ONE Fight Night 5 में मालिकिन, मार्केस और रुओटोलो ने परफॉर्मेंस बोनस जीते

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE on Prime Video 5 1920X1280 13 768x512

मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स की तिकड़ी ने फिलीपींस में मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में अपने लिए अतिरिक्त नकद इनाम जीता।

ONE Fight Night 5 में ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने अपराजित 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन, ब्राज़ीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट एडसन मार्केस और BJJ स्टार टाय रुओटोलो को उनकी शानदार जीत के लिए परफॉर्मेंस बोनस से सम्मानित किया।

ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन मालिकिन ONE Fight Night 5 के सबसे बड़े विजेता रहे।

रूसी सुपरस्टार ने अपनी शानदार रेसलिंग कौशल का परिचय देते हुए रीनियर डी रिडर को एक भी टेकडाउन अर्जित करने नहीं दिया और डच एथलीट को स्टैंड-अप गेम में पछाड़ कर पहले राउंड में नॉकआउट किया।

इस जीत के साथ मालिकिन ने डी रिडर के ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्ज़ा जमाया और नए 2-डिविज़न किंग को $50,000 के एक नहीं बल्कि दो परफॉर्मेंस बोनस दिए गए।

मार्केस ने लीड कार्ड की आखिरी फाइट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत $50,000 का चेक अपने नाम किया।

ब्राज़ीलियाई स्टार के खतरनाक हुक ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग को नॉकआउट किया और अपने MMA करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव के समक्ष अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग कुशलता के जरिए रुओटोलो ने इवेंट का सबसे पहला $50,000 परफॉर्मेंस बोनस जीता।

19 वर्षीय अमेरिकी सनसनी ने कई सबमिशन मूव्स के प्रयास की झड़ी लगा दी और अंत में अपने दागेस्तानी प्रतिद्वंदी को आर्मबार से टैप आउट करवाया।

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.