एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ The Inner Circle 19 में फेटजीजा को हराकर महानता हासिल करना चाहती हैं – ‘डिविजन की सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स’

Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ The Inner Circle 19 में करियर की सबसे अहम फाइट से पहले आत्मविश्वास में नजर आ रही हैं।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार अपने खिताब को मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से 19 जून को एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com पर किया जाएगा।

इन दोनों सुपरस्टार्स का सामना इस साल मार्च महीने में हुए ONE Fight Night 41 में होना था। मगर दोनों को चोट के चलते मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

तैयारियों के दौरान उन्होंने शरीर पर गौर किया और मुकाबले से पीछे हटीं।

Phuket Fight Club की स्टार ने onefc.com को बताया:

“मेरे दोनों पैरों में सूजन हो गई थी, जिसकी वजह से मैं दौड़ नहीं पा रही था, किक नहीं मार पा रही थी और न ही कोई ऐसी गतिविधि कर पा रही थी, जिसमें शरीर पर प्रभाव पड़ता हो।

“ठीक होने के लिए मुझे करीब डेढ़ महीने का ब्रेक लेना पड़ा। इसके साथ ही मैंने दवाइयों और फिजियोथेरेपी का सहारा लिया। मेरा मानना है कि ये समस्या लगातार ट्रेनिंग करने की वजह से हुई थी।”

फिजियोथेरेपी करने की वजह से उन्हें काफी अच्छा ब्रेक हासिल हुआ। इससे पहले वो काफी प्रभावशाली नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी पिछले दो विरोधियों को नॉकआउट किया था।

अब रिकवरी के लिए मिले समय के बाद 28 वर्षीय चैंपियन का मानना है कि उनकी फॉर्म शिखर पर है।

रोड्रीगेज़ ने कहा:

“पहले ट्रेनिंग कैंप के दौरान ही मैं खुद को काफी अच्छा महसूस कर रही थी, लेकिन अब मैं उससे भी बेहतर और अधिक तैयार महसूस कर रही हूं। साथ ही अब मेरी पूरी टीम भी मेरे साथ है।

“अपनी पिछली दो फाइट्स में मैंने शानदार फिनिश हासिल किए थे, लेकिन मुझे लगता है कि मॉय थाई के मामले में मैं उससे कहीं अधिक संपूर्ण फाइटर हूं, खासकर क्लिंच गेम में।”

मॉय थाई के सभी हथियारों का पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए उन्हें बेहद करीब आना होगा, जहां फेटजीजा शानदार प्रदर्शन करती हैं। चैलेंजर लगातार अटैक और मैच खत्म कर देने वाले शॉट्स से विरोधियों को चित कर देती हैं।

इससे पार पाने के लिए रोड्रीगेज़ को दूरी का अच्छा इस्तेमाल करने हुए किक्स और क्लिंच का उपयोग करना होगा।

रोड्रीगेज़ ने बताया:

“सच कहूं तो हमने अभी तक मॉय थाई में उनका बहुत ज्यादा खेल देखा ही नहीं है क्योंकि उनके जो मुकाबले लंबे चले हैं, वे किकबॉक्सिंग के तहत हुए थे।

“हमें पता है कि उनकी बॉक्सिंग बहुत अच्छी है। मैं भी काफी समय से बॉक्सिंग की ट्रेनिंग कर रही हूं और इस दौरान मैंने काफी सुधार किया है। अब अपने हाथों (पंचिंग स्किल्स) पर मेरा आत्मविश्वास भी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।”

रोड्रीगेज़ की नजरें फेटजीजा को हराने के बाद MMA पर टिकीं

स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर बेल्ट जीतने और फिर उसे अमेरिकी लैजेंड जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ यूनिफाई करने के बाद से एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने अपने रास्ते में आई हर प्रतिद्वंदी को धूल चटाई है।

लेकिन इसके बावजूद फेटजीजा उनके लिए बहुत बड़ी और कड़ी चुनौती होने वाली हैं। रोड्रीगेज़ यहां अपने पांचवे टाइटल डिफेंस के साथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड महिला स्ट्राइकर बनना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“ये मेरे करियर की एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और सच कहूं तो हम इसी लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से इस मुकाबले में उतर रहे हैं। डिविजन में हमेशा नई और प्रतिभाशाली फाइटर्स उभरकर आती रहती हैं, लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, मैं उन्हें और खुद को इस डिविजन की सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स मानती हूं।”

डिविजन पर पूरी तरह से बादशाहत हासिल करने के बाद रोड्रीगेज़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जाना चाहेंगी। वो सालों से MMA में अपनी स्किल्स को टेस्ट करना चाहती हैं।

इस बारे में मॉम-चैंपियन ने अंत में कहा:

“इस मुकाबले के बाद मेरा पूरा ध्यान फिर से MMA पर होगा। मेरा मानना है कि मेरी अगली फाइट MMA में मेरा डेब्यू होगी। मैं इस नए सफर को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं।

“मैं फिर से MMA की ट्रेनिंग शुरू करूंगी और उम्मीद है कि साल के अंत तक अपना डेब्यू कर लूंगी। मुझे तुरंत सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना करने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है। मैं हर मुकाबले के साथ अनुभव हासिल करना चाहती हूं, जब तक कि मुझे ये महसूस न हो जाए कि मैं बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30