3 मुकाबले जो ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty को यादगार बना सकते हैं

Timofey Nastyukhin Halil Amir ONE on Prime Video 2 1920X1280 60

थाईलैंड का आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम एक बार फिर यूएस प्राइमटाइम पर धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

इस शनिवार, 22 अप्रैल को ONE Fight Night 10: Nong-O vs Haggerty का आयोजन होगा, जिसमें 10 MMA और मॉय थाई मुकाबलों को शामिल किया गया है।

इवेंट को दुनिया के 2 सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स के बीच मैच हेडलाइन करेगा, जो ONE के ग्लोबल फैनबेस के लिए आकर्षण का केंद्र बना होगा।

इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी। यहां जानिए उन 3 मैचों के बारे में, जो ONE Fight Night 9 को सबसे यादगार बना सकते हैं।

#1 हलील अमीर vs. मॉरिस अबेवी

जब लाइटवेट MMA बाउट में अपराजित फिनिशर्स हलील अमीर और मॉरिस अबेवी आमने-सामने होंगे, तब फैंस को शुरू से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि इस मैच का विजेता वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

अमीर ने पिछले साल अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टिमोफी नास्तुकिन को नॉकआउट किया था।

उस जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 8-0 पर पहुंचा, अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट (7 नॉकआउट और 1 सबमिशन) को भी बरकरार रखा और साथ ही रैंकिंग्स में चौथा स्थान भी हासिल किया था।

उनके सामने 23 वर्षीय स्विस एथलीट अबेवी होंगे, जिनका रिकॉर्ड 6-0 है। वहीं 3 नॉकआउट और 3 सबमिशन जीत दर्ज करते हुए उन्होंने अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को बरकरार रखा है।

ये मैच जबरदस्त रहने वाला है, जहां दोनों एथलीट्स ONE के लाइटवेट MMA डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

#2 सैमापेच फेयरटेक्स vs. फिलिपे लोबो

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन की रैंकिंग्स में क्रमशः पहले और चौथे स्थान पर मौजूद सैमापेच फेयरटेक्स और फिलिपे लोबो के मैच पर नोंग-ओ हामा और जोनाथन हैगर्टी भी करीब से नजर बनाए रखेंगे, जो मेन इवेंट में आमने-सामने आएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों एथलीट्स को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नोंग-ओ के खिलाफ हार मिली थी और अब दोबारा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट पाना चाहते हैं।

थाई स्टार सैमापेच के हाथ और पैरों में ताकत की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट के आक्रामक स्टाइल और जबरदस्त स्टैमिना के कारण कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

#3 मेंग बो vs. डयाने कार्डोसो

इस इवेंट में विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स मेंग बो और डयाने कार्डोसो जब आमने-सामने आएंगी, तब डिविजन में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी।

मेंग को ONE में 6 मैचों का अनुभव है और डिविजन की सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले मैच में अपनी विरोधी को पहले राउंड में नॉकआउट किया था और साबित करना चाहती हैं कि वो लगातार धमाकेदार अंदाज में वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को मात दे सकती हैं।

दूसरी ओर, “डे मॉन्स्टर” का ONE रिकॉर्ड 1-0 है, लेकिन उनकी ये एकमात्र जीत जापानी सुपरस्टार और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका मियूरा के खिलाफ आई थी।

एक और जीत दर्ज कर 26 वर्षीय ब्राजीलियाई एथलीट साबित कर देंगी कि डेब्यू में उन्हें अपनी मेहनत की वजह से जीत मिली थी। इसी के साथ वो अपने आलोचकों का मुंह बंद करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो जाएंगी।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)