ONE 160 से पहले टांग काई का फेदरवेट किंग पर निशाना – ‘थान ली, तुम बूढ़े हो’

Kim Jae Woong Tang Kai ONE X 1920X1280 30 768x512

टांग काई को ये बात कहने में कोई संकोच नहीं है कि वो फेदरवेट MMA डिविजन का भविष्य हैं।

26 वर्षीय चीनी स्टार 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II में थान ली को ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे और टांग काई मानते हैं कि यहां से एक नए युग की शुरुआत होने वाली है।

ली ONE Championship में आने के बाद लगातार 5 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन टांग भी 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें 4 नॉकआउट जीत भी शामिल हैं।

अब अपने प्रतिद्वंदी के गेम को परखने के बाद #1 रैंक के कंटेंडर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत का दावा कर रहे हैं।

टांग काई ने कहा:

“मेरी नजर में फाइटिंग में कम सम्मिलित होना उनकी कमजोरी है। ONE में अभी तक उन्हें किसी ने खतरनाक तरीके से हिट नहीं किया है, लेकिन मैं उन्हें पंचों से क्षति पहुंचाते हुए हराने वाला हूं।

“मेरा अपने विरोधी की स्किल्स को परखने का तरीका और मौकों का फायदा उठाने का तरीका उनसे बेहतर है। मेरी नजर में ये फाइट आखिरी राउंड तक नहीं जाएगी क्योंकि मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

ली की उम्र 36 साल है और टांग से करीब 10 साल बड़े हैं और चीनी एथलीट मानते हैं कि कम उम्र होना उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

टांग काई मानते हैं कि थान ली अब शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर पड़ने लगे हैं और वो 26 अगस्त को इन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“वो अपने करियर के अंतिम सत्र में प्रवेश कर चले हैं, उनकी उम्र 36 या 37 हो चुकी है और उन्हें अपने परिवार पर भी ध्यान देना है। मुझे नहीं लगता कि आगे चलकर वो अपने गेम और ट्रेनिंग पर फोकस कर पाएंगे, मगर मैं अभी युवा हूं और जीत के लिए प्रतिबद्ध हूं।

“थान ली, तुम बूढ़े हो। ये रिटायर होने का समय है। मैं जल्द नया फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने वाला हूं।”

परिवार और इतिहास रचने की इच्छा टांग काई को प्रोत्साहित कर रही है

टांग काई जानते हैं कि MMA के टॉप पर पहुंचने का सफर आसान नहीं है क्योंकि इसके लिए बहुत बड़े त्याग करने पड़ते हैं।

Sunkin International Fight Club के स्टार इसलिए सफलता प्राप्त कर पाए हैं क्योंकि चीनी लोगों का साथ उन्हें हमेशा प्रेरित करता आया है।

वो इतना लंबा सफर तय करने के बाद अब वर्ल्ड चैंपियन बनने से केवल एक कदम दूर हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरा परिवार मेरे लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि मैं उनको बेहतर जिंदगी देना चाहता हूं। कॉम्बैट करियर शुरू होने के बाद मैं अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाया हूं। मैं नया साल उनके साथ नहीं मना पाया हूं और 5 या 6 साल से अधिकांश समय उनसे दूर रहा हूं।

“मैं जब वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा तो मुझे लगेगा कि आज तक किए गए त्याग, अपने करियर को दिया गया समय, सामने आई कठिनाइयों ने मुझे मजबूत बनाया और आज मेरी मेहनत रंग लाई है।”

उन्हें एक अन्य कारण से भी इतिहास रचने की प्रेरणा मिल रही है क्योंकि वो रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं।

26 वर्षीय ONE सुपरस्टार ने 2018 में जिओंग जिंग नान को चीन के इतिहास की पहली MMA वर्ल्ड चैंपियन बनते देखा और वो भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चकार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचना चाहते हैं।

टांग ने कहा:

“मैं वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाला चीन का पहला पुरुष एथलीट हूं। इसके कारण मैं दबाव में हूं, लेकिन ये बात मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी कर रही है। मैं इतिहास रचते हुए अपने नाम से पूरी दुनिया को वाकिफ कराना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.