इन 5 कारणों से 15 अगस्त को ONE Friday Fights 120 देखना ना भूलें

Itsuki Hirata Victoria Souza ONE 167 5 scaled

ONE Championship की शुक्रवार, 15 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है और ढेर सारे इंटरनेशनल स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर दस्तक देते हुए नजर आएंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 120 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें 12 जबरदस्त MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैच देखने को मिलेंगे।

आइए जानते हैं कि क्यों फैंस को ONE Friday Fights 120 हर हाल में देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में जबरदस्त नॉकआउट पावर वाले स्टार्स की टक्कर

फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया का सामना पोमपेट पैंथोंगजिम से होगा और इस मुकाबले के नॉकआउट से फिनिश होने की काफी संभावना है।

दोनों ही स्ट्राइकर्स अपने पिछले मैच में बेहतरीन हाइलाइट-रील फिनिश के साथ उतरेंगे। योडलैकपेट ने ONE Friday Fights 113 में डोंकिंग योथारकमॉयथाई को पहले राउंड में ढेर कर दो फाइट से चले आ रहे हार के सिलसिले का अंत किया था।

वहीं पोमपेट की बात करें तो उन्होंने ONE Friday Fights 111 में पुएनलुआंग बानराम्बा को जोरदार राइट हुक से नॉकआउट किया।

दोनों ही फ्लाइवेट्स को करीब से वार करने में आनंद आता है और शायद ही ये मुकाबला जजों के स्कोरकार्ड्स तक जाए।

#2 इत्सुकी हिराटा की लंबे समय बाद वापसी भारतीय MMA स्टार के खिलाफ

जापानी MMA स्टार इत्सुकी “द एंड्रॉइड” हिराटा लंबे समय बाद वापसी करते हुए दोबारा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ना चाहेंगी।

हिराटा ने 19 वर्ष की आयु में ग्लोबल स्टेज पर शानदार डेब्यू करते हुए अपनी ग्रैपलिंग, ग्राउंड-एंड-पाउंड और जूडो थ्रो के दम पर खास पहचान बनाई। उन्होंने इसके दम पर लगातार चार जीत भी दर्ज कीं।

लेकिन उसके बाद हिराटा को जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी भिड़ंत आरती “द डेस्ट्रॉयर” खत्री से होगी, जो कि 5-0 के बेदाग रिकॉर्ड और 80 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ प्रमोशन में डेब्यू करेंगी।

हिराटा का प्रयास होगा कि वो अपने वापसी मैच में शानदार जीत हासिल कर दोबारा डिविजन को सावधान करें, वहीं खत्री अगर जापानी स्टार को हरा पाईं तो एकदम से एटमवेट डिविजन की बड़ी स्टार्स में शामिल हो सकती हैं।

#3 म्यांमार के सबसे बेहतरीन स्टार्स रिंग में उतरेंगे

ONE Friday Fights 120 में म्यांमार का अच्छा खासा प्रतिनिधित्व होगा। ना सिर्फ जाने माने स्ट्राइकर थांट ज़िन की वापसी होगी बल्कि अपराजित लेथवेई स्टार सोई नुआंग ऊ और अनुभवी दिग्गज हर लिंग ओम का प्रमोशनल डेब्यू होगा।

थांट ज़िन ने एक बेहतरीन फ्लाइवेट मॉय थाई प्रतिद्वंदी के रूप में पहचान बनाई है। पिछले साल ONE Friday Fights में डेब्यू करते हुए उन्होंने दो थाई विरोधियों को नॉकआउट किया। उसके बाद टकेरु सेगावा को ONE Friday Fights 81 के पहले राउंड में नॉकडाउन किया, लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें हार मिली।

अपने सबसे हालिया मैच में उन्हें सुरियानलैक पोर येनयिंग के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। अब उनकी कोशिश गिंगसंगलैक वोर कुमचामनर्न पर जीत हासिल करने की होगी।

सोई नुआंग ऊ लुम्पिनी स्टेडियम में 15-0 के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ डेब्यू करेंगे और उनकी टक्कर 128-पाउंड मॉय थाई मैच में ओमार एल हलाबी से होगी।

वहीं हर लिंग ओम का सामना 120-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में जुराई इशी से होगा।

#4 अपराजित रिकॉर्ड होंगे दांव पर

सोई नुआंग ऊ और आरती खत्री के अलावा ONE Friday Fights 120 के कई सारे स्टार्स हैं, जिनके अपराजित रिकॉर्ड दांव पर लगे होंगे।

हसन “वुल्फ” सालोमोव का सामना ब्राजील एकमुआंगनोन से 126-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में होगा। 14-0 के अपराजित रिकॉर्ड वाले उज्‍बेक स्ट्राइकर के नाम ONE Friday Fights में एक जीत है और अपनी स्ट्रीक बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

फ्लाइवेट MMA मैच में जांग सियोन ग्यु और सरदोर करीमबोएव की टक्कर होगी और दोनों का रिकॉर्ड 4-0 का है। यहां एक अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाएगा तो दूसरे के हाथ निराशा लगेगी।

#5 नया कॉन्ट्रैक्ट विजेता आ सकता है सामने

ONE Friday Fights में लगातार शानदार प्रदर्शन देखे गए हैं, जिसके दम पर कई सारे एथलीट्स को छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह मिली है।

योडलैकपेट, पोमपेट और अपराजित सालोमोव इस शुक्रवार मुकाबले करते दिखेंगे और यहां उन्हें जीत के साथ जीवन बदल देने वाले कॉन्ट्रैक्ट मिलने के दरवाजे खुल जाएंगे।

इन स्ट्राइकर्स ने पहले के मैचों में अपनी फिनिशिंग की काबिलियत दिखाई है और एक धमाकेदार जीत इन्हें कॉन्ट्रैक्ट के करीब ला देगी।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)