3 जबरदस्त मुकाबले जो ONE 157 को यादगार बना सकते हैं

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 16 768x512

शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot को 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच और 2 सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले बहुत दिलचस्प बना रहे होंगे।

बाउट कार्ड में अलग-अलग खेलों से जुड़े कई नामी फाइटर्स अच्छा परफॉर्म कर फैंस का उत्साह बढ़ाना चाहेंगे।

इवेंट में कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, लेकिन यहां आप जान सकते हैं ONE 157 के उन 3 मुकाबलों के बारे में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#1 रोडटंग जित्मुआंगनोन Vs. जैकब स्मिथ

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में डिविजन के मौजूदा चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे जैकब स्मिथ की भिड़ंत के प्रति काफी लोग असहमति जता सकते हैं।

रोडटंग को टूर्नामेंट में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन स्मिथ के साथ उनके मैच को आक्रामकता, स्पीड और जबरदस्त पावर बहुत दिलचस्प बना रही होगी।

थाई मेगास्टार का ONE Super Series रिकॉर्ड 10-0 का है और वो जानते हैं कि 11वीं जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। यहां तक कि उन्होंने स्मिथ को ग्रां प्री का सबसे खतरनाक कंटेंडर भी बताया है और मानते हैं कि उन्हें ब्रिटिश स्टार के गेम में कोई खामियां नजर नहीं आई हैं।

दूसरी ओर, उभरते हुए स्टार स्मिथ मॉय थाई के सबसे बड़े स्टार को हराकर अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे। स्मिथ व्यक्तिगत तौर पर कई कठिन चुनौतियों को पार कर इस मुकाम पर पहुंचे हैं और अब “द आयरन मैन” को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा इसलिए फैंस को सर्कल में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

#2 शिन्या एओकी Vs. केड रुओटोलो

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और केड रुओटोलो इवेंट के पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में आमने-सामने होंगे, जिसमें एक नई पीढ़ी के एथलीट का सामना एक अनुभवी दिग्गज से होगा।

39 वर्षीय एओकी पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अपने MMA करियर में 30 बार अपने विरोधी को टैप आउट करवा चुके हैं।

उनके निकनेम का मतलब “फ्लाइंग सबमिशंस का ग्रैंड मास्टर” है और वो ग्राउंड गेम में दुनिया के किसी भी एथलीट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

दूसरी ओर, रुओटोलो BJJ वर्ल्ड के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं।

19 वर्षीय स्टार का एनर्जी लेवल जबरदस्त है, जिसकी मदद से वो अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

युवा स्टार का सबमिशन ग्रैपलिंग रिकॉर्ड 17-2 का है और उन्होंने जापानी लैजेंड के साथ एक जबरदस्त और खतरनाक एक्शन से भरपूर मुकाबले की उम्मीद जताई है।

दोनों फाइटर्स बहुत प्रोत्साहित महसूस कर रहे हैं और कुछ पाने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होगी।

#3 ‘वंडरगर्ल’ Vs. ज़ेबा बानो

नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक और ज़ेबा “फाइटिंग क्वीन” बानो दोनों खतरनाक स्ट्राइकर्स हैं इसलिए फैंस को ONE 157 के इस मुकाबले में खतरनाक फिनिश देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

मगर ये फाइट सबमिशन से समाप्त होकर भी सबको चौंका सकती है।

ये “वंडरगर्ल” का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू होगा, जिसके लिए मॉय थाई सुपरस्टार ने अपने ग्राउंड गेम में बहुत सुधार किया है।

वो पिछले करीब 2 सालों से MMA डेब्यू की तैयारी कर रही थीं, इस दौरान उन्होंने गी और नो-गी में कई मेडल जीते और BJJ ब्लू बेल्ट भी प्राप्त की।

वहीं बानो का MMA रिकॉर्ड 6-0 का है, जिनमें 4 नॉकआउट और एक सबमिशन जीत शामिल है। अब उनका लक्ष्य ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना है।

“वंडरगर्ल” को हराकर भारतीय स्टार ऐसा कर सकती हैं। दूसरी ओर थाई एथलीट दिखाना चाहेंगी कि वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अच्छा कर सकती हैं।

दोनों एथलीट्स शुरुआत से ही आक्रामक स्ट्राइक्स लगाना चाहेंगी और इस मैच की विजेता विमेंस स्ट्रॉवेट MMA डिविजन की टॉप कंटेंडर्स के लिए बड़ा खतरा बनकर उभर सकती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48