मार्टिन गुयेन के लिए साल 2020 में 5 संभावित वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर

Martin Nguyen DC 9076 768x512

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने 2019 में स्टॉपेज से लगातार 2 जीत हासिल कर फेदरवेट डिविजन में अपना वर्चस्व कायम रखा है। हालांकि, कुछ ऐसे टॉप लेवल एथलीट भी हैं जो अगले 12 महीने में उन्हें टाइटल के लिए चैलेंज करते हुए नजर आएंगे।

इन दिनों फेदरवेट डिविजन अपने चरम पर है जिसमें अनुभवी स्टार्स के साथ उभरते हुए सितारे भी शामिल हैं जो वियतनामी-ऑस्ट्रेलियन एथलीट के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इन सभी एथलीट्स के पास स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स हैं और इसके अलावा इन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने की भूख भी है।

ये तो तय है कि गुयेन के लिए ये साल काफी मुश्किलों भरा रहने वाला है लेकिन उन्हें अपने डिविजन के सबसे ताकतवर प्रतिद्वंदियों के साथ मैच होने में मजा आता है।

30 वर्षीय स्टार इससे पहले कह चुके हैं, “ये मेरे लिए बड़ा और अहम साल साबित होने वाला है। मैं इस साल 3-4 फाइट चाहता हूँ और मुझे वो एथलीट चाहिए जो मेरे टाइटल के लिए अपनी दावेदारी पेश करें।”

“मैं एक-एक कर उन सभी के साथ मैच चाहता हूँ, ONE Championship मुझे कॉन्ट्रैक्ट भेजती रहेगी और मैं उन्हें साइन करता रहूँगा।”

फेदरवेट चैंपियन फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में हैं और पहले से कहीं अधिक प्रेरित महसूस कर आ रहे हैं। इसलिए आइए उन कुछ प्रतिद्वंदियों पर नजर डालते हैं जिनसे 2020 में गुयेन का सामना हो सकता है।

क्रिश्चियन ली

क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर में अधिकांश समय फेदरवेट डिविजन में बिताया है जहाँ “द सीटू-एशियन” उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी रहे हैं।

दोनों 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों ही बार गुयेन ने जीत हासिल की थी। हालांकि अगस्त 2016 में सबमिशन की हार के बाद “द वॉरियर” ने मई 2018 में अपने प्रदर्शन में सुधार तो किया लेकिन वहाँ भी उन्हें विभाजित निर्णय से हार मिली।

ये दोनों ही तीसरी बार एक-दूसरे का आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं, खासतौर पर क्रिश्चियन ली।

सिंगापुर के एथलीट ने कहा, “हालांकि मैं लाइटवेट चैंपियन हूँ, इसके बावजूद मुझे लगता है कि फेदरवेट डिविजन में मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है।”

“हम साल 2020 के शुरुआती सत्र में मार्टिन के साथ मैच होता देख सकते हैं क्योंकि मैं उस डिविजन को तब तक नहीं छोड़ने वाला जब तक मैं टाइटल नहीं जीत जाऊंगा।”

गुयेन भी एक बार फिर इस मैच के लिए तैयार हैं लेकिन ये तभी संभव है जब उनके प्रतिद्वंदी अपने वजन में जरूरत के अनुसार गिरावट कर लें।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियन स्टार ने कहा, “मुझे पता है कि उनके लिए पिछला साल बेहद अच्छा साबित हुआ है लेकिन अब मुझे नहीं लगता कि वो अपने वजन को लगातार घटा-बढ़ा सकते हैं। जब पहले मैंने उनके साथ मैच लड़ा था तो वो काफ़ी युवा थे लेकिन अब वो बड़े हो चुके हैं।”

“ये उनके लिए बेहद कठिन काम होगा। मैं ऐसा नहीं कह रहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते यदि उन्हें सही समय दिया जाए तो वो जरूर कर लेंगे। अगर ऐसा होता है तो ये मेरे लिए अच्छा होगा क्योंकि ये मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज होने वाला है।”

मरात गफूरोव

हालांकि चैंपियन vs चैंपियन मैच धमाकेदार साबित होगा लेकिन मरात “कोबरा” गफूरोव वो नाम है जो गुयेन को सबसे ज्यादा परेशान करता आया है।

उन्होंने कहा, “मरात गफूरोव के साथ इस बाउट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। इससे पहले हम एक-एक मुकाबला जीत चुके हैं इसलिए आखिरी बार उनके साथ मैच से स्कोर को फाइनल करना चाहता हूँ।”

“उन्होंने मेरे साथ मैच तब लड़ा था जब मैं सीख रहा था लेकिन उसके बाद मैंने उन्हें तब हराया जब वो चैंपियन थे। हालांकि 2019 में उन्होंने ज्यादा मैच नहीं लड़े लेकिन मेरा मानना है कि गफूरोव अभी भी नंबर-1 कंटेंडर हैं।”

उस समय गफूरोव अपराजेय ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थे और वो मार्टिन के खिलाफ मैच को फिनिश करने वाले दुनिया के अकेले एथलीट हैं। उन्होंने सितंबर 2015 में गुयेन को मात्र 41 सेकेंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर सबमिशन से जीत हासिल की थी।

हालांकि गुयेन ने उसके बाद लगातार 4 मैचों में पहले राउंड में जीत दर्ज कर वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए दावेदारी पेश की थी। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2017 में “कोबरा” को अपने करियर में पहली हार का स्वाद चखाया और वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

इसके बावजूद गफूरोव अभी भी मैट पर बड़े-बड़े एथलीट्स के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। पिछले साल टेटसुया यमाडा के खिलाफ शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स के सहारे एकतरफा जीत हासिल की थी।

यदि 7 फरवरी को ONE: WARRIOR’S CODE में गफूरोव, अनडिफेटेड यूरी लापिकुस को हराने में सफल रहते हैं तो जरूर उन्हें गुयेन के खिलाफ तीसरा मैच मिल सकता है।

थान ली

👊 ANOTHER 👊 KNOCKOUT 👊

👊 ANOTHER 👊 KNOCKOUT 👊Thanh Le MMA 🇻🇳🇺🇸 records his third-straight KO since coming to ONE, finishing Ryogo Takahashi 🇯🇵 with a furious first-round combo!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

थान ली पिछले 12 महीने में फेदरवेट डिविजन के सबसे सफल एथलीट्स में से एक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टॉप लेवल प्रतिद्वंदियों के खिलाफ लगातार 3 नॉकआउट जीत दर्ज की हैं।

मौजूदा चैंपियन की ही तरह ली के पास मैच को फिनिश करने के कई पैंतरे मौजूद हैं। इसी वजह से वो गुयेन के चैंपियनशिप सफर के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

बैंकॉक में हुए ONE: A NEW TOMORROW में रयोगो टाकाहाशी के खिलाफ जीत के बाद ली ने कहा था कि वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचने के लिए वो लगातार फेदरवेट डिविजन के टॉप लेवल प्रतिद्वंदियों को हराते रहेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे जो करना होता है मैं वही करता हूँ, मैं अगले एथलीट को हराकर उससे अगले और फिर उससे अगले एथलीट को भी हराऊंगा और जब भी मौका मिलेगा मैं उसे छोडूंगा नहीं।”

हालांकि ली खुद भी कहते हैं कि उन्हें “द सीटू-एशियन” के साथ मैच की कोई जल्दी नहीं है, ये तो उनका प्रदर्शन है जो इतने कम समय में उनका नाम वर्ल्ड टाइटल शॉट से जोड़ा जाने लगा है।

ली काई वेन

एक तरफ गुयेन को ऊंचे भारवर्ग यानी लाइटवेट डिविजन से चुनौती मिल रही है तो दूसरी तरफ निचले भारवर्ग यानी बेंटमवेट डिविजन से भी उन्हें घेरा जा रहा है। “द अंडरडॉग” ली काई वेन, जिन्होंने हाल ही में बेंटमवेट डिविजन का रुख किया है वो वियतनामी-ऑस्ट्रेलियन स्टार को चुनौती देना चाहते हैं।

नवंबर में हुए ONE: MASTERS OF FATE में पॉल लुमिहि पर नॉकआउट से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाले ली ने कहा, “मैं अगले कुछ मैचों के लिए बेंटमवेट डिविजन में ही बने रहना चाहता हूँ लेकिन मार्टिन गुयेन से भी मुझे हिसाब बराबर करना है।”

इससे पहले इन दोनों के बीच अप्रैल 2016 में मुकाबला हुआ था, जहाँ “द सीटू-एशियन” ने अपने चीनी प्रतिद्वंदी पर पहले राउंड में TKO से जीत हासिल की थी। लेकिन अब “द अंडरडॉग” 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं जो सभी स्टॉपेज से आई हैं और खास बात ये है कि वो अपने पिछले 6 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

ली के हाथों में बहुत ताकत है और वो जरूर गुयेन को कड़ी टक्कर देने का सामर्थ्य रखते हैं जो संभव ही 2 बेहतरीन एथलीट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा।

शे बिन

Chinese phenom Xie Bin picks up his SIXTH straight win with a signature D’Arce choke at 2:27 of Round 2!

Chinese phenom Xie Bin picks up his SIXTH straight win with a signature D’Arce choke at 2:27 of Round 2!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, April 12, 2019

शे बिन उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जो साल 2020 के समाप्त होने से पहले वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं।

चीन के सबमिशन स्पेशलिस्ट एथलीट ने साल 2016 से लेकर अब तक ONE में लगातार 7 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से 5 मैच उन्होंने फिनिश किए हैं।

शे अभी तक फेदरवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स में अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं लेकिन अपने पिछले मैच में उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली थी, जब उन्होंने Team Lakay स्टार एडवर्ड “द फेरोसियस” केली को हराया था।

उनके चोक जानलेवा साबित हो सकते हैं, खासतौर पर उनके हेड और आर्म अटैक, उन्हें अब सही समय पर इन मूव्स को प्रयोग करने की जरूरत है। उनकी विनिंग स्ट्रीक को भी किनारे नहीं रखा जा सकता क्योंकि इसी स्ट्रीक ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई है।

ये भी पढ़ें: कैसे 2019 में मार्टिन गुयेन के करियर को मिली नई दिशा?

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19