ONE Fight Night 6 में अब स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना ‘सुपरगर्ल’ से होगा

Stamp Fairtex after winning against Jihin Radzuan

शनिवार, 14 जनवरी को ONE Fight Night 6 में होने वाली स्टैम्प फेयरटेक्स की मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट में बदलाव किया गया है, लेकिन वो अभी भी कार्ड का हिस्सा हैं।

अब पूर्व 2-स्पोर्ट क्वीन का सामना बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में 19 वर्षीय स्ट्राइकिंग स्टार एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक से होगा।

स्टैम्प का सामना दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फीमेल स्ट्राइकर्स में से एक अनीसा मेक्सेन से होने वाला था। मगर फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार वेट मिस करने (वजन की तय सीमा से ज्यादा) और हाइड्रेशन टेस्ट में फेल होने के कारण 2023 में ONE के पहले इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।

दूसरी ओर, एना की भिड़ंत स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में एकातेरिना वंडरीएवा से होनी थी, लेकिन यहां बेलारूसी एथलीट भी वेट मिस कर गईं।

उन्होंने कैचवेट बाउट पर हामी नहीं भरी इसलिए “सुपरगर्ल” को पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ मैच मिला, जिसमें एक जीत उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है।

वहीं वंडरीएवा को कार्ड से बाहर कर दिया गया है।

स्टैम्प और “सुपरगर्ल” के रूप में 2 थाई स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी और ये ONE Fight Night 6 के कार्ड में चौथा किकबॉक्सिंग मैच है।

अन्य किकबॉक्सिंग बाउट्स में रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जिदुओ यिबु, रैंकिंग्स में क्रमशः दूसरे और पांचवें स्थान पर मौजूद सुपरलैक कियातमू9 और डेनियल पुएर्तस के बीच ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट, सुपरबोन सिंघा माविन और #1 रैंक के कंटेंडर चिंगिज़ अलाज़ोव के बीच ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल है।

ONE Fight Night 6 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19