5 बड़ी बातें जो हमें ONE 168: Denver से पता चलीं

Jonathan Haggerty Superlek Kiatmoo9 ONE 168 20

ONE Championship की अमेरिका में ONE 168: Denver के साथ वापसी हुई और शनिवार, 7 सितंबर को बॉल एरीना में हुए सभी नौ मुकाबलों में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

इवेंट की पहली बाउट से लेकर मेन इवेंट मैच तक सभी में शानदार मार्शल आर्ट्स की झलक दिखी।

आइए नजर डालते हैं कि इस इवेंट से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

सुपरलैक बिना किसी संदेह के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर

Jonathan Haggerty Superlek Kiatmoo9 ONE 168 80

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर की चर्चा अब बंद हो जानी चाहिए क्योंकि सुपरलैक कियातमू9 का इस पर राज है।

फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन अब दो खेलों और दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं, जब उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जोनाथन हैगर्टी को मात्र 49 सेकंड में नॉकआउट किया।

एक साल के समय में सुपरलैक ने यादगार मॉय थाई मैच में रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराया, टकेरु सेगावा को मात देकर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग खिताब का बचाव किया, कोंगथोरानी सोर सोमाई को शिकस्त दी और अब हैगर्टी को ठिकाने लगाया।

थाई सुपरस्टार पिछले 11 मैचों से अपराजित हैं और वो साबित कर चुके हैं कि क्यों सुपरलैक चैंपियन हैं।

दिग्गजों ने ग्लोबल स्टेज से अपने करियर को अलविदा कहा

Demetrious Johnson ONE 168 12

ONE 168 में एक नहीं बल्कि दो महान मार्शल आर्ट्स दिग्गजों ने अपने करियर पर विराम लगाया।

दुनिया के महानतम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रहे डिमिट्रियस जॉनसन ने सर्कल में आकर रिटायरमेंट की घोषणा की और वो ONE Championship हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले शख्स बने।

मॉय थाई लैजेंड लियाम हैरिसन ने इस इवेंट में सेकसन ओर क्वानमुआंग का सामना किया। मैच के बाद उन्होंने सर्कल के बीच अपने ग्लव्स रखकर करियर पर विराम लगाया।

इन दोनों दिग्गजों ने फैंस को अनगिनत यादगार पल दिए हैं और मार्शल आर्ट्स की दुनिया में इनका नाम हमेशा सम्मान से लिया जाएगा।

मालिकिन का सामना करने के काफी करीब पहुंचे एर्दोगन

Aung La N Sang Shamil Erdogan ONE 168 24

शामिल एर्दोगन ने 213.75-पाउंड कैचवेट MMA फाइट में पूर्व 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग को हराने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं किया। उन्होंने म्यांमार के सुपरस्टार को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया।

जीत के बाद एर्दोगन ने तीन डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन को ललकारा और भार वर्ग में ऊपर जाकर “स्लेदकी” को ONE लाइट हेवीवेट या हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने का इशारा किया।

आपको बता दें कि एर्दोगन इससे पहले रूस में एक रेसलिंग टूर्नामेंट के दौरान मालिकिन को सालों पहले हरा चुके हैं। ऐसे में मालिकिन भी उनसे पुराना हिसाब बराबर करना चाहेंगे।

नए चेहरों ने वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ाए कदम

Sean Climaco Johan Estupinan ONE 168 24

ONE 168 में कई सारे स्टार्स अपने डिविजनों में वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ बढ़ते दिखे।

फ्लाइवेट मॉय थाई स्टार जोहान एस्टुपिनन ने शॉन क्लिमेको के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा। उनके नाम अब तीन मैचों में तीन नॉकआउट हैं। उन्होंने खुद को डिविजन के लिए खतरा साबित कर दिया है।

हिरोयुकी टेटसुका लगातार छह मैचों को जीत चुके थे, लेकिन ईसी फिटिकेफु ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। फिटिकेफु ने जापानी स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और अब वो क्रिश्चियन ली के खिलाफ टॉप चैलेंजर उभरकर सामने आए हैं।

इसके अलावा विक्टोरिया सूज़ा ने 15 मिनट तक डटकर अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन का सामना किया और वो इस फाइट को सर्वसम्मत निर्णय से जीतने में कामयाब रहीं।

युवा स्टार्स ने मार्शल आर्ट्स के भविष्य की झलक दिखाई

Adrian Lee Nico Cornejo ONE 168 57

जब से एड्रियन ली और जोहान गज़ाली ने ONE में कदम रखा है, तब से उनके नाम की चर्चा जोरों पर है। दोनों ने ONE 168 में धमाकेदार प्रदर्शन कर दिखाया कि मार्शल आर्ट्स का भविष्य सुनहरा है।

“जोजो” ने होसुए क्रूज़ के खिलाफ फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहले राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की। अब वो दोबारा जीत की लय पाने में कामयाब रहे हैं।

ली परिवार के सबसे छोटे सदस्य ने निको कोर्नेहो के खिलाफ अपने ग्राउंड गेम का दम दिखाया और पहले राउंड में सबमिशन से मैच को जीता।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35