ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टांग काई के द्वारा किए गए 3 घातक नॉकआउट

Kim Jae Woong Tang Kai ONE X 1920X1280 12 768x512

कई सारी शानदार हाइलाइट-रील जीत हासिल करने के साथ ही टांग काई ने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए अपना रास्ता अपना बना लिया है।

अब 26 अगस्त को चीनी एथलीट मौजूदा किंग थान ली को ONE 160: Ok vs. Lee II के को-मेन इवेंट में चुनौती देंगे। ऐसे में ज्यादातर फैंस को उम्मीद है कि जब दो जबरदस्त स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे तो उन्हें जल्दी फिनिश देखने को मिलेगा।

अपनी गजब की स्किल और ताकत के साथ टांग को भरोसा है कि वो लगातार अपनी 10वीं जीत हासिल करके सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वियतनामी-अमेरिकी एथलीट के सिर से ताज हटा देंगे।

तो आइए इस एथलीट के ONE Championship में अब तक के तीन सबसे घातक नॉकआउट पर एक बार फिर से नजर डालते हैं।

#1 जबरदस्त हेड किक से डेब्यू में हासिल की जीत

टांग ने पहली बार जनवरी 2019 में हुए ONE: HERO’S ASCENT में सुंग जोंग ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को ग्लोबल फैन बेस के सामने साबित करके दिखाया था।

इस मुकाबले में चीनी एथलीट की सर्जिकल स्ट्राइकिंग दबदबा बनाने वाली रही थी। फिर भी उन्हें दक्षिण कोरियाई ग्रैपलर की ओर से पहले राउंड में ट्रायंगल चोक के प्रयास से बचना पड़ा था।

ग्राउंड पर और आक्रामक ना हो पाने से हताश सुंग ने दूसरे राउंड में स्ट्राइक्स के साथ आगे बढ़कर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके जवाब में Sunkin International Fight Club के प्रतिनिधि शांत बने रहे और प्रतिद्वंदी को अपनी रेंज में आने दिया।

एक बार जब विरोधी रेंज में आ गए और इससे पहले कि वो बिजली की तेजी से अपनी लेफ्ट हाई किक से बदलाव करके लक्ष्य तक पहुंचते, टांग ने उनके जैब के पीछे से इंसाइड लो किक्स से हमला बोल दिया।

सुंग ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसमें ताकत जबदस्त थी। चीनी एथलीट ने अपने विरोधी के सिर पर ऐसी जोरदार किक लगाई कि वो मुंह के बल गिर गए और उन्होंने एक यादगार जीत अपने नाम कर ली थी।

#2 लेफ्ट हुक से यूं चांग मिन को रोककर टांग ने रैंकिंग्स में बनाई जगह

ONE में अपनी पहली चार फाइट्स जीतने के बाद टांग का मुकाबला उभरते हुए साथी स्टार यूं चांग मिन से नवंबर 2021 में ONE: NEXTGEN II में हुआ।

26 साल के एथलीट यूं के शुरुआती टेकडाउन की कोशिशों से बच निकले थे और बॉडी पर तगड़े जैब व हार्ड स्ट्रेट राइट्स लगाकर उन्हें खड़े रहकर फाइट करने पर मजबूर कर दिया।

“द बिग हार्ट” ने पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन टांग कुछ ज्यादा ही तेज और सटीक प्रहार करते रहे। इसका मतलब दक्षिण कोरियाई एथलीट अपने हर पलटवार पर उनके सामने दूसरे नंबर पर ही रह गए।

इसके बाद यूं ने अपने विरोधी को दूर रखने के लिए जैब का इस्तेमाल किया, लेकिन चीनी एथलीट ने दूरी को घटाते हुए जबदस्त लेफ्ट हुक चला दिया, जो “द बिग हार्ट” के जबड़े पर जा लगा और उन्हें मैट पर गिरा दिया।

कुछ फॉलो-अप शॉट्स ने टांग की जीत को पक्का कर दिया। इसके साथ ही पहले राउंड में मिली जीत ने उन्हें फेदरवेट डिविजन में ऊपरी कतार पर पहुंचा दिया।

#3 किम पर शानदार नॉकआउट से वर्ल्ड टाइटल मैच किया हासिल

बीते मार्च ONE X में साथी हेवी हिटर किम जे वूंग को हराकर टांग ने वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया था।

“द फाइटिंग गॉड” ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन को नॉकआउट करके डिविजन में #1 रैंक का पायदान हासिल किया था, लेकिन #4 रैंक के टांग ने अपने दक्षिण कोरियाई विरोधी को एक और पहले राउंड की फिनिश से हराकर लंबी छलांग लगा दी।

जब किम ने अपने पंच चलाने की कोशिश कीं, तब चीनी स्ट्राइकर ने अपने तेज जैब और लो किक्स चलाकर अपनी सटीकता का प्रदर्शन किया।

उन्हें अपने ग्राउंड वर्क का फायदा तब मिला, जब “द फाइटिंग गॉड” ने राइटहैंड लगा दिया। टांग अपनी जगह पर टिके रहे और जबरदस्त तरीके से क्रॉस-हुक कॉम्बिनेशन लगा दिया, जिससे किम मैट पर गिर गए। इसके बाद उन्होंने मुकाबला जल्दी खत्म करने के लिए दो हैमर फिस्ट्स भी लगा दिए।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35