे में गंभीरता से विचार कर सकते हैं।

टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर हैं टाय रुओटोलो

मागोमेद अब्दुलकादिरोव के पास पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में टाय रुओटोलो की स्किल्स का कोई जवाब नहीं था।

10 मिनट के मैच के दौरान रुओटोलो ने अपने प्रभावशाली और खतरनाक सबमिशन गेम का परिचय देते हुए कई सारी पोजिशंस से वार किए। 20 वर्षीय स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी के आर्म-इन गिलोटीन, डार्स चोक और आर्मबार में लगभग जकड़ लिया था।

Atos टीम के प्रतिनिधि द्वारा किए गए अटैक को अब्दुलकादिरोव सिर्फ डिफेंड ही कर सकते थे। इस कारण जजों के लिए अमेरिकी स्टार के पक्ष में फैसला सुनाना बड़ा ही आसान काम रहा।

रुओटोलो ने ONE में ना सिर्फ लगातार पांचवीं जीत हासिल की बल्कि 26 पाउंड की चैंपियनशिप बेल्ट जीतकर खुद को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में शामिल भी कर लिया है।

लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब आते जा रहे हैं हलील अमीर

ONE Championship में लगातार दो मुकाबले जीतकर हलील अमीर को लाइटवेट MMA डिविजन में चौथी रैंक हासिल हुई थी। अब अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर उन्होंने खुद को बेल्ट का मजबूत दावेदार बना लिया है।

इस मैच की वजह से अमीर ये दिखाने में कामयाब रहे कि वो कठिनाइयों से पार पा सकते हैं। पाकिस्तानी फिनिशर ने कई सारे सबमिशन लगाए, लेकिन अमीर ने कामयाबी के साथ उनका बचाव किया।

पहले राउंड के अंतिम पलों में 29 वर्षीय स्टार ने बताया कि उन्हें “नो मर्सी” के नाम से क्यों जाना जाता है। अमीर ने मुजतबा पर जबरदस्त वार किए और दूसरे राउंड के शुरु होने से पहले ब्रेक के दौरान वो स्टूल से उठने में नाकाम रहे। इस वजह से रेफरी हर्ब डीन ने मुकाबले को वहीं खत्म कर दिया।

इस जीत के साथ Amir Team के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 10-0 का हो गया है, जिसमें 9 फिनिश शामिल हैं और उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की दावेदार मजबूत कर दी है।

बेन टायनन ने हेवीवेट डिविजन में शानदार आगाज किया

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ONE में कई अच्छे मुकाबले कर चुके थे, जिसमें बेहतरीन प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जीत भी शामिल रही, लेकिन बेन “वनीला थंडर” टायनन को इस बात की कोई चिंता नहीं थी।

टायनन मैच की शुरुआत में ही दक्षिण कोरियाई एथलीट को मैट पर ले गए और टॉप पोजिशन में रहकर उन्हें कंट्रोल किया। पूर्व NCAA डिविजन 1 रेसलर ने दूसरे राउंड में भी यही किया।

कांग ने हेवीवेट MMA बाउट के 10 मिनट खुद को अच्छे से डिफेंड किया, लेकिन तीसरे राउंड में टेकडाउन के बाद उनके डिफेंस ने जवाब दे दिया और “वनीला थंडर” ने आर्म ट्रायंगल चोक लगाकर मैच जीता और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा।

बेहतरीन रेसलिंग बैकग्राउंड, परफेक्ट MMA रिकॉर्ड और लाजवाब ONE डेब्यू के दम पर उन्होंने खुद को हेवीवेट डिविजन के भविष्य के तौर पर साबित कर दिया है।

अनुभवी स्ट्राइकर्स ने युवा स्टार्स को दी शिकस्त

उभरते हुए स्टार्स एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक और “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान अपने मैचों को जीतना चाहते थे, लेकिन अनुभवी स्टार्स क्रिस्टीना मोरालेस और रुई बोटेल्हो के सामने उनकी एक ना चली।

स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले के पहले तीन मिनट के दौरान “फाइटिंग रूस्टर” काफी अच्छे नजर आए और अटैक भी किया। लेकिन दूसरे राउंड में बोटेल्हो ने नियंत्रण अपने हाथों में लिया और तीसरे राउंड में 20 वर्षीय चीनी स्टार पर बढ़त बनाई।

वहीं मोरालेस ने एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में “सुपरगर्ल” के खिलाफ जरा भी समय व्यर्थ नहीं किया।

तीन बार की किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और 19 वर्षीय स्टार को खतरनाक कॉम्बिनेशंस लगाकर हार मानने पर मजबूर कर दिया।

किकबॉक्सिंग में और

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled