3 मैच जो ONE Fight Night 7 को सबसे यादगार बना सकते हैं

Andrei Stoica Giannis Stoforidis ONE156 1920X1280 48 768x512

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II को एक MMA और एक मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे, वहीं अन्य मुकाबलों में भी धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद की जा रही है।

इस शनिवार, 25 फरवरी को यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले इवेंट में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन से भरपूर मार्शल आर्ट्स मुकाबले होंगे, जिन्हें कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

इन मैचों में महाबली स्ट्राइकर्स, उभरते हुए स्टार्स और अनुभवी एथलीट्स फाइट कर रहे होंगे, जो फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

यहां जानिए ONE Fight Night 7 के उन 3 मैचों के बारे में जो इवेंट को सबसे यादगार बना सकते हैं:

आंद्रेई स्टोइका vs. फ्रांसेस्को क्षाज़ा

जब ताकतवर यूरोपीय एथलीट्स आंद्रेई स्टोइका और फ्रांसेस्को क्षाज़ा लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में आमने-सामने होंगे तो जबरदस्त एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

“मिस्टर KO” के नाम से मशहूर स्टोइका पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं। उनके केवल हाथों में ही नहीं बल्कि किक्स में भी जबरदस्त ताकत है।

6 फुट 2 इंच लंबे रोमानियाई नॉकआउट आर्टिस्ट ने अपने पिछले मैच में जियानिस स्टोफोरिडिस को हराया था और अब दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने की चाह में एक और फिनिश अपने नाम करना चाहेंगे।

मगर ऐसा करने के लिए उन्हें अल्बानियाई एथलीट क्षाज़ा की चुनौती से पार पाना होगा।

ONE डेब्यू में 6 फुट 4 इंच लंबे स्ट्राइकर को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस मैच में दिखाना चाहेंगे कि उनकी पंचिंग पावर उन्हें डिविजन को डोमिनेट करने में मदद कर सकती है।

सैमापेच फेयरटेक्स vs. झांग चेंगलोंग

सैमापेच फेयरटेक्स और झांग चेंगलोंग के रूप में 2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में धमाल मचाने को तैयार होंगे।

दोनों एथलीट्स कुल मिलाकर 120 से अधिक जीत दर्ज कर चुके हैं। थाई एथलीट सैमापेच के पास अनुभव, स्किल्स और स्पीड भी है, जो अलग-अलग स्ट्राइक्स के दम पर फाइट को फिनिश करने का दम रखते हैं।

उनका यही शानदार स्टाइल उनके निडर स्वभाव वाले चीनी एथलीट झांग के खिलाफ मैच को दिलचस्प बना रहा होगा।

25 वर्षीय स्टार पूर्व ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं, जिन्हें फ्रंट-फुट पर आकर अपने विरोधी पर पंच और किक्स लगाना बहुत पसंद है।

स्पष्ट रूप से कहें तो इन 2 टॉप लेवल के फाइटर्स की भिड़ंत को शायद कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

ज़ेलांग झाशी vs एड्रियन मैथिस

जब ज़ेलांग झाशी और एड्रियन मैथिस स्ट्रॉवेट MMA बाउट में आमने-सामने होंगे, तब इस मैच की शुरुआत में बहुत तेजी से लगाए गए शॉट्स आकर्षण का केंद्र बने होंगे।

ONE Hero Series के स्टार 24 वर्षीय ज़ेलांग पिछले कुछ सालों में चीन के सबसे उभरते हुए फाइटर्स में से एक बनकर सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीड और खतरनाक स्ट्राइकिंग स्टाइल के लिए दुनिया में पहचान बनाई है।

वो इस जीत के जरिए खुद को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवाने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मैथिस भी बहुत तेजी से पंच लगाते हैं, जिनमें नॉकआउट पावर की कोई कमी नहीं है। वो ONE Fight Night 7 में जीत दर्ज कर टॉप-5 स्ट्रॉवेट एथलीट्स में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

वो दोनों इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं, जो किसी भी क्षण फिनिश हो सकता है। इसलिए ये मैच जितनी देर चलेगा, उस दौरान खतरनाक एक्शन देखने को मिलता रहेगा।

विशेष कहानियाँ में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight