3 मुकाबले जो ONE Fight Night 16 को यादगार बना सकते हैं

Lito Adiwang Jeremy Miado ONE X 1920X1280 23

इस शनिवार, 4 नवंबर को फैंस एक धमाकेदार शो देखेंगे, जिसका लाइव प्रसारण 190 से अधिक देशों में होगा।

ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade को दो ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल बाउट हेडलाइन करेंगी और अन्य मैचों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

इन महत्वपूर्ण मैचों में स्ट्रॉवेट से लेकर हेवीवेट कंटेंडर्स फिनिश हासिल कर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगे।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले उन तीन मैचों पर नजर डालते हैं, जो शो को खास बना सकते हैं।

#1 जेरेमी मिआडो Vs. लिटो आदिवांग II

फिलीपींस के टॉप फाइटर्स लिटो “थंडर किड” आदिवांग और जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में हिसाब बराबर करने उतरेंगे। यहां मिली जीत दोनों में से किसी एक को डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकती है।

इनका पहला मुकाबला मार्च 2022 में ONE X इवेंट में हुआ था। मुकाबला काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन दूसरे राउंड में आदिवांग को घुटने की चोट लगी।

इस घातक चोट के चलते “थंडर किड” को करीब 18 महीनों तक बाहर बैठना पड़ा। उन्होंने सितंबर में नॉकआउट के साथ वापसी की और अब मिआडो के खिलाफ बदला लेने के लिए उत्साहित हैं।

दोनों का फिनिशिंग रेट 86 प्रतिशत और स्ट्रॉवेट डिविजन की रैंकिंग्स में आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं। इस वजह से मैच में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल सकता है।

#2 मेंग बो Vs. अयाका मियूरा

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो और जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट अयाका मियूरा का सामना एक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर के क्लासिक स्ट्रॉवेट MMA मैच में होगा।

ONE में पहले राउंड में आई तीन जीतों और लगातार दो मैचों को जीत चुकी मेंग को उम्मीद है कि शानदार प्रदर्शन कर डिविजन की चैंपियन जिओंग जिंग नान के खिलाफ खिताबी मैच हासिल कर सकती हैं।

मगर उनके रास्ते में जूडो सुपरस्टार “ज़ोम्बी” होंगी।

33 वर्षीय मियूरा ONE में अपनी पांचवीं सबमिशन जीत हासिल करने की तलाश में हैं और साबित करना चाहती हैं कि वो डिविजन की सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं। उनकी कोशिश जिओंग के खिलाफ एक बार फिर टाइटल मैच हासिल करने की होगी।

भले ही फाइट स्टैंड-अप में रहे या फिर ग्राउंड पर, एक बात तो लगभग तय है कि फिनिश आने की संभावना काफी ज्यादा है।

#3 कांग जी वॉन Vs. बेन टायनन

बेन टायनन के डेब्यू को लेकर काफी चर्चा हो रही है और हेवीवेट MMA डिविजन में उनका स्वागत करने के लिए दक्षिण कोरियाई फाइटर कांग जी वॉन तैयार हैं। 

29 वर्षीय “वनीला थंडर” का अभी तक का रिकॉर्ड अपराजित हैं। उनकी रेसलिंग कमाल की है और फाइट को फिनिश करने की काबिलियत लिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आ रहे हैं।

टायनन अपने डेब्यू को खास बनाने के लिए कांग को हराने का पूरा प्रयास करेंगे।

28 वर्षीय “माइटी वॉरियर” की सभी छह प्रोफेशनल जीत पहले राउंड में आई हैं, जिसमें से 3 ONE में आईं। इस वजह से उन्होंने खुद को डिविजन के सबसे दिलचस्प और घातक फाइटर्स में शामिल कर लिया है।

क्या कनाडाई फाइटर खुद को साबित कर पाएंगे या फिर कांग अपने विरोधी को नॉकआउट करेंगे?

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage