ONE Fight Night 32 के लिए उभरते हुए स्टार्स इब्राहिम दाउएव और मागोमेद अकाएव के MMA मैच की घोषणा

Mark Abelardo Ibragim Dauev ONE Fight Night 18 53 scaled

ONE Fight Night 32 के लिए रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स के शानदार मैच का ऐलान कर दिया गया है।

7 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में इब्राहिम दाउएव का सामना फेदरवेट MMA फाइट में अपना प्रमोशनल डेब्यू करने जा रहे मागोमेद अकाएव से होगा।

अपने घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम और फिनिशिंग की काबिलियत के चलते दाउएव ने पिछले साल जनवरी में हुए ONE Fight Night 18 में अपना नाम बनाया।

उन्होंने बेंटमवेट मुकाबले में ONE में लंबे समय से शामिल मार्क एबेलार्डो पर लगातार टेकडाउन कर स्ट्राइकिंग से वार किए और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

उस जीत ने साबित किया कि 24 वर्षीय स्टार ONE में आकर सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स से भिड़ने के लिए तैयार हैं। अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-1 हो गया है।

वहीं अकाएव की बात करें तो 10-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड में उनके कई सारे हाइलाइट-रील नॉकआउट शामिल हैं। मैच की किसी भी पल खत्म कर देने की काबिलियत उन्हें बहुत खतरनाक प्रतिद्वंदी बनाती है। भले ही वो मैट पर खड़े होकर पंच लगा रहे हों या फिर ग्राउंड पर।

अब दोनों फाइटर्स के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका ONE Fight Night 32 में होगा।

दाउए का लक्ष्य होगा कि वो पिछली जीत के सिलसिले को अब नए डिविजन में आकर जारी रखें और फैंस को साबित करें कि क्यों वो रूस के सबसे प्रतिभाशाली युवा फाइटर्स में से एक हैं। वहीं अकाएव ONE डेब्यू में छाप छोड़कर खुद को डिविजन में स्थापित कर सकते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.