उभरती हुई मॉय थाई स्टार वंडरगर्ल फेयरटेक्स के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

The smiling Wondergirl Fairtex

साल 2020 में 2 शानदार फिनिश अपने नाम करने के बाद वंडरगर्ल फेयरटेक्स एक ऐसी एथलीट का सामना करने को तैयार हैं, जो अपना ONE Super Series डेब्यू कर रही हैं।

शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY में 22 वर्षीय स्टार का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान से होगा।

यहां आप जान सकते हैं Fairtex टीम की स्टार के बारे में 5 बेहद रोचक बातें।

#1 उनकी बहन भी ONE एथलीट हैं

वंडरगर्ल की छोटी बहन सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई भी ONE Super Series में मॉय थाई के खेल से जुड़ी हुई हैं।

17 वर्षीय एथलीट ने पिछले साल सितंबर में हुए ONE: A NEW BREED II में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया, जहां उन्हें मिलाग्रोस लोपेज़ के खिलाफ जीत मिली।

पहुंच और ताकत के मामले में Jaroonsak Muaythai की सदस्य बेहतर रहीं इसलिए उन्हें अपनी प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने में केवल 60 सेकंड का समय लगा।

चाहे दोनों बहनें अभी अलग-अलग जिम में ट्रेनिंग कर रही हों, लेकिन उनके संबंध बहुत गहरे हैं। साथ ही उनके पिता ने उन्हें ट्रेनिंग दी है।

#2 पिता से सीखा मॉय थाई

वंडरगर्ल अब Fairtex ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं, लेकिन इस शानदार सफर की शुरुआत उनके पिता जारून चानथासरी द्वारा दी गई ट्रेनिंग से हुई थी।

चानथासरी खुद मॉय थाई एथलीट रहे हैं, जिन्होंने बैंकॉक में अपने ट्रेनिंग कैम्प की शुरुआत की थी। वंडरगर्ल ने चलना ही सीखा था, तभी से उनके पिता ने अपनी बेटी को इस खेल के गुर सिखाने शुरू कर दिए थे।

पिता की निगरानी में वंडरगर्ल ने मॉय थाई में 30 जीत दर्ज की हैं और 2 बार थाईलैंड में मॉय थाई चैंपियन भी बनीं।

उनके पिता को हमेशा से विश्वास था कि उनकी बेटी एक ना एक दिन जरूर बड़ी स्ट्राइकिंग सुपरस्टार बनेगी। वंडरगर्ल को उनका निकनेम भी उन्हीं के पिता ने दिया था, एक ऐसा नाम जिससे उन्हें आज पूरी दुनिया पहचानने लगी है।



#3 एक कोरियाई K-Pop ग्रुप से मिला नाम

वंडरगर्ल इससे पहले अपने असली नाम ‘नाट’ से ही मैचों में भाग लेती थीं, लेकिन उनके पिता आ मानना था कि उन्हें बड़े आकर्षण का केंद्र बनने के लिए कुछ नया नाम चुनना होगा।

उन्होंने कई नामों पर विचार किया, लेकिन उन्हें ऐसा कोई सुझाव नहीं आया। मगर एक दिन उनके दिमाग में एक अनोखी बात आई।

उस समय कोरियाई K-Pop बैंड वंडर गर्ल्स का “Nobody” गाना थाईलैंड के हर एक युवा की जुबान पर रहता।

उनके पिता ने सोचा कि इस आइकॉनिक ग्रुप के नाम पर अपनी बेटी को नाम देना अच्छा रहेगा और उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ।

#4 बिल्लियों से बहुत लगाव है

वंडरगर्ल एक फाइटर हैं और उन्हें बिल्लियों से भी बहुत प्यार है।

उनके पिता के जिम में कई बिल्लियां होती थीं। वो जब भी घर से बाहर जाने के बाद वापस आती तो बिल्लियों को ऐसे गले लगातीं, जैसे वो उनकी सच्ची मित्र हों।

उन्हें बिल्लियों से इतना लगाव है कि उन्हें वंडरगर्ल के बजाय सुपरहीरो कैटवुमेन का नाम दिया जाना चाहिए था।

वंडरगर्ल चाहे किसी से कितना भी प्यार क्यों ना करती हों, लेकिन सर्कल में उतरने के बाद वो उतनी ही खतरनाक भी बन जाती हैं।

#5 ब्राजीलियन जिउ-जित्सु भी पसंद

ONE Super Series को जॉइन करने एक बाद वंडरगर्ल ने एक स्ट्राइकर के तौर पर नाम कमाया है, इस बीच ब्रूक फैरेल और केसी “पिनाय फाइट” कार्लोस को नॉकआउट कर चुकी हैं।

वहीं जब वो मॉय थाई की ट्रेनिंग नहीं कर रही होती, तब उन्हें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु का अभ्यास करना पसंद है।

वंडरगर्ल वर्ल्ड-फेमस Fairtex जिम में BJJ कोच डीजे जैक्सन की निगरानी में ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने ग्रैपलिंग टूर्नामेंट्स में भी भाग लिया है, जहां वो विजेता भी बनी हैं।

अब ये तो समय ही बता पाएगा कि वंडरगर्ल कभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने का फैसला लेंगी या नहीं। लेकिन उससे पहले 26 फरवरी को उन्हें बुंटान को हराना होगा।

ये भी पढ़ें: कैसे मॉय थाई ने संघर्षपूर्ण दौर में भी जैकी बुंटान के जीवन को स्थिर रखा

मॉय थाई में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled