चीनी MMA स्टार चेन रुई से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Chen Rui Ali Motamed ONE Big Bang II 1920X1280 14 768x512

अभी तक साल 2021 की सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में से एक का हिस्सा बनने के बाद “द घोस्ट” चेन रुई शुक्रवार, 30 जुलाई को एक बार फिर फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: BATTLEGROUND में चीनी बेंटमवेट स्टार का सामना Team Lakay के मेंबर जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव से होगा।

चेन का जनवरी में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ मुकाबला जबरदस्त रहा था और अब वो अपने प्रोफेशनल करियर की 10वीं जीत हासिल करना चाहेंगे। लेकिन वो जानते हैं कि फिलीपीनो स्टार भी जीत दर्ज कर अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

फैंस को इस मैच में तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए, लेकिन इस बाउट के शुरू होने से पहले यहां जानिए “द घोस्ट” से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातों के बारे में।

#1 ‘Dragon Ball Z’ और ब्रूस ली ने सपना दिखाया

MMA fighters Chen Rui and Kwon Won Il compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

गुआंगडोंग प्रांत में पले-बढ़े चेन “Dragon Ball Z” और ब्रूस ली की फिल्मों के बड़े फैन हुआ करते थे।

इस जापानी एनिमे शो ने ही चेन को मार्शल आर्ट्स में जाने के लिए प्रेरित किया था, लेकिन ब्रूस ली की एक्टिंग और फाइटिंग तकनीक ने उन्हें जैसे नई ऊर्जा प्रदान की।

उन्होंने कहा, “मुझे कुंग फू आधारित फिल्में देखना पसंद था, ब्रूस ली बहुत पसंद थे। उसके बाद मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बारे में पता चला।”

“मैंने इंटरनेट पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़े वीडियो ढूंढने शुरू किए और तुरंत मुझे इस खेल से लगाव होने लगा था।”

#2 एक दरबान की नौकरी की

https://www.instagram.com/p/BzO2idZne5l/

अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग पर ध्यान देने के लिए “द घोस्ट” अपने माता-पिता के घर को छोड़ Chengdu Ashura Fight Club के साथ आ जुड़े। जहां उन्हें अपनी देखभाल खुद करनी थी।

उन्होंने दरबान (आने-जाने वालों के लिए दरवाजे खोलने वाले) की नौकरी की, हालांकि उन्हें पैसे ज्यादा नहीं मिल रहे थे लेकिन गुजारा चल रहा था।

उन्होंने बताया, “मैं सुबह ट्रेनिंग करता और रात को दरबान की नौकरी करता। मुझे पैसे चाहिए थे इसलिए मुझे जब भी भूख लगती तो ओट्स बनाकर खा लेता था।”



#3 Call Of Duty के कारण मिला निकनेम

Chen Rui beats Muhammad Aiman in December 2019

चेन Call Of Duty सीरीज के बड़े फैन हैं और वो उन्हें शूटिंग वीडियो गेम खेलना काफी पसंद है।

यहां तक कि उन्होंने इसी गेम के आधार पर खुद को “द घोस्ट” निकनेम दिया है।

साइमन “घोस्ट” राइली इस सीरीज के मेन कैरेक्टर्स में से एक हैं और Call of Duty: Ghosts साल 2013 में रिलीज़ हुआ था।

#4 टूर्नामेंट के चैंपियन रहे

"The Ghost" Chen Rui

प्रोफेशनल MMA करियर के पहले मैच के बाद चेन को अगस्त 2016 में ONE: TITLES & TITANS में हुए ONE Jakarta बेंटमवेट टूर्नामेंट में फाइट करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

“द घोस्ट” ने पहले मैच में झेंगझेंग युई को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया और उसके बाद चेंग झाओ को हराकर टूर्नामेंट जीता।

चेन ने कहा, “उस समय मुझे कोई नहीं जानता था, लेकिन मुझे किसी से डर नहीं लगता था। शायद इसी निडर स्वभाव की वजह से मुझे जीत मिली।”

“फाइनल में मेरा सामना काफी अनुभवी एथलीट से हुआ, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। उस जीत ने मेरे आत्मविश्वास को जैसे सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।”

#5 एक बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट हैं

चेन की स्ट्राइक्स में बहुत ताकत होती है, खासतौर पर उनके हाथों में।

चीनी बेंटमवेट एथलीट के करियर की 56 प्रतिशत जीत नॉकआउट से आई हैं, जिनमें रोमन “बूम” अल्वारेज़ और ONE Warrior Series के स्टार रहे अली मोटामेड के खिलाफ जीत भी शामिल है।

30 जुलाई को पाकाटिव के खिलाफ जीत से उनका ये रिकॉर्ड और भी बेहतर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से लिन हेचीन को ऋतु फोगाट पर जीत मिल सकती है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.