जोनाथन डी बैला को वर्ल्ड टाइटल मैच में हराकर विरासत मजबूत करना चाहते हैं सैम-ए – ‘मेरे करियर के लिए सम्मान की बात होगी’

Sam A Gaiyanghadao Zhang Peimian ONE 169 31

थाई लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ 26 पाउंड की वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट हासिल करने के शायद आखिरी मौके से कुछ हफ्ते दूर हैं।

रविवार, 23 मार्च को 41 वर्षीय सुपरस्टार का सामना इटालियन-कनाडाई स्टार जोनाथन डी बैला से ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए जापान के साइटामा सुपर एरीना में होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में होगा।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के साथ-साथ पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उन्हें प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग में कुछ साबित करने की जरूरत नही है।

अपने करियर में 400 से ज्यादा फाइट्स के अनुभवी स्टार महानतम फाइटर के रूप में अपनी विरासत को मजबूत करना चाहते हैं।

सैम-ए ने कुछ समय के लिए 2021 में रिटायरमेंट ले ली थी, लेकिन 2023 में वापसी कर दिखाया कि वो अब भी दुनिया के खतरनाक फाइटर्स को पटखनी दे सकते हैं। दो बड़े स्टार्स को हराने के बाद वो अब ONE 172 में उतरेंगे।

उन्होंने फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने को लेकर onefc.com को बताया:

“ये मेरे करियर के लिए सम्मान की बात होगी। रिटायर होना फिर वापस आकर वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरी विरासत के लिए अच्छा होगा।”

गौर करने वाली बात ये है कि सैम-ए ने रिंग में अपना स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग खिताब नहीं गंवाया बल्कि उन्होंने उसे छोड़ा था।

थाई सुपरस्टार ने माना कि ये बात उन्हें सही नहीं लगी और वो डी बैला के खिलाफ होने वाले अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए बहुत उत्साहित होंगे:

“मैं काफी समय से वर्ल्ड टाइटल के बारे में सोच रहा हूं। मैंने अपने शरीर की वजह से टाइटल छोड़ा था। मुझे वजन घटाने और कुछ निजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

“मुझे लगता है कि मैंने अपना काम सही से नहीं किया। इस बार मैं वापस आकर खोए हुए समय की भरपाई करने की कोशिश करूंगा।”

अब पीछे मुड़कर देखने पर सैम-ए को निराशा है कि वो दो साल तक खेल से दूर रहे।

उन्होंने कहा:

“मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरा परिवार है। अगर मैं दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बना तो खोए हुए समय की भरपाई कर लूंगा। क्योंकि मुझे खोए हुए टाइम का पछतावा है और इसकी भरपाई करना चाहता हूं।”

सैम-ए ने डी बैला को नॉकआउट करने का लक्ष्य बनाया

एक तरफ जहां सैम-ए गैयानघादाओ ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए उत्सुक हैं, वहीं वो अपने सामने जोनाथन डी बैला के रूप में खड़ी चुनौती को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

साल 2022 में डी बैला ने वेकेंट (रिक्त) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम किया था। फिर मॉन्ट्रियाल निवासी इस खिताब को करीबी मुकाबले में प्राजनचाई पीके साइन्चाई के हाथों हार गए थे।

सैम-ए ने अपने विरोधी के बारे में बताया:

“डी बैला अच्छी स्किल वाले फाइटर हैं। वो अकसर कॉम्बिनेशन में पंच लगाते हैं। उनका किकबॉक्सिंग स्टाइल अच्छा है। मैंने उनकी कई फाइट्स देखी हैं। लेकिन मुझे उनमें कुछ कमजोरी नजर आती हैं और रिंग में उसका फायदा उठाऊंगा।

“मुझे ताकतवर स्ट्राइक्स के मामले में उन पर बढ़त है।”

यकीनन, थाई दिग्गज ने अपनी नॉकआउट पावर को साबित किया है क्योंकि ONE में आई नौ जीतों में उनके नाम छह हाइलाइट-रील फिनिश हैं।

सैम-ए ने बताया कि उनका मकसद नॉकआउट करने का है:

“अगर मुझे मौका मिला तो नॉकआउट करूंगा। हमें इंतजार कर रिंग में देखना होगा। अभी नहीं कह सकता कि फाइट छोटी रहेगी या लंबी चलेगी। लेकिन मौका मिलते ही फिनिश करूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)