ONE 173 के लिए टकेरु Vs. डेनिस पुरिच फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले का ऐलान

Takeru Segawa Vs. Denis Puric ONE 173 1 scaled

रविवार, 16 नवंबर को होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में जापानी मेगास्टार टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा और अनुभवी स्टार डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच के बीच जबरदस्त फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच की घोषणा की गई है।

जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले तीन राउंड के मैच में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

दो रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर टकेरु अपने चौथे ONE Championship मैच के लिए घरेलू धरती पर दस्तक देंगे। 34 वर्षीय जापानी सनसनी जीत की लय में वापस लौटते हुए पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ रीमैच पाना चाहेंगे।

अपने बहुप्रतीक्षित डेब्यू मैच में Team Vasileus के स्टार जनवरी 2024 में हुए ONE 165 में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 को हराकर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने में नाकाम रहे। भले ही टकेरु को सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली, मगर दोनों ने एक यादगार फाइट पेश की।

उसी साल उन्होंने म्यांमार के थांट ज़िन को पिछड़ने के बाद हराते हुए जीत दर्ज की। हालांकि, इस साल की शुरुआत में ONE 172 में अपने अगले और बहुप्रतीक्षित मैच में वो रोडटंग के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट हो गए।

अब तीन डिविजन के K-1 चैंपियन अपने आपको घरेलू दर्शकों से सामने साबित करने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

“नेचुरल बोर्न क्रशर” के नाम अपने करियर में 26 नॉकआउट हैं और वो अगले मैच को नॉकआउट से अपने नाम करने का भरसक प्रयास करेंगे।

लेकिन उनके खिलाफ खड़े होंगे 40 वर्षीय योद्धा जिन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स के खिलाफ खुद को साबित किया है।

बोस्नियाई-कनाडाई स्टार ने जून 2024 में हुए ONE 167 के किकबॉक्सिंग मैच में रोडटंग को बेहद कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

उस प्रदर्शन ने दिखाया कि क्यों पुरिच के फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब “द बोस्नियन मेनेस” जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे।

अगर टकेरु की बात करें तो यहां मिली जीत उनका रोडटंग के साथ रीमैच तय कर सकती है या फिर वो ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं। वहीं पुरिच के पास अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का मौका है।

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145