स्टार्स ने ONE Fight Night 10 में डिमिट्रियस जॉनसन vs. एड्रियानो मोरेस III की भविष्यवाणी की

Adriano Moraes, Chatri Sityodtong, and Demetrious Johnson at the ONE on Prime Video 1 press con

ONE Championship फैंस का मौजूदा फ्लाइवेट किंग डिमिट्रियस जॉनसन और एड्रियानो मोरेस की वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट देखने का इंतज़ार खत्म होने वाला है।

इस शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में होने वाले ONE Fight Night 10: Johnson vs Moraes III में जॉनसन को मोरेस के खिलाफ अपने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

उनकी ये प्रतिद्वंदिता पिछले 2 सालों से चली आ रही है और अब सबको उनकी तीसरी भिड़ंत का इंतज़ार है।

अप्रैल 2021 में हुए ONE on TNT 1 में तत्कालीन ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन मोरेस ने जॉनसन को ग्राउंडेड नी लगाकर नॉकआउट किया था। इसी के साथ वो अमेरिकी दिग्गज को फिनिश करने वाले पहले फाइटर बने।

मगर जॉनसन को किसी कारण से MMA लैजेंड कहा जाता है। उन्होंने पिछले साल अगस्त में मोरेस को नॉकआउट कर अपना हिसाब बराबर किया। इस बार “माइटी माउस” ने मोरेस को फिनिश करने वाला पहला एथलीट बनकर इतिहास रचा था और ये “मिकीन्यो” के करियर की पहली स्टॉपेज से आई हार भी रही।

अब ये प्रतिद्वंदिता 1-1 की बराबरी पर है और इस शनिवार दोनों एथलीट्स बढ़त बनाना चाहेंगे।

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन पहले ही मोरेस को ट्रेनिंग में मदद कर चुके हैं और अब कई नामी फाइटर्स ने इस मैच पर अपनी राय दी है।

यहां जानिए ONE Fight Night 10 के मेन इवेंट को लेकर कॉम्बैट खेल जगत ने क्या भविष्यवाणी की है।

फैब्रिसियो एंड्राडे

“ये एक धमाकेदार फाइट होगी, जिसे देखने बहुत लोग आएंगे। मगर उनके पिछले मैच को देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि डिमिट्रियस जॉनसन ने खुद को एड्रियानो मोरेस से बेहतर एथलीट साबित किया है। मगर मोरेस इस डिविजन के हिसाब से लंबे हैं और वो जॉनसन को चौंका सकते हैं, जैसा उन्होंने पहली भिड़ंत में किया था। जॉनसन को सावधान रहना होगा और मेरी नजर में उन्हें ही जीत मिलने वाली है।”

स्टैम्प फेयरटेक्स

“मैं डिमिट्रियस जॉनसन vs. एड्रियानो मोरेस फाइट को लेकर उत्साहित हूं। वो अभी तक एक-दूसरे को एक-एक बार हरा चुके हैं और उनके बीच समानता ये है कि उन्होंने नी स्ट्राइक लगाकर फिनिश हासिल किया था। मुझे लगता है कि इस बार जॉनसन को जीत मिलेगी। उनकी जीत फिनिश से नहीं तो स्कोरकार्ड्स से आ सकती है क्योंकि उन दोनों के पास अनुभव है और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं।”

जॉन वेन पार

“मेरी नजर में ये मुकाबला बहुत कड़ा रहने वाला है, लेकिन अंत में जॉनसन विजयी रहेंगे। उनमें से विजेता का चुनाव करना मुश्किल है क्योंकि दोनों की स्किल्स शानदार हैं। वो दोनों बहुत अच्छे इंसान भी हैं। मैं दोनों को पसंद करता हूं इसलिए मेरे लिए चयन करना मुश्किल है। मगर डिमिट्रियस का गेम अलग लेवल का है और उनकी जीत की संभावनाएं अधिक हैं।”

रॉबर्टो सोल्डिच

“ये मैच मेरे लिए 50-50 है और मैं नहीं जानता जीत किसे मिलेगी। चयन करना बहुत कठिन है, लेकिन मेरा झुकाव जॉनसन की तरफ है और मेरे मन में उनकी जीत का विचार आ रहा है। मगर एड्रियानो भी आत्मविश्वास से भरे हैं और लंबे हैं। वो एक अलग तरह के अपोनेंट हैं और हर क्षेत्र में महारत रखते हैं। मैं विजेता का चुनाव नहीं कर सकता, लेकिन उनकी फाइट के लिए बहुत उत्साहित हूं। ये एक जबरदस्त फाइट होगी, जिसमें हाई-लेवल एक्शन देखने को मिलेगा।”

मार्टिन गुयेन 

“मुझे वो दोनों पसंद हैं, लेकिन मैं विजेता का चुनाव नहीं कर सकता। अब इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि वो 1-1 की बराबरी पर हैं। मैं इस मैच को मिस नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे वो दोनों पसंद हैं।”

जॉन लिनेकर

“मैं एड्रियानो मोरेस की जीत की उम्मीद कर रहा हूं। उनका ग्राउंड गेम डिमिट्रियस जॉनसन से बेहतर है। मैं मानता हूं कि वो अपने लंबे हाथ और पैरों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग रेंज शॉट्स लगाएंगे और जॉनसन को डोमिनेट करने से रोक पाएंगे। मैं मोरेस की जीत पर दांव लगा रहा हूं। वो जॉनसन को टेकडाउन कर सबमिशन से जीत दर्ज करेंगे।”

माइक विंकलजॉन

“मेरे दिमाग में डिमिट्रियस जॉनसन के पुराने दिन चल रहे हैं। वो अपने समय के बेस्ट फाइटर्स में से एक हुआ करते थे और आज भी टॉप पर बने हुए हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वो उसी पुरानी लय को वापस प्राप्त कर पाएंगे। उनका रिएक्शन टाइम बहुत तेज होता है, बहुत अच्छे इंसान हैं। इसलिए मैं जॉनसन की जीत की उम्मीद कर रहा हूं क्योंकि मुझे उन्हें फाइट करते देखना पसंद है।”

काइरत अख्मेतोव

“मेरे लिए ये मैच 50-50 रहेगा। उन्होंने एक-दूसरे को नॉकआउट किया हुआ है। मोरेस ने पहले जॉनसन और उसके बाद जॉनसन ने दूसरी फाइट में उसी अंदाज में अपना हिसाब बराबर किया। अब दोनों एक-दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं, पूरी तरह तैयार होंगे। मेरे लिए ये फाइट 50-50 रहेगी।”

डैनी किंगड

“मैं डिमिट्रियस जॉनसन का चयन करूंगा। उनकी स्किल्स शानदार हैं और उनके पास अनुभव भी है। मैं दोबारा उनका सामना करना चाहता हूं। वो इस खेल से जुड़ा बहुत बड़ा नाम हैं और उनके साथ दोबारा फाइट करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि जॉनसन दूसरे राउंड में मोरेस को फिनिश करेंगे। ये मेरी भविष्यवाणी है, लेकिन मैं इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकता क्योंकि मोरेस बहुत ताकतवर हैं।”

जैकी बुंटान

“डिमिट्रियस जॉनसन इस खेल के लैजेंड हैं। मैं इस मैच को लेकर उत्साहित हूं और उनकी फैन होने के नाते उन्हें ही सपोर्ट करने वाली हूं। मैं मोरेस को भी पसंद करती हूं। उन्होंने खुद को बेस्ट एथलीट के रूप में स्थापित किया है, लेकिन एक अमेरिकी होने और जॉनसन को बेहतर तरीके से जानने के चलते मुझे उनका साथ देना होगा। मगर मैं ये भी कहना चाहूंगी कि वो 1-1 की बराबरी पर हैं इसलिए इस ट्रायलॉजी बाउट का परिणाम किसी भी ओर जा सकता है। उनमें से किसी की भी जीत मुझे ज्यादा चौंकाएगी नहीं।”

अहमद मुजतबा

“मुझे लगता है कि डिमिट्रियस जॉनसन को जीत मिलेगी। मुझे ‘माइटी माउस’ पसंद हैं और इस बारे में मुझे कोई व्याख्या देने की जरूरत नहीं है। वो एक लैजेंड हैं।”

ओक रे यूं 

“पहले मैच में डिमिट्रियस जॉनसन शायद ग्राउंड फाइटिंग में नी स्ट्राइक के नियम से अंजान दिखाई दिए। इसलिए दूसरे मैच में देखें तो वो अच्छी शेप में नजर आए क्योंकि वो ग्राउंड फाइटिंग में नी स्ट्राइक के नियम के लिए पहले से तैयार होकर आए थे। मोरेस भी एक बेहतरीन फाइटर हैं, लेकिन मेरी नजर में जॉनसन बेहतर तरीके से खुद को स्थिति अनुसार ढाल सकते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि वो इस बार पहले से अच्छी तैयारी के साथ आएंगे।”

एडी अबासोलो

“मैं डिमिट्रियस की जीत की उम्मीद कर रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35