5 फाइट्स जिन्हें फैंस ऐतिहासिक ONE Fight Night 10 में जरूर देखना चाहेंगे

Xiong Jing Nan Angela Lee ONE on Prime Video 2 1920X1280 127 768x512

अमेरिकी मार्शल आर्ट्स फैंस का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने वाला है।

6 मई, 2023 को ONE Championship ब्रूम्सफील्ड, कोलोराडो में अमेरिकी धरती पर अपने पहले इवेंट का आयोजन करेगा, जिसे एक महामुकाबला हेडलाइन करेगा।

ONE Fight Night 10 को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन और डिविजन के पूर्व किंग एड्रियानो मोरेस के बीच ट्रायलॉजी बाउट हेडलाइन करेगी।

मगर इसके अलावा भी ऐसे कई मुकाबले हैं, जो अमेरिका में ONE के डेब्यू इवेंट को यादगार बना सकते हैं।

इसलिए आइए जानते हैं उन 5 मैचों के बारे में, जो ONE Fight Night 10 में जरूर होने चाहिए।

#1 क्रिश्चियन ली vs. सायिद इज़ागखमेव

दागेस्तानी स्टार सायिद इज़ागखमेव MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव के शिष्य हैं और उन्हें एक फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है।

#3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर ONE के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक बनते जा रहे हैं, लेकिन उनके पास अभी चैंपियनशिप बेल्ट नहीं है।

ONE में रूसी स्टार के अपराजित रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा लगता है, जैसे वो एक दिन वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेंगे और उनकी ये जीत मौजूदा लाइटवेट और वेल्टरवेट किंग क्रिश्चियन ली के खिलाफ आ सकती है।

ली का फिनिशिंग रेट 94 प्रतिशत और 2 बेल्ट्स के मालिक हैं। उन्हें MMA के टॉप फाइटर्स में से एक माना जाता है और इज़ागखमेव के लिए एक आदर्श प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

अभी ऐसा दिखाई पड़ता है कि ली और इज़ागखमेव की भिड़ंत को कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

#2 केड रुओटोलो vs. टाइनन डेल्प्रा

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो अब अपने अगले चैलेंजर की तलाश में हैं, मगर इस बीच उन्हें BJJ सुपरस्टार टाइनन डेल्प्रा से फाइट करने की इच्छा जताते देखा गया है।

जब इस मैच में रुओटोलो की बेल्ट दांव पर लगी होगी तो ये सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड के लिए एक बेहद यादगार मैच साबित हो सकता है।

डेल्प्रा को ONE ने इसी साल साइन किया था और उन्हें दुनिया का टॉप पाउंड-फोर-पाउंड गी ग्रैपलर माना जाता है।

उन्होंने हाल ही में नो-गी कॉम्पिटिशन में फाइट करने की इच्छा जताई थी, जिससे उनके रुओटोलो के खिलाफ मैच की संभावनाएं बढ़ गई हैं। रुओटोलो अपने जुड़वां भाई टाय रुओटोलो के साथ मिलकर BJJ को दुनिया में एक नई पहचान दिलाने का काम करते आए हैं।

#3 रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. सुपरलैक कियातमू9

रोडटंग जित्मुआंगनोन उन चुनिंदा फाइटर्स में से एक हैं, जो अमेरिकी फैंस को वर्ल्ड-क्लास मॉय थाई से वाकिफ कराने के लिए उत्सुक हैं।

रोडटंग अपनी मजबूत ठोड़ी, जबरदस्त पावर और कभी पीछे ना हटने की मानसिकता के लिए दुनिया भर में पहचाने जाने लगे हैं। वो ONE के सबसे बड़े मॉय थाई सुपरस्टार हैं, जिन्हें स्ट्राइकिंग आर्ट्स में कभी हार नहीं मिली है।

उनका #1 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस ना केवल एक आइकॉनिक मैच होगा बल्कि अमेरिकी धरती पर हुई सबसे अहम मॉय थाई फाइट भी होगी।

अमेरिकी फैंस मॉय थाई के एक्शन को देखने के लिए तैयार हैं। वहीं रोडटंग और सुपरलैक के रूप में 2 सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स का मैच दुनिया के लिए यादगार बन सकता है।

#4 एंजेला ली vs. हैम सिओ ही

लंबे समय तक ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन रहीं एंजेला ली को अपनी दृढ़ता और खतरनाक सबमिशन अटैक्स के लिए जाना जाता है। वो ONE की सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक भी हैं।

उत्तर अमेरिका में अपनी पहली बाउट में ली का #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैम सिओ ही के खिलाफ मैच जबरदस्त रह सकता है।

दक्षिण कोरियाई स्टार को 30 मैचों का अनुभव प्राप्त है और कभी बैकफुट पर ना जाने की मानसिकता ने उन्हें एक खतरनाक फाइटर बनाया है।

ली और हैम का वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच जरूर यादगार बनेगा, जो अमेरिकी फैंस को ONE एटमवेट डिविजन के टैलेंट से वाकिफ करवा सकता है।

#5 सेज नॉर्थकट vs. हलील अमीर

सेज नॉर्थकट को 2018 के बाद अमेरिका में पहली बार परफॉर्म करते देख फैंस जरूर खुश होंगे।

कई बार के कराटे चैंपियन नॉर्थकट ने 3 सालों से फाइट नहीं की है, लेकिन उनकी उम्र अभी केवल 26 साल है और अभी अपने करियर में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं।

नॉर्थकट के लिए टर्किश स्टार हलील अमीर एक मुश्किल प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

अमीर इस समय #4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर हैं और ONE Fight Night 2 में अपने डेब्यू मैच में टिमोफी नास्तुकिन को नॉकआउट कर सबको चौंका दिया था।

सच कहें तो नॉर्थकट और अमीर का मैच बहुत जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.