COVID-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की मदद में जुटी ONE

ONE Championship donates four tons of medical supplies to Wuhan in the midst of the coronavirus

COVID-19 महामारी दुनिया के हर कोने को अपनी चपेट में लेती जा रही है और इससे दुनिया की बड़ी आबादी पर खासा प्रभाव पड़ा है।

वहीं, ONE Championship उन इलाकों में हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है जो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

फरवरी में चीन के वुहान शहर में इस वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने के बाद से ही कंपनी स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद करने में जुटी है।

चीन का ये शहर जब इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित था तब ONE ने टियानमेन निमोनिया कंट्रोल सेंटर को 4 टन स्वास्थ्य संबंधी चीजों का दान किया था। इस मुश्किल घड़ी में हुबेई प्रोविंसियल चैरिटी फेडरेशन और लोकल लॉजिस्टिक सप्लायर्स ने ONE द्वारा की गई मदद का धन्यवाद किया था।



वुहान में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है लेकिन दुनिया के बाकी देशों में होने वाला नुकसान अब भी तेज गति से बढ़ रहा है इसलिए ONE ने बाकी क्षेत्रों में भी राहत कार्य को गति दी है।

इन देशों में इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और भारत जैसे एशियाई देश आते हैं और ये सभी देश फिलहाल कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहे हैं। इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए यहां की सरकारों को कड़े फैसले लेने पड़े हैं।

ONE के चीफ कमर्शियल ऑफिसर हरि विजयराजन ने कहा, “हम धन्य हैं कि हमारा मिशन दुनिया के अंदर उम्मीद, ताकत, सपनों और प्रेरणा की ज्वाला जगाना है। हमारा मिशन यही है कि हर संभव तरीके से हम स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों की मदद करना चाहते हैं।”

“हम उन्हें सलाम करते हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने के प्रयास में जुटे हैं। सम्मान, साहस और अनुशासन जैसे मूल्य ही हैं जो हमें लोगों की मदद के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।”

ONE Championship sends medical supplies to Wuhan, China

कंपनी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों के बीच ONE के वर्ल्ड-क्लास एथलीट भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा, 2-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग, ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन और Team Lakay के कई मेंबर्स #StayHome मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं, सूचना का प्रसार कर रहे हैं और फैंस को कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

वेरा ने हेल्थ कर्मचारियों की तारीफ की है, लोगों से आग्रह किया है कि वो सरकार के आदेशों का पालन करें और घर पर रहकर कैसे खुद का मनोरंजन कर सकते हैं, उसके भी सुझाव दिए हैं। आंग ला न संग, गुयेन और Team Lakay ने वर्कआउट कर फिट रहने की सलाह के साथ-साथ उन लोगों के लिए एकजुट होने की सलाह दी है जो इस वायरस से पीड़ित हैं।

https://www.facebook.com/brandonveramma/videos/576561182948899/

वुहान के बजाय अब दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों समेत पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस अपनी पकड़ बना रहा है लेकिन लक्ष्य सभी का एक ही है।

ONE लगातार एनजीओ पार्टनर्स के साथ मिलकर COVID-19 महामारी से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है।

ये दुनिया के लिए मुश्किल समय है लेकिन एजुट होकर हम सभी इसे हराने में सफल हो सकते हैं।

विजयराजन ने कहा, “COVID-19 100 वर्षों में एक बार होने वाली आपदा की तरह है जिसका असर परिवार, छोटे बिजनेस से लेकर दुनिया के सभी देशों पर पड़ा है।

“एशिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी होने के नाते हमारे ऊपर लाखों लोगों की मदद की ज़िम्मेदारी है, हमारे ऊपर लोगों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आने की ज़िम्मेदारी भी है।

“हमें दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और कोरोना वायरस पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा। हम सभी की मदद करना चाहते हैं, सभी को एकजुट करना चाहते हैं।”

ये भी पढ़ें: COVID-19 महामारी के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के टिप्स

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.