असलमजोन ओर्तिकोव ने The Inner Circle 20 में असादुला इमानगज़ालिएव के खिलाफ फिनिश का दावा किया – ‘मुकाबला बेहद जबरदस्त होने वाला है’

Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 5

असलमजोन ओर्तिकोव ने अपने रास्ते में आए सभी विरोधियों को धूल चटाई है और इसी के दम पर उन्होंने दो दर्जन जीत दर्ज की हैं।

अब शुक्रवार, 26 जून को उनका सामना The Inner Circle 20 के मेन इवेंट में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए अपराजित सनसनी असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव से होगा

इस शानदार मैच का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

दोनों के नाम 36-0 का शानदार रिकॉर्ड है, जिसमें 22 जबरदस्त फिनिश शामिल हैं। एक फाइटर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट के साथ बाहर जाएगा तो वहीं दूसरे का अपराजित रिकॉर्ड ध्वस्त होगा।

ओर्तिकोव का मानना है कि ये सब बातें एक जोरदार मैच की ओर इशारा कर रही हैं।

ओर्तिकोव ने onefc.com को बताया:

“हम दोनों अब तक अपराजित हैं और हममें से किसी को भी कभी नॉकडाउन नहीं किया गया है। ये मुकाबला वाकई बेहद जबरदस्त होने वाला है।

“हम दोनों में से किसी एक को इस फाइट में नॉकडाउन होना पड़ेगा और वो मैं नहीं होने वाला हूं।”

ओर्तिकोव दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 10 मैचों में जीत हासिल करने के बाद ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उतरेंगे। ONE Friday Fights में उनका जबरदस्त प्रदर्शन रहा है और उन्होंने छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया।

अपने आखिरी मैच में उन्होंने कोलंबियाई सनसनी जॉर्डन “पांडा किक” एस्टुपिनन को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से ढेर खिताबी मैच कंफर्म किया।

ओर्तिकोव ने कहा:

“मेरी योजना पहले राउंड में उन्हें परखने की थी, ये देखने की कि वो क्या कर सकते हैं और दूरी को कैसे समझते हैं। फिर दूसरे राउंड में मुझे अपना काम करना था और उन्हें नॉकआउट करना था। हमारा लक्ष्य उन्हें फिनिश करना था और हमने वही किया।”

अगला मुकाबला और कठिन चुनौती लेकर आ रहा है। अगर वो जीत गए तो उज़्बेकिस्तान के पहले ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे।

दोनों ही फाइटर्स मैच की गति को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जाने जाते हैं। दोनों में से किसी को भी अभी तक हार नहीं मिली है और डिविजन की वेकेंट बेल्ट उनका इंतजार कर रही है।

TC Muaythai और Sport Club Shakhriyor के प्रतिनिधि ने बताया:

“ये फ्लाइवेट डिविजन की सबसे बड़ी फाइट है क्योंकि हम दोनों अब तक अपराजित हैं। मेरा मानना है कि ये मुकाबला साल की सर्वश्रेष्ठ फाइट साबित हो सकता है।

“मुझे नहीं लगता कि ये फाइट जजों के फैसले तक जाएगी। मैं उन्हें नॉकआउट करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दूंगा।”

ओर्तिकोव को इमानगज़ालिएव की साख से कोई फर्क नहीं पड़ता

The Inner Circle 20 में असलमजोन ओर्तिकोव के अटूट आत्मविश्वास की कड़ी परीक्षा खेल के सबसे घातक और तेज-तर्रार स्ट्राइकर्स में से एक के खिलाफ होगी।

मशहूर MMA कमेंटेटर जो रोगन ने असादुला इमानगज़ालिएव को “आज के समय का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर” कहा और रूसी स्टार का 12-0 का रिकॉर्ड इस बात को साबित भी करता है।

ओर्तिकोव भी मानते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी बहुत ही लाजवाब हैं।

उज़्बेक फाइटर ने बताया:

“असादुला एक बहुत अच्छे फाइटर हैं। अगर वो अच्छे नहीं होते तो यहां टाइटल के लिए मुकाबला नहीं कर रहे होते।

“उनके पास बेहतरीन स्किल्स हैं और उनकी फाइटिंग शैली भी अलग है, आम तौर पर देखने वाली शैली जैसी नहीं। लेकिन मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मुझे पता है कि मैं यहां क्यों आया हूं। मुझे बस अपने सपने को पूरा करना है।”

अपराजित उज़्बेक सनसनी का मानना है कि उनका अनुभव, विरोधियों का दम घोंटने वाला स्टाइल और फाइट को खत्म करने की काबिलियत इमानगज़ालिएव के लिए नई होंगी।

भले ही रूसी स्टार ने कई बड़े नामों को मात दी है, मगर ओर्तिकोव को लगता है कि किसी ने भी ऐसी चुनौती पेश नहीं की, जो वो लुम्पिनी स्टेडियम में करने जा रहे हैं।

उन्होंने अंत में कहा:

“उनके नाम अच्छी जीतों की एक लंबी श्रृंखला है। उन्होंने नोंग-ओ और कोंगथोरानी को हराया है, लेकिन उनका सामना कभी मेरे जैसे फाइटर से नहीं हुआ।

“मैं उनसे बेहतर हूं क्योंकि मेरे पास ज्यादा रफ्तार, ज्यादा ताकत और लगातार दबाव बनाने की क्षमता है।”

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.