ONE Fight Night 28 की वर्ल्ड टाइटल फाइट में प्राजनचाई ने बारबोज़ा को चौंकाने की बात कही

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 53

दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई को विश्वास है कि जब शनिवार, 8 फरवरी को ONE Fight Night 28 के मेन इवेंट में उनका सामना एलिस “एल जेफे” बद्र बारबोज़ा से होगा तो उनके हथियार विरोधी पर भारी पड़ेंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में थाई सुपरस्टार अपने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को उभरते हुए ब्रिटिश स्टार के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

करियर में 400 से अधिक फाइट्स के अनुभवी प्राजनचाई के पास हर खिताब है और उन्होंने खुद को दुनिया के बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में स्थापित किया है।

वहीं बारबोज़ा की बात करें तो अभी उनका प्रोफेशनल करियर शुरुआती दौर में हैं, लेकिन उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ी है।

थाई फैन फेवरेट थोंगपून पीके साइन्चाई को प्रमोशनल डेब्यू मैच में नॉकआउट करने (जिसे बाद में नो कॉन्टेस्ट करार दिया गया) के बाद अलिफ सोर डेचापैन के खिलाफ जीत हासिल की।

प्राजनचाई ने उनके बारे में कहा:

“बारबोज़ा की ताकत उनके पंचों में है खासकर बॉडी पंच। वे खतरनाक होते हैं। लेकिन एलिस ये याद रखना कि तुम्हारे हाथ ग्लव्स में होंगे और मेरी एल्बोज़ नहीं। देखते हैं कि कौन ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करता है।”

प्राजनचाई ने आगे कहा कि उनके प्रतिद्वंदी उनके द्वारा शरीर पर किए गए घुटनों के वार नहीं सह पाएंगे, बाकी तो दूर की बात है:

“मैंने थोंगपून और अलिफ के साथ हुए उनके मैचों को देखकर पाया है कि बारबोज़ा की कई सारी कमजोरियां हैं। उनका पेट उनकी कमजोरी है। वो मेरी नी स्ट्राइक्स को नहीं झेल पाएंगे।

“लेकिन मेरे पास नी स्ट्राइक्स से बढ़कर हथियार हैं। मेरे पास उनके लिए कई सारी चौंकाने वाली चीजें हैं। पंच, नीज़, एल्बोज़ और मॉय थाई के सारे हथियार।”

अपने अनुभव के चलते प्राजनचाई खुद को सबसे अधिक गतिशील और ऑलराउंड स्ट्राइकर बताते हैं।

मगर उन्होंने मैच को लेकर भविष्यवाणी नहीं की है। वो मैच के दौरान ही अपनी फाइट आईक्यू का इस्तेमाल कर नॉकआउट की तलाश करेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं कैसे फाइट का अंत होते देख रहा हूं? मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकता। मुझे पंच-दर-पंच तालमेल बैठाना होगा। फाइट किसी भी क्षण बदल सकती है तो रणनीति में भी बदलाव करना होगा। मुझे नहीं पता कि फाइट का अंत कैसे होगा, मगर इतना कह सकता हूं कि ये जल्दी खत्म होगी।”

प्राजनचाई: ‘मैं थाई लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं’

जब ONE Fight Night 28 में प्राजनचाई पीके साइन्चाई अपनी मॉय थाई बेल्ट डिफेंड करने उतरेंगे तो वो ना सिर्फ खुद व अपने जिम बल्कि थाईलैंड के लिए फाइट कर रहे होंगे।

उन्होंने बताया:

“जैसा मैंने पहले भी कहा कि ये बेल्ट सिर्फ मेरी नहीं है बल्कि इस पर दुनिया के सभी थाई लोगों का अधिकार है। मैं एक विदेशी एथलीट के लिए खिलाफ लड़ते हुए सभी थाई लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

“मेरा मानना है कि चैंपियनशिप बेल्ट को रिटेन करना मेरे, मेरे परिवार और अपने लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। मैं जितना हो सकेगा, उतना बेल्ट अपने पास रखना चाहूंगा। मैं इस फाइट में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और बेल्ट थाईलैंड में ही रहनी चाहिए।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6