ONE Fight Night 15 में सुपरबोन के खिलाफ फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे तवनचाई

Tawanchai Superbon 1200X800

ONE Championship में बहुत जल्द दुनिया के 2 टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स का आमना-सामने होने वाला है।

शनिवार, 7 अक्टूबर को ONE Fight Night 15 में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को पूर्व फेदरवेट किकबॉक्सिंग किंग सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर होने वाले इस मैच में थाईलैंड के 2 बेस्ट स्ट्राइकर्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जो इसे बेहद रोमांचक हाई-प्रोफाइल मुकाबला बना रहा होगा।

तवनचाई अपने टाइटल डिफेंस से पूर्व 5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में डेविट कीरिया के खिलाफ मैच में अपना ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे।

तवनचाई धैर्य से काम लेने वाले बेहद ताकतवर नॉकआउट आर्टिस्ट हैं। वो लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके हैं और इस दौरान फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतकर उन्होंने खुद को एक खतरनाक फिनिशर के रूप में स्थापित किया है।

तवनचाई किकबॉक्सिंग में इसलिए आए हैं क्योंकि वो 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं और कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते। वो सुपरबोन जैसे खतरनाक स्ट्राइकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए उत्साहित हैं।

इस समय #1 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरबोन ने ONE में 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उनकी स्ट्राइकिंग आर्ट्स में तकनीक बेहद शानदार और खतरनाक भी है।

सुपरबोन इस साल जनवरी में चिंगिज़ अलाज़ोव के हाथों ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हार गए थे, लेकिन उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की है। 32 वर्षीय एथलीट ने ONE Fight Night 11 में टायफुन ओज़्कान को नॉकआउट कर साबित किया कि वो कमजोर नहीं पड़े हैं।

दोनों एथलीट्स अपने गेम के चरम पर हैं इसलिए ये 2 थाई स्टार्स की भिड़ंत बहुत यादगार साबित हो सकती है।

ONE Fight Night 15 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25