टाय रुओटोलो ने ONE 173 में अपराजित शोज़ो इसोजीमा के खिलाफ जीत का तरीका उजागर किया – ‘शानदार हेड किक नॉकआउट’

Tye Ruotolo Magomed Abdulkadirov ONE Fight Night 16 46 scaled

मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो ग्राउंड गेम के महारथी हैं, लेकिन ONE 173: Superbon vs. Noiri में वापसी कर नॉकआउट की तलाश में होंगे।

रविवार, 16 नवंबर को ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट का सामना लाइटवेट MMA मुकाबले में अपराजित जापानी स्टार शोज़ो इसोजीमा से होगा, जिसे पे-पर-व्यू के जरिए लाइव देखा जा सकता है।

22 वर्षीय कैलिफोर्निया निवासी ने सितंबर महीने में एड्रियन “द फिनोम” ली को रीयर-नेकेड चोक से पराजित कर अपना शानदार लाइटवेट MMA डेब्यू किया।

जिस तरह के डेब्यू की कल्पना अमेरिकी सुपरस्टार ने की थी, ये बिल्कुल वैसा ही रहा:

“वो शानदार था। सब कुछ प्लान के मुताबिक गया और ये आशीर्वाद की तरह रहा। जब भी आप रिंग में कदम रखते हैं तो कुछ भी हो सकता है। वहां जीत हासिल कर अच्छा लगा। उसने मुझे अगली फाइट के लिए जोश दिया।

“शोज़ो इसोजीमा एक मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। वो अपराजित भी हैं। मैं उत्साहित हूं। मैंने कभी सर्कल में MMA फाइट नहीं की है तो मैं उत्साहित हूं।”

रुओटोलो की तरह ही इसोजीमा भी ग्राउंड गेम के स्पेशलिस्ट हैं। 28 वर्षीय स्टार ने अपने जूडो के खेल की वजह से MMA में 6-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

हालांकि, अब रुओटोलो देखने के लिए उत्सुक हैं कि उनके जिउ-जित्सु के आगे विरोधी का जूडो गेम कहां ठहरता है।

Tenore टीम के प्रतिनिधि ने onefc.com को बताया:

“मैंने इसोजीमा की इतनी ग्रैपलिंग नहीं देखी है, लेकिन मुझे लगता है कि ये शानदार होगी। ये विभाग मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है।”

ये अति-आत्मविश्वास नहीं बल्कि सालों तक की गई मेहनत का नतीजा है।

टाय और उनके जुड़वा भाई, ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो, ने कई धुरंधरों को टैप करने पर मजबूर किया है।

वो सबमिशन लगाने से कतई पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन अमेरिकी सुपरस्टार MMA में कुछ और ही करने का सोच रहे हैं:

“शायद हम एक शानदार हेड किक नॉकआउट कर सकते हैं। वो शानदार रहेगा। अगर मुझे कहना पड़े तो बताऊंगा कि ऐसा कुछ हो सकता है। अगर नहीं तो क्या पता मैच किस दिशा में जाए।”

रुओटोलो ने इसोजीमा की सबसे बड़ी कमियां बताईं

शोज़ो इसोजीमा अक्टूबर में हुए ONE Fight Night 36 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में निकोलस विगना को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात देकर इस मैच में उतरेंगे।

जापानी एथलीट ने अपनी ताकत और ग्रैपलिंग दिखाई है, जो डिविजन में किसी के लिए भी खतरा साबित हो सकती है। लेकिन टाय रुओटोलो ने उनके खेल का अध्ययन किया है।

रुओटोलो ने बताया:

“वो अच्छे दिखे थे। वो ऐसे लगे जैसे उनमें दम है। जब वो विरोधियों को पकड़ते हैं तो काफी सहज लगते हैं।

“लेकिन जब वार-पलटवार की बात आती है तो वो लगता है कि वो पीछे हट जाते हैं। अगर मुझे उनकी कोई कमजोरी बतानी पड़े तो यही होगी।”

रुओटोलो ने अपने स्टैंड-अप खेल में काफी सुधार किया। उन्हें भरोसा है कि उनकी शानदार ग्रैपलिंग, विकसित हुई स्ट्राइकिंग और वर्ल्ड चैंपियनशिप मानसिकता से वो इसोजीमा का सामना करेंगे।

एक तरफ सबमिशन ग्रैपलिंग किंग को हेड किक नॉकआउट की तलाश है, लेकिन जीत किसी भी तरीके से आए उन्हें मंजूर होगी:

“मैं जल्द से जल्द मैच खत्म करते हुए दोबारा वापसी करना पसंद करूंगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35