इन 5 कारणों से 27 जून को ONE Friday Fights 114 देखना ना भूलें

Seksan Or Kwanmuang Asa Ten Pow ONE Fight Night 30 28 1 scaled

ONE Championship की जब शुक्रवार, 27 जून को ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी होगी तो इसमें सितारो से भरा एक शानदार फाइट कार्ड देखने को मिलेगा।

ONE Friday Fights 114 हाल ही के समय के सबसे शानदार वीकली एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के संस्करणों में से एक है और दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स फैंस इसके लिए उत्साहित हैं।

आइए उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं कि क्यों ONE Friday Fights 114 हर हाल में देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में शामिल स्ट्राइकर्स के पास साबित करने को बहुत कुछ

नए मेन इवेंट में खतरनाक नॉकआउट सुआब्लैक टोर प्रान49 और युवा उभरते हुए एथलीट संगारथिट लुकसाइकोंगडिन 140-पाउंड किकबॉक्सिंग मैच में आमने-सामने होंगे।

अपने ONE करियर की शुरुआत में लगातार छह जीत, जिसमें चार हाइलाइट-रील फिनिश, और फिर मिले कॉन्ट्रैक्ट के बाद सुआब्लैक टॉप स्टार्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं।

अब वो लगातार तीन मैचों में हारने के बाद इस बाउट में उतरेंगे।

वहीं पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के संबंधी संगारथिट ने ONE Friday Fights 100 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में काफी प्रभावित किया था। अब वो एक स्थापित थाई फाइटर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करना चाहेंगे।

#2 अनुभवी स्टार्स अपनी प्रतिद्वंदिता आगे बढ़ाएंगे

मेन इवेंट से पहले थाई धुरंधर सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग और “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई 140-पाउंड मॉय थाई मैच में आमने-सामने होंगे। ये दोनों पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस ONE के बाहर चार बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं और फैंस को एक जोरदार मैच की उम्मीद करनी चाहिए।

36 वर्षीय सेकसन ने पिछले डेढ़ साल में खुद को ONE के सबसे मनोरंजक फाइटर्स में से एक बनाया है। वो पिछले मैच में नॉकआउट से हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे, जो कि ONE में उनकी पहली और एकमात्र फिनिश से आई हार थी।

वहीं मुआंगथाई को सेकसन के खिलाफ अपने सभी चार मैच गंवाने पड़े। हालांकि, 31 वर्षीय स्टार लगातार दो मैचों को जीतने के बाद इस बाउट में उतरेंगे।

अगर मुआंगथाई को यहां जीत मिलती है तो वो शायद छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर सकते हैं।

#3 दो जोरदार प्रमोशनल डेब्यू

ONE Friday Fights 114 में बड़े ONE सुपरस्टार्स के अलावा दो धमाकेदार प्रमोशनल डेब्यू होने जा रहे हैं, जिन्हें कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

थाई स्टार पीटीटी अपिचार्ट फार्म का सामना फेदरवेट मॉय थाई मैच में इलियास अब्देलाली से होगा। 2023 से लगातार जीतते चले आ रहे और थाईलैंड में ढेर सारे खिताब जीत चुके पीटीटी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तुरंत बड़े स्टार बन सकते हैं।

वहीं 17 वर्षीय मॉय थाई सनसनी योनिस अनाने डेब्यू करते हुए स्ट्रॉवेट मैच में चीन के लिउ जन्चाओ का सामना करेंगे।

योनिस, मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के छोटे भाई हैं। उनके पास अपने बड़े भाई जैसी ही शानदार स्किल्स हैं।

#4 ONE के युवा स्टार्स की प्रदर्शनी

ONE Friday Fights 114 के जरिए ONE मॉय थाई के भविष्य की झलक देखने को मिलेगी।

अनाने परिवार के छोटे सदस्य अपना नाम बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वहीं उनके 20 वर्षीय प्रतिद्वंदी भी। लिउ को करीबी अंतर से अपने ONE डेब्यू में हार का मुंह देखना पड़ा था।

इसके अलावा अपराजित उज्बेकिस्तानी सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव अपनी लगातार आठवीं जीत की तलाश में होंगे, जब उनका सामना अनुभवी थाई स्टार पेटसुकुमविट बोई बांगना से होगा। 22 वर्षीय में भविष्य का ग्लोबल सुपरस्टार बनने के सारे गुण नजर आते हैं और वो ONE के मेन रोस्टर में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

वहीं फैंस 18 वर्षीय सनसनी रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश की वापसी को लेकर उत्साहित हैं। लेबनानी स्टार का सामना 7-0 का रिकॉर्ड बना चुके खतरनाक थाई नॉकआउट आर्टिस्ट चार्टपयाक सकसाटून से होगा।

इसके अलावा संगारथिट, इलियास अब्देलाली, कोंगचाई चानेडोनमुएंग, पेटफुफा एकपुजिन और जुराई इशी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

#5 जापानी सुपरस्टार नडाका की वापसी

नडाका योशीनारी को जापान के सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइटर के रूप में जाना जाता है और अब वो ONE में अपने दूसरे मैच के लिए तैयार हैं। उनका सामना बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई से एटमवेट बाउट में होगा।

ONE के बाहर लगभग हर खिताब जीत चुके नडाका ने ONE 172 में डेब्यू करते हुए रैक इरावन को तीसरे राउंड में स्टॉपेज से मात देकर शानदार आगाज किया था।

जापानी सनसनी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे, लेकिन बैनलुएलोक के खिलाफ ये कतई आसान नहीं होगा क्योंकि वो ONE की अपनी तीनों फाइट्स में लाजवाब रहे हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage