ONE Friday Fights 83 में पानपयाक ने सिल्वियू वितेज़ के खिलाफ ‘धमाकेदार वापसी’ का लक्ष्य बनाया

Superlek Kiatmoo9 Panpayak Jitmuangnon ONE 164 1920X1280 36

थाई सुपरस्टार “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन लंबे समय बाद वापसी करते हुए 18 अक्टूबर को होने वाले ONE Friday Fights 83 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का सामना रोमानियाई स्टार सिल्वियू “हिटमैन” वितेज़ से होगा।

इस पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली फाइटर्स में गिने जाने वाले पानपयाक का ONE में रिकॉर्ड 4-2 है और उनकी हार सिर्फ दो खेलों व द डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ आई हैं।

दिसंबर 2022 में “द किकिंग मशीन” के खिलाफ आई करीबी हार के बाद से 28 वर्षीय स्टार ने मुकाबला नहीं किया है और वो इन दोनों की बीच की आठवीं फाइट थी।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैंने फाइट करना इसलिए रोक दिया था क्योंकि मैं एक तरह से ऊब गया था और मेरे पास कोई प्रेरणा नहीं बची थी। मुझे महसूस हुआ कि मैं अपने शरीर को लंबे समय से इस्तेमाल कर रहा हूं तो मैं ब्रेक लेना चाहता था।”

मॉय थाई से दूर रहने के बाद “द एंजेल वॉरियर” ने एक नए बिजनेस में इन्वेस्ट किया और काम करते रहे।

करीब 9 महीने पहले उनकी दुनिया पूरी तरह से बदल गई, जब बेटी हनी का जन्म हुआ। अब पिता बनने के बाद पानपयाक को ONE Championship बेल्ट हासिल करने की नई प्रेरणा मिल गई है:

“मैंने पिछले दो सालों के दौरान ONE को करीब से फॉलो किया। मैं मानूंगा कि मैंने फाइटिंग को मिस किया, लेकिन मेरे पास वापस आकर फाइट करने की प्रेरणा नहीं थी, जब तक कि मेरी बच्ची ने जन्म नहीं लिया।

“मैं दोबारा वापस आकर फाइट करना चाहता था क्योंकि मैं अपनी बच्ची को दिखाना चाहता हूं कि कितना अच्छा फाइटर हूं। अगर मेरा बच्चा नहीं होता तो मैं शायद वापस नहीं आता।”

फैंस के लिए सौभाग्य की बात है कि पानपयाक वापसी कर रहे हैं।

वो Phuket Fight Club में फुल टाइम ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने माना कि वापसी करने के बाद कुछ सेशंस मुश्किल थे। लेकिन अब उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

18 अक्टूबर को लुम्पिनी स्टेडियम की रिंग में लौटकर वो अपनी बेटी को गौरवान्वित महसूस करवाना चाहते हैं:

“मेरा लक्ष्य है कि मैं नॉकआउट के साथ जीतते हुए धमाकेदार वापसी करूं। मैं अपनी बेटी और सभी को दिखाना चाहता हूं कि पानपयाक अभी भी दमदार फाइटर हैं।”

पानपयाक ने और अधिक आक्रामक स्टाइल दिखाने का वादा किया

पानपयाक जित्मुआंगनोन को वापसी के दौरान बहुत कठिन परीक्षा से गुजरना होगा।

सिल्वियू वितेज़ को अपने अति-आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए “द एंजेल वॉरियर” ने माना कि उनका अनुभव इस फाइट में काम आएगा:

“सिल्वियू का फाइट स्टाइल दूसरे विदेशी बॉक्सरों से अलग है, जो कि अंदर आकर तुरंत बाहर निकल जाते हैं। वो थाई फाइटर्स की तरह एक जगह खड़े रहकर स्ट्राइक्स लगाते हैं।

“उनके हथियार और धैर्य उनकी सबसे बड़ी ताकत है तो मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल करूंगा।”

पानपयाक वापसी करते हुए सिर्फ जीतना नहीं चाहते बल्कि एक यादगार नॉकआउट अपने नाम करना चाहते हैं।

काफी सारी फैंस उनके तकनीकी स्टाइल के आलोचक रहे हैं। उन्होंने उनकी बातों को सुना है और वो इस शुक्रवार मनोरंजक स्टाइल पेश करने के बारे में सोच रहे हैं:

“इस फाइट के लिए मैंने पंचों पर बहुत काम किया है। जहां तक किक्स की बात है तो फैंस को ये रिंग में देखने को मिलेंगी। मैं जितना संभव हो सकेगा लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करूंगा क्योंकि मैं मानता हूं कि कई फैंस मानते हैं कि मैं पीछे हट जाता हूं।

“इस फाइट के जरिए मैं उन्हें नया पानपयाक दिखाऊंगा, जिसने अपने स्टाइल को आक्रामक बना लिया है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.