ONE: CENTURY PART II के वो 3 मुकाबले जो चुरा सकते हैं सबकी नजरें

Yosuke Saruta ASH 2091

ONE: CENTURY PART II के बिल पर मौजूद 11 मैच अप में से ​​चार मुकाबले वर्ल्ड टाइटल के हैं, लेकिन यह सोचना गलत होगा कि आप उनमें से किसी भी मुकाबले को मिस कर सकते हैं।

मैच-अप में इन चार वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों के साथ प्रेंकेस वर्ल्ड चैंपियंस के खिलाफ शूटो वर्ल्ड चैंपियंस की बाउट भी होगी। इसके लिए ONE Championship के कुछ सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय सितारे जापान के टोक्यों में रिंग में उतरेंगे।

ये onefc.com टीम द्वारा चुने गए सिर्फ तीन अंडरकार्ड बाउट हैं जो इस रविवार, 13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो स्थित रयोगोकू कोकुगिकन में जबरदस्त रोमांच पैदा करते हुए प्रशंसकों का पूरा ध्यान खींच सकते हैं।

# 1 मौरो सेरिली Vs. अर्जन भुल्लर

हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट हमेशा उत्साह व रोमांच से भरा होता है। जब ये दोनों दिग्गज सर्किल में आमने-सामने होंगे तो विस्फोटक एक्शन के अलावा किसी और चीज की कल्पना करना भी बेमानी होता है।

भारत के शीर्ष हैवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में अर्जन भुल्लर “सिंह” अपने ONE डेब्यू में एक बड़ी छाप छोड़ना चाहते हैं और दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वह अपने कौशल से कितने खतरनाक है।

33 वर्षीय ने 2012 के ओलंपिक में फ्रीस्टाइल पहलवान के रूप में प्रतिस्पर्धा की थी और उसी कौशल ने उन्हें पलक झपकते ही मैट पर सभी कुशल विरोधियों को खड़ा करने की क्षमता प्रदान की। अगर ऐसा होता है तो बाउट को जल्दी से खत्म करने के लिए उनके पास बेहिसाब ताकत व कला है।

हालांकि बाउट में उन्हें अपने इतालवी प्रतिद्वंद्वी के बेहतरीन नॉकआउट कौशल से बेहद सावधान रहना होगा।

पैरों पर एक भी गलत मूवमेंट केज वारियर्स हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन को अंतिम हमला करने की छूट दे सकती है। क्योंकि उन्हें जीत के लिए सिर्फ एक ही मौके की जरूरत होती है।

इसके अलावा, यदि “सिंह” के लिए सक कुछ ठीक रहता है तो भी उन्हें काफी मेहनत करते हुए अपनी क्षमता से अधिक देना होगा, क्योंकि “द हैमर” आश्चर्यजनक रूप से ग्राउंड व पाउंड प्राप्त कर सकते हैं। जैसा उन्होंने इस साल की शुरुआत में एलेन नगालानी “द पैंथर” के खिलाफ किया था।

यह भी पढ़ें:  अर्जन भुल्लर का दबाव मौरो सेरिली को छोड़ सकता है पीछे

# 2 योसूके सारूटा Vs. दाइची किटाकाटा

https://youtu.be/JxogGXYsoGA

पेंक्रेस और शूटो वर्ल्ड चैंपियंस के मुकाबलों में सभी एक्शन बेहतरीन स्तरीय एथलीटों द्वारा दिखाया जाएगा। इन मुकाबलों में स्ट्रॉवेट्स की बाउट की गति से कोई भी मेल खाने की संभावना नहीं है।

रिंग के एक कोने में शूटो का प्रतिनिधित्व कर रहे योसुके सारूटा “द निंजा” होंगे जो पहले ही अपने डिवीजन के श्रेष्ठ वर्ग के खिलाफ तीन मुकाबलों में अपना बेहतरीन कौशल दिखा चुके हैं।

जापान के साइतामा निवासी 32 वर्षीय अपनी मजबूत मांसपेशियों के दम पर ताकतवर हमले करते हुए आगे बढ़ना पसंद करते हैं। उनके हाथों में बेहिसाब ताकत है और वह अपने विरोधी को अपने पैरों पर या मैट पर ग्राउंड व पाउंट के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

सारूटा जब अपने माफिक स्थिति में होते हैं तो वह सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। वह अपने विरोधी को किसी भी पल अपने दाव पेचों में फंसा सकते हैं। इसके विपरीत दाइची किटाकाटा अक्सर खतरनाक एक्सचेंजों के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

पेंक्रेस प्रतिनिधि अपने विरोधियों पर हमला करने और उन्हें गहरी चोट पहुंचाकर बहुत खुश होते हैं। वह आक्रामक तरीके से पीछा करतें है। उनका दृष्टिकोण कभी-कभी बेहद खतरनाक दिखता है, लेकिन वो शायद ही कभी अपनी स्थिति को समाप्त करने के लिए समझौता करते हैं।

ओसाका के 28 वर्षीय के पास बेहद ही चतुराई भरा सब्मिशन गेम है और वह अपने हमवतन की तरह अपने तरह के विरोधी के लिए दुर्लभ शक्ति रखते हैं। जिसका अर्थ है कि वह दूरी के अंदर बाउट को समाप्त करने के लिए अपने विभाजन में सबसे अधिक मशहूर हैं।

यह भी पढ़ें: जापान में फैंस के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ प्रदर्शन करना चाहते हैं योसूके सारूटा

# 3 शोको साटो Vs. राफेल सिल्वा

Shoko Sato attacks Mark Fairtex Abelardo

अनुभवी शोको साटो और राफेल सिल्वा “मोर्सगो” के बीच 90 पेशेवर मिक्स्ड मार्शल आर्ट मुकाबले हुए हैं, इसलिए इतिहास की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट प्रतियोगिता उनके पास अपने कौशल का प्रदर्शन करने का सही मौका है।

शूटो बैंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन साटो की डार्टिंग और अपरंपरागत कराटे स्टाइलिंग सिल्वा को स्थायी एक्सचेंजों में अनुमान लगाती रहेगी, लेकिन ब्राजील की कैपोईरा किक भी जापान के लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

हालांकि, पेंक्रेस बैंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एक सबमिशन के खतरे से भी अधिक है – विशेष रूप से शीर्ष स्थान पर अपने ब्लैक-बेल्ट ब्राजीलियाई जीउ-जित्सु और लुटा लिवर कौशल के कारण।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह संभवत: सकुगुची डोजो और फाइट बेस तोरिटुसई प्रतिनिधि के क्लिनिकल ग्राउंड और पाउंड आर्सेनल की वजह से अपनी वापसी से दूर रहना चाहते हैं।

इसमें रैफरियों के लिए सभी तरह से जाने की क्षमता है, क्योंकि दोनों पुरुष खतरनाक होने के साथ ही टिकाऊ होते हैं, लेकिन उनमें से प्रत्येक के पास पलक झपकते ही शो को खत्म करने की भी क्षमता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप बाउट देखते समय सजग रहें।

 

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100 वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप इवेंट आयोजित नहीं किए हैं।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रोयोगोकू कोकूगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच लाने के साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन पर दस्तक देगा।

ओपिनियन में और

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 15
Ritu-Phogat-Nou-Srey-Pov-Inside-The-Matrix
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Michael Schiavello and Micth Chilson ONE Championship commenators
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Franklin speaking podcast host Rich Franklin
Miesha Tate Holds Her Daughter Amaia Nunez
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha Tate
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha_Tate_And_Daughter