रॉबर्टो सोल्डिच के साथ धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं ज़ेबज़्टियन कडेस्टम – ‘ये वेल्टरवेट इतिहास की सबसे अहम फाइट होगी’

Zebaztian Kadestam Iuri Lapicus ONE on Prime Video 1

दुनिया में मौजूद फैंस की तरह पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन कडेस्टम भी शनिवार, 6 मई को अपने अगले मैच के लिए उत्साहित हैं।

अमेरिकी धरती पर हो रहे ONE के सबसे पहले इवेंट ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में उनका सामना क्रोएशियाई सुपरस्टार रॉबर्टो सोल्डिच से होगा।

ONE Fight Night 1 में यूरी लापिकुस पर 57 सेकंड में आई नॉकआउट जीत के बाद कडेस्टम ने “रोबोकॉप” को चुनौती दी थी। इसलिए वो कोलोराडो के 1stBank सेंटर में यूरोपीय स्ट्राइकर का सामना करने के लिए बेताब हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे इस फाइट के बारे में करीब एक हफ्ते पहले पता चला, जिसे सुनकर मैं बहुत खुश था। ये इसके लिए सबसे सही समय है। वो एक अच्छे प्रतिद्वंदी हैं इसलिए मैं किसी भी समय उनसे फाइट के लिए तैयार हूं। मैं पूरी तैयारी के साथ आऊंगा।”

ONE Fight Night 10 इस प्रोमोशन के लिए एक ऐतिहासिक इवेंट होगा और अमेरिकी धरती पर हो रहे पहले इवेंट के कारण कार्ड में भी देखा जा सकता है कि कंपनी इस इवेंट को यादगार बनाने के लिए कितनी प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी MMA फैंस कडेस्टम से वाकिफ हैं क्योंकि इस सीरीज के पहले इवेंट में उन्होंने यादगार तरीके से मैच को फिनिश किया था। अब “द बैंडिट” ने 6 मई को भी उसी तरह के प्रदर्शन का वादा किया है।

स्वीडिश स्टार ने कहा:

“मैं कभी अमेरिका नहीं गया और ना ही कभी फाइट की है। ये मेरे लिए यादगार अनुभव होगा क्योंकि मैं लंबे समय से अमेरिका में फाइट करना चाहता था।

“मैं पहले भी Prime Video के शो पर फाइट कर चुका हूं, लेकिन पहली बार अमेरिका में फाइट करूंगा। इतने बड़े कार्ड का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। अगर मुझे अच्छा प्रतिद्वंदी दिया जाए तो मेरा स्टाइल मनोरंजन का अच्छा स्रोत बन जाता है। मेरा लक्ष्य केवल जीत का नहीं बल्कि एक अच्छी फाइट का होता है।”

सोल्डिच के साथ धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं कडेस्टम

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन कडेस्टम ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन अब लगातार 2 मैचों को पहले राउंड में नॉकआउट से जीतकर वो शानदार लय प्राप्त कर चुके हैं। इसी लय के कारण वो एक बार फिर टॉप पर पहुंचने के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।

2-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन रॉबर्टो सोल्डिच पिछले साल ONE Championship में आने से पहले इस खेल के सुपरस्टार एथलीट्स में से एक हुआ करते थे। अब कडेस्टम के साथ उनके मैच के धमाकेदार रहने की उम्मीद की जा रही है और “द बैंडिट” इसे अपने करियर के सबसे बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं।

कडेस्टम ने कहा:

“वो बहुत लोकप्रिय हैं और सब उन्हें जानते हैं। उन्हें फेम हासिल है इसलिए मैं उनका सामना करने को बेताब हूं। मैं दुनिया के किसी भी फाइटर का सामना करूं, लेकिन इस फाइट का हिस्सा बनना भी मेरे लिए जीत के समान है। मुझे इस अवसर का फायदा उठाना होगा।

“मैं लंबे समय से फाइट कर रहा हूं और शायद अब समय आ गया है कि मुझे भी वो सम्मान दिया जाए जिसका मैं हकदार हूं।”

https://www.instagram.com/p/CpA1z1lj1hm/

स्वीडिश स्टार जानते हैं कि सोल्डिच की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन यही बात उन्हें अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो MMA में उनकी 34 में से 29 जीत नॉकआउट से आई हैं यानी वो किसी भी क्षण फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं। कडेस्टम इस मैच में खतरनाक फाइटिंग की उम्मीद कर रहे हैं और जब दोनों बेहतरीन स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे, तब फैंस भी इस फाइट को इंजॉय कर रहे होंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं इसे अपने करियर की सबसे अहम फाइट मान रहा हूं। ये मुकाबला हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रेरित कर रहा है। मेरी नज़र में ये वेल्टरवेट डिविजन के इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा।

“मैं वादा करता हूं कि ये मुकाबला यादगार रहेगा और कोई भी इसे मिस नहीं करना चाहेगा। मैं जब भी इस फाइट के बारे में सोचता हूं तब रोंगटे खड़े हो जाते हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.