टॉप फ्लाइवेट MMA कंटेंडर्स एड्रियानो मोरेस और डैनी किंगड ONE 169: Atlanta में एक रीमैच में आमने-सामने होंगे

Demetrious Johnson Adriano Moraes ONE Fight Night 10 7

शनिवार, 9 नवंबर को ONE 169: Atlanta में फ्लाइवेट MMA डिविजन के दो धुरंधरों के बीच एक दिलचस्प रीमैच होगा।

आठ बार के पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस जॉर्जिया के अटलांटा शहर के स्टेट फार्म एरीना में अपने पुराने विरोधी और मौजूदा #3 रैंक के कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड से भिड़ेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 16 रोमांचक फाइट्स के अनुभवी मोरेस ने 2014 में फ्लाइवेट MMA बेल्ट पर कब्जा जमाया था।

36 वर्षीय फाइटर ने हाल ही में MMA के महानतम एथलीट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के साथ तीन वर्ल्ड टाइटल मुकाबले लड़े, जहां उन्होंने पहली बार अप्रैल 2021 में शानदार नॉकआउट जीत हासिल की और अगस्त 2022 में नॉकआउट के माध्यम से “माइटी माउस” से बेल्ट हार गए थे।

फिर पिछले साल मई में अमेरिकी धरती पर ONE के ब्लॉकबस्टर डेब्यू में ब्राजीलियाई स्टार को अपने बहुप्रतीक्षित तीसरे मुकाबले में जॉनसन से जजों के निर्णय से एक करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

मोरेस अब निस्संदेह अमेरिकी फैंस के लिए अच्छा प्रदर्शन कर फ्लाइवेट MMA रैंकिंग में अपने #1 स्थान का बचाव करने के साथ-साथ किसी भी संदेह को मिटाने के लिए उत्सुक हैं कि वो अभी भी एक शीर्ष प्रतिभा हैं।

तो वहीं किंगड को पता है कि इन सम्मानित पूर्व चैंपियन पर जीत से गोल्डन बेल्ट का मौका मिल सकता है।

मोरेस की तरह फिलीपीनो फाइटर फ्लाइवेट MMA डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग्स में हैं। 2015 में डेब्यू करने के बाद से “द किंग” ने 11 प्रभावशाली जीतों के साथ खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक दावेदारों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

हालांकि, वो अपने पिछले चार मुकाबलों में शीर्ष प्रतियोगियों के खिलाफ 2-2 की बराबरी पर हैं, लेकिन फिर भी 28 वर्षीय वुशु स्पेशलिस्ट वर्ल्ड टाइटल पर निशाना साधने वाले एक गंभीर दावेदार बने हुए हैं।

विशेष रूप से ONE 169 में इस जोड़ी की भिड़ंत ONE: LEGENDS OF THE WORLD में उनकी पहली फाइट के सात साल बाद होगी, जहां किंगड ने उस समय के ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मोरेस को चुनौती दी थी।

उस मुकाबले में “मिकीन्यो” ने पहले राउंड में सनसनीखेज अंदाज में सबमिशन हासिल कर अपना ताज बरकरार रखने के लिए ब्लैक बेल्ट ग्रैपलिंग का इस्तेमाल किया था।

किंगड ने तब से अपने खेल में कई गुना सुधार किया है और मोरेस से मिली हार उनके 19 फाइट के प्रोफेशनल करियर में एकमात्र फिनिश है।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)