टाय रुओटोलो ने डी रिडर को हराने के बाद कई बड़े फाइटर्स को अपना निशाना बनाया

Tye Ruotolo Marat Gafurov ONE on Prime Video 5 1920X1280 62

6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में BJJ के प्रतिभावान एथलीट टाय रुओटोलो ने अपना अपराजित ONE रिकॉर्ड बरकरार रखा और सबमिशन ग्रैपलिंग सुपर-मैच में मिडलवेट MMA किंग रीनियर डी रिडर के खिलाफ करीबी मुकाबले में निर्णय के जरिए जीत हासिल की।

20 साल के ब्लैक बेल्ट एथलीट कोलोराडो के 1stBank सेंटर में जीत हासिल कर खुश हैं। हालांकि, उनकी तमन्ना मुकाबले को फिनिश करने की थी।

अपनी पहली 2 प्रोमोशनल बाउट में सबमिशन स्कोर करने के बाद रुओटोलो ग्राउंड गेम हासिल करने के लिए डी रिडर के खिलाफ संघर्ष करते नज़र आए। दरअसल, नीदरलैंड्स के एथलीट ने अपने लंबे-चौड़े शरीर का मैच में फायदा उठाया और एक वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर की तरह मुकाबला किया।

ग्लोबल स्टेज पर ब्राजीलियन जिउ-जित्सु प्रतिनिधि के रूप में कैलिफोर्निया के फाइटर हर बार रोमांचक प्रदर्शन करना चाहते हैं। इस वजह से वो इस मैच के नतीजे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।

रुओटोलो ने कहाः

“हर बार जब भी मैं मैट पर कदम रखता हूं तो मेरा लक्ष्य जिउ-जित्सु के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना और इस खेल की गरिमा बढ़ाना होता है। ये सच में एक पसंदीदा खेल है। मैंने जिस तरह से मैच में प्रदर्शन किया, ये वास्तव में वो नहीं था, जो मैं करने में सक्षम हूं। ऐसा लगता कि जिस तरह से मुझे मुकाबले के लिए प्रेरित होना चाहिए था, मैं उतना नहीं हो पाया।”

हालांकि, भविष्य की ओर देखते हुए रुओटोलो इस बात की गारंटी देते हैं कि वो सबमिशन तलाशने की राह पर वापस लौट आएंगे।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“मैं फिर से अपने मुकाबले को देखने वाला हूं ताकि गलतियों को दोबारा ना दोहराऊं। मैं दोबारा इस तरह से नहीं जीतना चाहूंगा। मैं इस लय को आगे बरकरार नहीं रखूंगा।”

MMA में जाने के लिए रुओटोलो अभी तैयार नहीं

कई इंच लंबे और कई पाउंड भारी फाइटर को हराने के बाद अब टाय रुओटोलो सच में और भी बड़ी सबमिशन ग्रैपलिंग चुनौतियों की ओर देख रहे हैं।

वो सबसे पहले अमेरिका के कई बार के हेवीवेट BJJ वर्ल्ड चैंपियन निकोलस मेरेगली से रीमैच चाहते हैं। ये दोनों फाइटर्स पिछले साल सितंबर में पहली बार ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप के ओपनवेट डिविजन के सेमीफाइनल में भिड़े थे, जिसमें मेरेगली ने करीबी मैच में विवादास्पद निर्णय के जरिए जीत हासिल की थी।

रुओटोलो ने बतायाः

“मैं मेरेगली से मुकाबला करना चाहता हूं, चाहे कुछ भी हो। मुझे ये मैच किसी भी कीमत पर चाहिए। मैं बड़े एथलीट्स से बाउट करना चाहूंगा और वो ऐसे फाइटर हैं, जिनका मैं सामना करना चाहता हूं।”

स्वाभाविक रूप से फैंस युवा एथलीट के MMA में जाने को लेकर भी उत्सुक हैं।

रुओटोलो के अनुसार, वो कम से कम इस साल ग्रैपलिंग में रहने की योजना बना रहे हैं ताकि मेरेगली या गॉर्डन रायन जैसे दिग्गजों को पराजित कर सकें।

हालांकि, वो निश्चित रूप से MMA में जाने की बाद में योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि उनके जुड़वा भाई ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो 2023 के समाप्त होने से पहले ऐसा करके दिखा देंगे।

टाय ने बतायाः

“मुझे लगता है कि मेरे भाई मुझसे पहले ये परिवर्तन करके दिखाएंगे। वो हर दिन मुकाबला करना चाहते हैं इसलिए मुझे लगता है कि वो साल के अंत तक निश्चित रूप से अपने खेल में बदलाव करेंगे।

“जहां तक मेरी बात है तो मैं अगले साल ऐसा करने वाला हूं। MMA में जाने से पहले मैं जिउ-जित्सु में कुछ एथलीट्स जैसे मेरेगली या गॉर्डन रायन को हराना चाहता हूं। मेरे पास अब भी बहुत से लक्ष्य हैं, देखता हूं कि वो पूरे होते हैं या नहीं। उसके बाद ही मैं MMA में जाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.