ONE 173 की लाइटवेट MMA फाइट में अपराजित रिकॉर्ड को दांव पर लगाएंगे शोज़ो इसोजीमा और टाय रुओटोलो

Shozo Isojima Tye Ruotolo

टोक्यो, जापान में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में दो अपराजित MMA स्टार्स की टक्कर देखने को मिलेगी।

रविवार, 16 नवंबर को जापानी फाइटर शोज़ो “ग्रेट टीचर” इसोजीमा और ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो की टक्कर लाइटवेट MMA मैच में होगी।

इसोजीमा शानदार फॉर्म के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे।

इस महीने हुए ONE Fight Night 36 में उन्होंने अर्जेंटीना के निकोलस विगना के खिलाफ दूसरे राउंड में ग्राउंड-एंड-पाउंड का इस्तेमाल कर जीत हासिल की।

उस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

इसने उनके करियर रिकॉर्ड को 6-0 कर दिया और उन्होंने दिखाया कि क्यों 2023 से प्रोफेशनल बनने के बाद से जापानी फैंस की नजरें उन पर टिकी हुई हैं।

स्टैंड-अप और ग्राउंड दोनों जगहों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले 28 वर्षीय स्टार ने बार-बार दिखाया है कि वो किसी भी जगह से मैच खत्म कर सकते हैं।

अब वो अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपनी लय को जारी रखना चाहेंगे और एक बड़े नाम को हराकर लाइटवेट डिविजन में धाक जमाने की सोच रहे होंगे।

लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे दुनिया के सबसे खतरनाक सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक रुओटोलो। अमेरिकी सुपरस्टार ने छोटी उम्र से ही जिउ-जित्सु में अपनी धाक जमाई है।

नवंबर 2023 में हुए ONE Fight Night 16 में मागोमेद अब्दुलकादिरोव को हराकर ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद से वो इसे दो बार आइजैक मिशेल और डान्टे लियोन के खिलाफ डिफेंड कर चुके हैं।

MMA में डेब्यू कर उन्होंने दिखाया है कि उनके खेल वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग से बढ़कर है।

सितंबर महीने में हुए ONE Fight Night 35 में 22 वर्षीय स्टार ने पहले लाइटवेट MMA मैच में एड्रियन “द फिनोम” ली का सामना किया।

फाइट के दौरान वो स्ट्राइकिंग में अच्छे दिखे और गति बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन जब फाइट ग्राउंड पर गई तो उन्होंने अपना कमाल दिखाते हुए रीयर-नेकेड चोक से जीत हासिल की।

इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

अब वो एक बार फिर अपनी MMA स्किल्स को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं और वो भी एक अपराजित फाइटर के खिलाफ उनकी घरेलू जमीन पर।

16 नवंबर को आई जीत रुओटोलो के रिकॉर्ड को 2-0 कर देगी और वो भविष्य में ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ मैच हासिल करने के करीब आ सकते हैं, जो कि खुद उसी इवेंट में अलीबेग रसुलोव के खिलाफ खिताब का बचाव करेंगे।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs