ONE Fight Night 41 में टाय रुओटोलो वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग टाइटल को पावेल जावोर्स्की के खिलाफ डिफेंड करेंगे

tyepawel

ONE Fight Night 41 के लिए एक वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें मौजूदा चैंपियन टाय रुओटोलो अपनी बेल्ट को पोलिश चैलेंजर पावेल जावोर्स्की के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।

10 मिनट के इस मुकाबले का आयोजन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 14 मार्च को किया जाएगा।

22 वर्षीय रुओटोलो ने खुद को खेल के सबसे करिश्माई एथलीट्स में से एक साबित किया है।

कैलिफोर्निया निवासी का दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अब तक का सफर शानदार रहा है। उन्होंने 4-0 के शानदार रिकॉर्ड के साथ नवंबर 2023 में ONE Fight Night 16 में पहला वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया।

वहां रुओटोलो ने रूस के मागोमेद अब्दुलकादिरोव को हराकर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट अपने नाम की।

अप्रैल 2024 में हुए ONE Fight Night 21 में Atos टीम के प्रतिनिधि ने सबमिशन से जीत हासिल करने अपने खिताब का बचाव किया।

कुछ महीनों बाद ONE Fight Night 23 में उन्होंने जोज़ेफ चैन को एक नॉन-टाइटल मुकाबले में पराजित करने में सफलता अर्जित की।

मई 2025 में हुए ONE Fight Night 31 वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में डान्टे लियोन ने उनकी कड़ी परीक्षी ली। इससे पहले दोनों की प्रतिद्वंदिता का स्कोर 1-1 था।

रुओटोलो ने अपने शानदार पासिंग गेम और दबाव बनाते हुए कनाडाई स्टार के खतरनाक गार्ड गेम को ध्वस्त करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से मुकाबले को अपने नाम किया।

सबसे युवा IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ने उसके बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख किया।

रुओटोलो ने चार-औंस के ग्लव्स पहनकर शानदार शुरुआत की। उन्होंने सितंबर 2025 में हुए ONE Fight Night 35 में एड्रियन “द फिनोम” ली को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से मात देते हुए उन्हें करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

दो महीने बाद अमेरिकी सुपरस्टार ने ONE 173 में वापसी करते हुए शोज़ो “ग्रेट टीचर” इसोजीमा के 6-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को धराशाई कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने आंकड़े को 2-0 किया।

अब उनका सामना एक बेहद प्रतिभाशाली चैलेंजर से हो रहा है।

जावोर्स्की ने यूरोपियन सर्किट पर जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर ही अपने ONE डेब्यू में वर्ल्ड टाइटल का मौका हासिल किया है।

21 वर्षीय एथलीट ने ब्लैक बेल्ट हासिल करने के एक साल के भीतर ही कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 85 किलोग्राम भार वर्ग में 2025 IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा कर खेल के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं में से एक के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अतिरिक्त पोलिश स्टार ने IBJJF नो-गी यूरोज़ में अपने भार वर्ग और एब्सोल्यूट डिविजन में खिताब जीता। उन्होंने अपने नौ में से सात प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया था।

जावोर्स्की टूर्नामेंटों की सफलता के अलावा एलीट लेवल के अनुभव को ONE Championship डेब्यू में लेकर आ रहे हैं। उन्होंने प्रमोशन के बाहर पीजे बार्च और डेवहोंटे जॉनसन जैसे दिग्गज को मात दी है।

उनका सबमिशन वाला रवैया और लेग लॉक्स में महारथ उन्हें किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए कठिन चुनौती बनाता है।

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39