3 कारणों से रेगिअन इरसल vs. सिंसामट क्लिनमी II में धमाकेदार एक्शन जरूर देखने को मिलेगा

Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE on Prime Video 3

रेगिअन इरसल और सिंसामट क्लिनमी के बीच पिछले साल ONE Fight Night 3 में मैच 15 मिनट तक चला था, लेकिन अब वो ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दोबारा आमने-सामने आने को तैयार हैं।

17 मार्च को ONE Friday Fights 9 में इरसल को थाई सनसनी के खिलाफ लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

डच-सूरीनामी एथलीट 5 महीनों पहले सिंसामट पर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज करते हुए सबसे पहले लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने थे। उस जीत के बाद इरसल 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बने और 6 सालों से चली आ रही अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखा।

मगर “एक्वामैन” भी किसी के लिए एक आसान शिकार नहीं हैं। उन्होंने ONE में अपने पहले 2 मैचों में दोनों विरोधियों को फिनिश किया था और अब भी उन्हें डिविजन के सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है।

यहां जानिए उन 3 कारणों के बारे में, जो बताते हैं कि इरसल vs. क्लिनमी रीमैच में धमाकेदार एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

#1 दोनों कुछ साबित करना चाहते हैं

दोनों एथलीट्स का इस मैच में लक्ष्य केवल जीतना नहीं बल्कि धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल करना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पहली भिड़ंत एक्शन से भरपूर रही थी, जिसमें विजेता का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल था। इसलिए 3 में से 2 जजों ने सोच-विचार के बाद विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया था।

क्लिनमी जैसे कठिन चैलेंजर के खिलाफ जीत से इरसल को वो सम्मान मिलेगा, जिसकी वो एक टॉप लाइटवेट फाइटर होते हुए मांग करते आए हैं।

दूसरी ओर, सिंसामट के लिए एक नॉकआउट जीत उन्हें ONE वर्ल्ड टाइटल दिलाएगी और साथ ही प्रोमोशन के सबसे खतरनाक मॉय थाई नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक भी बना देगी। वो साथी ही ये भी साबित कर देंगे कि ONE में उनकी पहली 2 जीत कड़ी मेहनत के कारण आई थीं।

दोनों एथलीट्स मैच को फिनिश करना चाहेंगे इसलिए सर्कल में खतरनाक एक्शन देखे जाने की काफी अधिक संभावनाएं होंगी।

#2 इरसल की आक्रामकता का सामना सिंसामट की ताकत से होगा

स्टाइल के आधार पर देखा जाए तो इरसल और सिंसामट का कोई भी मैच एक्शन से भरपूर ही रहेगा।

एक तरफ मौजूदा ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बहुत लंबे हैं और अपनी रेंज का फायदा उठाकर अटैक करते हैं। इरसल कई एंगल्स से अटैक कर अपने विरोधी को क्षति पहुंचा सकते हैं, जिनमें खतरनाक जैब्स और नी स्ट्राइक्स भी शामिल होती हैं।

दूसरी ओर, उनके थाई चैलेंजर इस डिविजन के सबसे दमदार स्ट्राइक्स वाले एथलीट हैं। वो अपने एक ताकत से भरपूर शॉट को लैंड करवाने के लिए अपने विरोधी की स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलने की काबिलियत भी रखते हैं।

इसका मतलब एक तरफ इरसल का आक्रामक गेम होगा, वहीं दूसरी ओर एक ही पंच में फाइट को फिनिश कर देने वाली नॉकआउट पावर। यही दोनों चीज़ें इस फाइट को शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार बना रही होंगी।

#3 ONE में दोनों एथलीट्स को हराना बहुत मुश्किल

दोनों एथलीट्स की उपलब्धियां इस मेन इवेंट बाउट को एक हाई-प्रोफाइल मुकाबला बना रही हैं।

इरसल को ONE में 8 मैचों का अनुभव है, जिनमें 6 वर्ल्ड टाइटल मैच भी शामिल हैं। इस दौरान उन्हें कभी ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा और हर एक जीत के साथ वो खुद को एक टॉप लाइटवेट स्ट्राइकर के रूप में साबित करते आए हैं।

वहीं सिंसामट ने महान किकबॉक्सर नीकी होल्ज़कन और खतरनाक ब्रिटिश एथलीट लियाम नोलन को हराकर डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में जगह बनाई थी। उन महान एथलीट्स को हराने में उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा था।

जब ये दोनों टॉप एथलीट्स 17 मार्च को आमने-सामने होंगे, तब फैंस को पता होना चाहिए कि वो दुनिया के बेस्ट फाइटर्स को भिड़ते देख रहे होंगे।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.