ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai की टॉप 5 हाइलाइट्स

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 6 768x512

पिछले गुरुवार को सिंगापुर में हुआ ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai अपने सभी वादों पर पूरी तरह से खरा उतरा।

11 बाउट्स ने सर्कल के अंदर विभिन्न मार्शल आर्ट्स शैलियों ने फैंस का मनोरंजन किया और अंत में एक नए वर्ल्ड चैंपियन का उदय भी देखने को मिला।

आइए ONE 161 के बेहतरीन एक्शन को 5 सबसे ज्यादा रोमांच से भरे पलों के साथ फिर से देखते हैं।

तवनचाई की ताजपोशी

तवनचाई पीके.साइन्चाई को काफी समय से अपनी पीढ़ी की गजब की प्रतिभा के तौर पर पहचाना जा रहा था।

ऐसे में गुरुवार को मेन इवेंट के दौरान 23 साल के एथलीट ने अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए पेटमोराकोट पेटयिंडी पर सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल करते हुए ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।

दोनों थाई स्टार्स की भिड़ंत में 5 राउंड तक शानदार स्ट्राइकिंग चलती रही, जिसके चलते मैच अंत तक काफी बराबरी पर बना रहा।

अपने तेज-तर्रार लेफ्ट हैंड और धारदार काम्बिनेशंस की वजह से तवनचाई शुरुआती राउंड्स में काफी पैने बने रहे। इस पर पेटमोराकोट ने जवाबी हमले किए, लेकिन चैलेंजर की स्ट्राइक्स काफी प्रभावशाली बन रहीं। इसके बाद डिफेंडिंग किंग चौथे राउंड में तेजी बढ़ाई

अंत के 3 मिनटों में तवनचाई के जाने-पहचाने लेफ्ट हैंड और धमाकेदार किक्स ने उन्हें विरोधी से आगे कर दिया।

नतीजतन, सभी तीन जजों ने उभरते हुए प्रतिभाशाली एथलीट को जीत से नवाजा, जिसके चलते उन्होंने 26.4-पाउंड की ONE फेदरवेट मॉय थाई बेल्ट अपने कंधे पर रखकर इस डिविजन में नए युग की शुरुआत की।

हेवीवेट में चमकी क्रीकलिआ की ताकत

अगर कभी किसी को ऐसा लग रहा था कि हेवीवेट डिविजन में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के लिए कोई एथलीट परेशानी का सबब बनेगा तो वो उसे 52 सेकंड में ग्युटो इनोसेंटे की तरह ही नॉकआउट करके पछाड़ देते, जैसा उन्होंने ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल में किया।

शुरुआती बैल बजने के साथ ही यूक्रेनियाई सुपरस्टार ने आगे बढ़कर अपने विरोधी का सामना किया। अपनी ओर आती जा रहीं तगड़ी किक्स से बेपरवाह होकर वो स्ट्राइक पर स्ट्राइक करते गए और ब्राजीलियाई एथलीट के गार्ड को भेदने का प्रयास करते रहे।

पहले राउंड में एक मिनट से कम समय में क्रीकलिआ ने एक तगड़ा राइट जैब लगाया और अपने विरोधी को शानदार स्ट्रेट राइट जमाकर जमीन पर गिरा दिया। इनोसेंटे ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया, लेकिन उनके पैर कांपने लगे थे। ऐसे में एक फॉलोअप हेड किक के सटीक हमले के बाद ही बाउट को खत्म करने का इशारा कर दिया गया।

टूर्नामेंट के पसंदीदा एथलीट होने के चलते उनकी परफॉर्मेंस शानदार रही और इसके चलते उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स का अतिरिक्त बोनस भी दिया गया। अब वो लगातार 12 फाइट जीतने के बाद टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ईरानी फाइटर इराज अज़ीज़पोर से करेंगे।

एटमवेट में डेब्यू के साथ टियो ने ली को दिया चैलेंज

दो बार की पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टिफनी टियो ने पहले राउंड में भारतीय रेसलर ऋतु फोगाट के खिलाफ दबदबे वाली जीत हासिल करते हुए खुद को एटमवेट डिविजन में एक खतरनाक एथलीट के रूप में घोषित कर दिया है।

खड़े रहकर लय हासिल ना कर पाने पर फोगाट फाइट को कैनवास पर ले गईं। हालांकि, टियो तेजी से अपनी पोजिशन बदलते हुए विरोधी की पीठ पर आ गईं और मौके की तलाश में जुट गईं।

हालांकि, फोगाट ने शुरुआती चोक के प्रयासों को विफल कर दिया, लेकिन सिंगापुर की एथलीट ने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा और नी से हमला करने लगीं। इसके चलते उन्हें अपनी विरोधी के सामने हाथ खोलने पड़े। एक बार जब टियो ने उनकी बाएं हाथ को अपने पैर से जकड़ लिया तो उनकी गर्दन कब्जे में आई गई और उन्होंने रीयर-नेकेड चोक के जरिए बाउट खत्म करके जीत हासिल कर ली।

एटमवेट डेब्यू में अपनी शानदार जीत के बाद टियो ने बिना समय गंवाए मौजूदा एटमवेट क्वीन एंजेला ली को फाइट के बाद दिए गए इंटरव्यू में चुनौती दे डाली।

पहले से कहीं बेहतर दिखे रग रग

हिसाब बराबर करने सर्कल में उतरे “रग रग” ओमार केन ने अपने हेवीवेट MMA मुकाबले में बात्राज़ गाज़ेव पर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीत हासिल की।

अप्रैल 2021 में अपने करियर की पहली हार झेलने वाले “रग रग” ये दिखाने के लिए उत्सुक थे कि वो खुद में जरूरी सुधार करके ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में फिर से शामिल हो गए हैं। अपने करियर के बेस्ट शेप में दिख रहे सेनेगल के रेसलिंग सनसनी ने जो कहा, वो करके भी दिखा दिया।

केन ने गाज़ेव के खिलाफ जबरदस्त ताकत और संतुलन दिखाते हुए शुरुआती राउंड में उनके रेसलिंग हमले को अपनी बेहतर स्टैंड-अप स्किल्स से बेअसर कर दिया।

दूसरे राउंड में एक और टेकडाउन के प्रयास को विफल करते हुए “रग रग” उन पर हावी हो गए और रेफरी के रोके जाने तक भारी-भरकम ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते रहे।

इस अहम जीत व अपने परफेक्ट 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ “रग रग” टॉप पर पहुंचने के सफर पर दोबारा निकल गए हैं।

15 सेकंड के सबमिशन के साथ रोड्रीगो मैरेलो ने रचा इतिहास

BJJ स्टार रोड्रीगो मैरेलो ने प्रोमोशनल डेब्यू के साथ ही अपना नाम सुनहरे अक्षरों में रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। उन्होंने बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में बिजली की तेजी से सैम्बो स्पेशलिस्ट रुसलान बग्दासारियन को हरा दिया।

जैसे ही बैल बजी मैरेलो ने विरोधी का पैर जकड़कर कैनवास पर एक्शन शुरू कर दिया। बग्दासारियन ने ब्राजीलियाई एथलीट पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वो खुद को एंकल लॉक से नहीं बचा पाए।

मुकाबला शुरू हुए केवल 15 सेकंड ही हुए थे कि रूसी एथलीट ने टैप कर दिया और मैरेलो ने ONE सबमिशन ग्रैपलिंग इतिहास की सबसे तेज जीत हासिल कर ली।

रिकॉर्ड तोड़ देने वाली इस जीत ने ब्राजीलियाई जिउ–जित्सु की ताकत का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मैरेलो को 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया गया। अब देखना ये है कि क्या वो अपना यही प्रदर्शन आगे भी दोहरा पाएंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)