मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अंतरिम किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए रीमैच में सुपरबोन को दमदार जीत की उम्मीद

Tawanchai PK Saenchai Superbon Singha Mawynn ONE Friday Fights 46 61 scaled

थाई सुपरस्टार सुपरबोन सिंघा माविन एक बार फिर फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर राज करने के मिशन पर हैं और वो शुक्रवार, 5 अप्रैल को उस लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा सकते हैं।

उस शाम एशियाई प्राइमटाइम पर 33 वर्षीय दिग्गज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में घरेलू फैंस के सामने ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अपने लंबे समय के प्रतिद्वंदी मरात ग्रिगोरियन से मुकाबला करेंगे।

ये जोड़ी पहले भी दो बार भिड़ चुकी है। उनका पहला मुकाबला 2018 में ONE के बाहर हुआ था, जिसमें अर्मेनियाई दिग्गज ने पहले राउंड में शानदार नॉकआउट से जीत दर्ज की थी।

चार साल बाद ONE X में सुपरबोन ने अपना बदला पूरा किया, जब उन्होंने पांच एक्शन से भरपूर राउंड्स में करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक में अपने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

फिर थाई स्ट्राइकर अपनी अगली फाइट में मौजूदा चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव से बेल्ट हार गए, लेकिन पिछले जून में टायफुन ओज़्कान के खिलाफ शानदार स्टॉपेज जीत के साथ उन्होंने अंतरिम ताज के लिए मौका अर्जित किया और अब उनके पास ग्रिगोरियन के खिलाफ 2-1 की बढ़त लेने का अवसर है।

अपने पिछले मुकाबलों को देखते हुए सुपरबोन ने onefc.com को बताया कि उनमें से केवल एक ही बेहतर फाइटर के रूप में विकसित हुआ है:

“मुझे लगता है कि मैंने अपने खेल में मरात से अधिक सुधार किया है। वो अब भी उसी तरह लड़ते हैं जैसे हमारी पहली फाइट में लड़ते थे, जो मैं हार गया था। वो मजबूत हैं, लेकिन उनकी शैली अभी भी वही है।”

भले ही सुपरबोन अपने प्रतिद्वंदी के कौशल को खारिज करने के लिए तत्पर हैं, लेकिन ग्रिगोरियन अपना आखिरी मैच हारने के बाद से पैने नजर आ रहे हैं। उन्होंने शीर्ष दावेदारों ओज़्कान और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को हराया है और केवल अलाज़ोव के खिलाफ एक कठिन वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में जजों के निर्णय से हारे हैं।

फिर भी बैंकॉक के एथलीट का कहना है कि ग्रिगोरियन एक मजबूत और ताकतवर हाथों वाले एक आयामी फाइटर हैं:

“मरात की ताकत उनकी सहनशीलता है। वो किसी भी हमले को अच्छी तरह से झेल सकते हैं। वो बिना थके अंतिम राउंड तक मुक्के मारने में सक्षम हैं। अगर मैं पर्याप्त रूप से फिट नहीं हूं तो लंबे गेम में मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं होगा।

“उनकी कमजोरी ये है कि उनके पास केवल एक ही हथियार है: उनके मुक्के।”

https://www.instagram.com/p/C16GC47JPy8/

संयुक्त रूप से 150 मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबलों के अनुभवी सुपरबोन को लगता है कि उनका ऑलराउंड स्किल सेट 5 अप्रैल को होने वाले मैच में अंतर पैदा करेगा।

उन्होंने बताया:

“मैं कौशल में मरात से बेहतर हूं। मेरे हथियारों में किक, नी स्ट्राइक्स, पंच और पुश किक्स जैसे अधिक हथियार मौजूद हैं जबकि मरात के पास केवल पंच हैं। यही कारण है कि मैं उन पर हावी हो सकता हूं।”

चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ सुपरबोन रीमैच की तैयारी कर रहे हैं

यदि सुपरबोन सिंघा माविन ONE Friday Fights 58 में मरात ग्रिगोरियन को हरा पाते हैं तो वो ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को जीत कर चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच की पुष्टि करेंगे।

सुपरबोन जनवरी 2023 में “चिंगा” से मिली नॉकआउट हार को भूले नहीं हैं और बदला लेने के लिए प्रेरित हैं:

“(अंतरिम टाइटल जीतना) मेरे लिए बहुत मायने रखेगा क्योंकि मैं चिंगिज़ के खिलाफ बदला पूरा करना चाहता हूं। इस फाइट को जीतना इस बात की गारंटी होगी कि मुझे उनके साथ दोबारा मैच लड़ने का मौका मिलेगा।

“चिंगिज़ से हार मेरे करियर पर एक धब्बा था। मैं उनसे फिर से मुकाबला करूंगा और बदला लूंगा।”

Singha Mawynn के प्रतिनिधि 5 अप्रैल को ग्रिगोरियन के खिलाफ मैच से आगे नहीं देख रहे हैं, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य अलाज़ोव के साथ एक और फाइट तय करना है।

सुपरबोन ने यहां तक ​​स्वीकार किया कि वो गोल्डन बेल्ट जीतने से ज्यादा बदला लेने से प्रेरित हैं:

“अगर मैं चैंपियन बनता हूं तो मैं किसी से नहीं भागूंगा। मैं हर किसी से लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के बजाय चिंगिज़ के साथ दोबारा मुकाबला करना पसंद करूंगा।”

https://www.instagram.com/p/C1D_b9Cp0Fe/

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty