लिटो आदिवांग की ‘योद्धा मानसिकता’ ने घुटने की चोट से उनकी वापसी को कैसे प्रेरित किया

Lito Adiwang Adrian Mattheis ONE Friday Fights 34 23

स्ट्रॉवेट MMA स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग डिविजनल गोल्ड की ओर बढ़ने में और समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।

सितंबर में ONE Friday Fights 34 में सनसनीखेज अंदाज में पहले राउंड की नॉकआउट जीत के बाद, 4 नवंबर को आयोजित होने वाले ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में उनका सामना उनके हमवतन स्टार जेरेमी मिआडो से एक रीमैच में होगा।

ये फाइट “थंडर किड” के घुटने की गंभीर चोट के बाद दूसरी बाउट होगी। ये चोट उन्हें मार्च 2022 में मियादो के साथ हुए मैच में लगी थी जिसके कारण उन्हें डेढ़ साल तक खेल से दूर रहना पड़ा।

आदिवांग अब “द जैगुआर” से बदला लेने और उस लय को फिर से हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें उन्होंने चोट से पहले नौ में से सात मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

ठीक होने की अपनी कठिन राह को देखते हुए, 30 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट का कहना है कि सबसे कठिन हिस्सा खेल से दूर होने पर मानसिक तनाव था:

“मैं ये स्वीकार कर सकता हूं कि ये अनुभव किसी भी अन्य चीज़ की तुलना में बहुत अधिक मनोवैज्ञानिक था। शारीरिक रूप से, मैं इसे अपेक्षाकृत आसानी से दूर कर सकता था, लेकिन पिछले 18 महीनों में सही मायने में मेरा इसके मानसिक पहलू पर अधिक ध्यान केंद्रित था।”

हालांकि, आदिवांग के लिए रिकवरी के भौतिक पहलू आसान थे, लेकिन उन्हें अपनी मानसिक दृढ़ता पर निर्भर रहने की जरूरत थी, जो कि उनके कठोर पालन-पोषण और जीवन भर मार्शल आर्ट्स में रहने के दौरान मजबूत हुई थी।

उस मानसिक दृढ़ता ने उन्हें पिछले महीने चरम फॉर्म में लौटते हुए देखा, जब उन्होंने 30 सेकंड से भी कम समय में खतरनाक एड्रियन मैथिस को ढेर कर दिया।

आदिवांग के लिए इस मुकाम पर वापस आना आसान नहीं था, लेकिन उन्हें अहसाह है कि चोटें और दर्द बस इस खेल का एक हिस्सा है, और उन्हें उन बाधाओं को पार करना होगा:

“मुझे लगता है कि मेरी योद्धा मानसिकता ने निश्चित रूप से यहां एक बड़ी भूमिका निभाई है। दूसरा, जीवन की उन कठिनाइयों पर विचार करना जिनसे मुझे गुजरना पड़ा। मैं पहले ही बहुत कुछ झेल चुका हूं और ये चोट केवल एक और बाधा है जिससे उबरना है।

“आखिरकार, हम कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में हैं। ये बात हर कोई नहीं जानता लेकिन, एक फाइटर का शरीर हमेशा दर्द में रहता है, चाहे प्रशिक्षण के दौरान या सुबह उठते समय। मैं चोट से अपेक्षाकृत जल्दी उबरने में सक्षम था क्योंकि इस समय मुझे इसके बारे में पता था। मुझे ठीक होने के सही तरीकों को समझना था, जैसे कि मुझे कौन सा खाना खाना है और इनके बीच सब कुछ समझना था।”

आदिवांग ने जनवरी में कठिन झटके को याद किया

हालांकि उनकी रिकवरी का मानसिक पक्ष ठीक था, फिर भी लिटो आदिवांग को चोट से वापसी के सफर में बहुत सारी शारीरिक बाधाओं का सामना करना पड़ा।

उन्होंने पहले जनवरी में एक्शन में लौटने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके शरीर ने उनका साथ नहीं दिया और प्रशिक्षण के दौरान उनके घुटने में दोबारा चोट लग गई।

“थंडर किड” ने याद किया:

“हम मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत सकारात्मक थे, लेकिन शरीर ने हार मान लिया। वहां से, मुझे वास्तव में उचित सलाह देने वाले लोगों से घिरे रहना पड़ा, जैसे डॉक्टर्स और इस चोट के बारे में विशेषज्ञ ज्ञान रखने वाले लोग।

“मुझे अपनी सकारात्मकता और उत्सुकता को संतुलित करने की जरूरत थी क्योंकि वास्तव में ये एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसे होने देने की आवश्यकता होती है। इस पुनर्प्राप्ति के लिए मैं इसी से गुजरा।”

स्ट्रॉवेट स्टार अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, डिवीजन के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स से मुकाबला करने के लिए तैयार है, और जेरेमी मिआडो से 2022 की हार का बदला लेने के मिशन पर है।

आदिवांग मानते हैं कि शायद उनका घुटना फिर कभी पहले जैसा महसूस नहीं कर पाएगा, लेकिन फिर भी उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी विस्फोटक पंचिंग अभी भी उनके अंदर मौजूद है।

उन्होंने आगे कहा:

“मैं यहां ईमानदार होकर कह सकता हूं कि मूल (घुटने) से बढ़कर कुछ नहीं है। एक बात जो मैंने नोटिस की वो ये है कि मेरा घुटना इस समय कुछ विकृत सा हो गया है। दूसरी बात ये है कि मेरी गतिशीलता थोड़ी कम हो गई है। पहले, मैं बिना किसी समस्या के अपने घुटने को फैला सकता था, लेकिन अब, इसमें थोड़ी सी बाधा आती है।

“लेकिन ताकत और बाकी सब कुछ पहले जैसा है और मुझे सच में विश्वास है कि मैं वापस आ गया हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)