ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

211126 MU 1920x1080pxAdiwang_vs_Brooks

NEXTGEN इवेंट सीरीज के आखिरी अध्याय के समापन के लिए ONE Championship तैयार है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: NEXTGEN III का आयोजन किया जाएगा, जिसके कार्ड में कई सारे ब्लॉकबस्टर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

#5 रैंक के स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग लंबे समय तक चली जुबानी जंग के बाद मेन इवेंट में अमेरिकी सुपरस्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का सामना करेंगे।

इसके अलावा को-मेन इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #5 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव दूसरे खेल में भी वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकलेंगे।

लेकिन उनके सामने पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम जैसे तगड़े स्ट्राइकर की चुनौती होगी, जो खुद ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ की बेल्ट पर नजर गड़ाए बैठे हैं।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


स्ट्रॉवेट MMA
जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने लिटो “थंडर किड” आदिवांग को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:07 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ने पोंगसिरी पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:39 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने रेने “द चैलेंजर” कैटलन को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 3:35 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने डेनियल पुएर्तस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू ने पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled