3 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 9 से पता चलीं

Nong O Hama Jonathan Haggerty ONE Fight Night 9 53

22 अप्रैल को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम ने ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty में मॉय थाई इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों की मेजबानी की।

जोनाथन हैगर्टी ने एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखा, जहां पहले से ही नोंग-ओ हामा का वर्चस्व स्थापित था। लेकिन इसके बावजूद वो बड़ा उलटफेर करते हुए नए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

हालांकि, इवेंट में “द जनरल” मार्शल आर्ट्स की प्रतिभा से दुनिया भर के फैंस को प्रभावित करने वाले इकलौते फाइटर नहीं थे।

इवेंट के कई रोमांचक मुकाबलों ने फैंस को हैरत में डाल दिया। आइए जानते हैं वो 3 बड़ी बातें हैं, जो हमें ONE Fight Night 9 से पता चलीं।

जोनाथन हैगर्टी ने नॉकआउट प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद किया

पिछले 4 साल में बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप कंटेंडर्स ने नोंग-ओ हामा को पराजित करने की कोशिश की। हालांकि, चुनौती देने वाले 7 प्रतिद्वंदी दिग्गज थाई स्ट्राइकर के सामने नतमस्तक होते नज़र आए, लेकिन जब जोनाथन हैगर्टी ने कदम बढ़ाए तो उन्होंने इस विजयी रथ को रोक दिया।

26 साल के फाइटर को कुछ ऐसा पता था, जिसकी किसी और को भनक तक नहीं थी और उन्होंने अचानक से अपनी जीत के दरवाजे तीन बड़े नॉकडाउन साथ खोल दिए। इसमें वो एक जोरदार नॉकडाउन भी शामिल है, जिसके जरिए पहले राउंड के 2:40 मिनट में उन्हें जीत हासिल हुई।

इस धमाकेदार जीत ने हैगर्टी को 2-डिविजन का ONE वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। ब्रिटेन के चमकते सितारे ने दो अलग-अलग मौकों पर वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने 2019 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए सैम-ए गैयानघादाओ को ढेर किया और अब उन्होंने नोंग-ओ को पराजित कर दिया।

बैंकॉक में “द जनरल” बहुत तेज़ और ताकतवर नज़र आए। इस मैच को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं थीं, लेकिन उन्होंने 100,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस के साथ सभी को गलत साबित कर दिया।

असलियत में, हैगर्टी की विरासत धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है क्योंकि युवा मॉय थाई दिग्गज बड़े उतार-चढ़ाव के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं और उन्होंने इस स्पोर्ट के सबसे महान गैर-थाई एथलीट्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।

मेंग बो और फिलिपे लोबो ने वर्ल्ट टाइटल शॉट के लिए कदम बढ़ाए

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 2 कंटेंडर्स ने दिखा दिया कि वो वर्ल्ट टाइटल की चुनौती के लिए तैयार हैं। मेंग बो और फिलिपे लोबो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसका उनके डिविजन पर खासा असर पड़ेगा।

विमेंस स्ट्रॉवेट MMA बाउट में मेंग ने ब्राज़ीलियाई फाइटर डयाने “डे मॉन्स्टर” कार्डोसो के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के ज़रिए प्रभावशाली जीत दर्ज की।

27 साल की स्ट्राइकर बॉक्सिंग के ज़रिए शुरू से ही जोरदार पंच लगाने, मजबूत टेकडाउन डिफेंस करने और मुकाबले के आखिरी क्षणों में टॉप पोजिशन हासिल करने में सफल रहीं। इस बेहतरीन जीत के साथ चीनी स्टार ने जिओंग जिंग नान से संभावित वर्ल्ड टाइटल बाउट के लिए मंच तैयार कर लिया।

इसके बाद पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे लोबो के हाथों #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स को हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे राउंड में उन्होंने अचानक से वापसी करते हुए शानदार नॉकआउट फिनिश हासिल किया, जिसने दर्शकों को हैरत में डाल दिया।

हैगर्टी के बाद ब्राज़ीलियाई स्टार की शानदार जीत ने उन्हें डिविजनल खिताब की ओर कदम बढ़ाने के लिए मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।

झानलो मार्क सांगियाओ हैं Team Lakay के अगले सुपरस्टार

Team Lakay से बड़े पैमाने पर दिग्गज एथलीट्स के जाने के बाद फिलीपींस के प्रसिद्ध जिम का भविष्य धुंधला नज़र आने लगा था, लेकिन झानलो मार्क सांगियाओ ने ONE Fight Night 9 की शुरुआती बाउट में मैटियस “एल रास्टा” फारिनेली के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल करके सबकुछ साफ कर दिया।

इस जीत ने ना सिर्फ 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ सांगियाओ के प्रोफेशनल रिकॉर्ड को अपराजित बनाए रखा बल्कि उन्हें बेंटमवेट MMA डिविजन के खिताब की दौड़ में लाने का काम किया है।

इसी तरह की जीत ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे ने भी दर्ज की थीं, जिन्होंने एक के बाद एक फिनिश हासिल करते हुए डिविजन का ताज अपने नाम किया था।

ऐसे में सांगियाओ के पास अब ONE में पहले राउंड के लगातार तीन सबमिशन हैं। ये Team Lakay के मजबूत पक्ष को दर्शा रहा है, जो पारंपरिक रूप से स्ट्राइकिंग के लिए पहचाना जाता है। हालांकि, इस प्रतिभाशाली फाइटर को अभी कोई जल्दी नहीं है, वो इसी तरह विजय अभियानी जारी रखकर टॉप पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

इसके साथ ही, “द मशीन” ये साबित करना चाहते हैं कि Team Lakay अब भी अगली पीढ़ी के ग्लोबल सुपरस्टार्स तैयार करने वाला बेहतरीन ट्रेनिंग सेंटर है। वो अब एक और हाइलाइट-रील फिनिश के साथ बेंटमवेट रैंकिंग के करीब पहुंच रहे हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)