शनिवार, 8 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 28: Prajanchai vs. Barboza के साथ वापसी होने जा रही है।
मेन इवेंट में दो घातक स्ट्रॉवेट नॉकआउट आर्टिस्ट्स मॉय थाई गोल्ड के लिए टक्कर लेंगे।
पिछले साल ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीत के बाद दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बने प्राजनचाई पीके साइन्चाई अपनी मॉय थाई बेेल्ट को ब्रिटिश स्टार एलिस बद्र बारबोज़ा के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।
प्राजनचाई रिंग में वापसी करते हुए खुद को सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं 24 वर्षीय ब्रिटिश प्रतिद्वंदी बारबोज़ा अपने अनुभवी थाई विरोधी के विजय रथ पर रोक लगाना चाहेंगे।
इसके अलावा कार्ड में कोंगथोरानी सोर सोमाई, नोंग-ओ, सैमापेच फेयरटेक्स, फिलिपे लोबो, लिटो आदिवांग जैसे चर्चित स्टार्स नजर आएंगे।
भारत में इस इवेंट को शनिवार, 8 फरवरी की सुबह 6:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।