ONE Friday Fights 98 रिजल्ट्स: चार्टपयाक का ONE रिकॉर्ड 6-0, नोंग-ओह ने डेब्यू फाइट को 53 सेकंड में जीता

Chartpayak Saksatoon Kongchai Chanaidonmueang ONE Friday Fights 98 29

ONE Championship ने शुक्रवार, 28 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 2025 के दूसरे महीने का शानदार समापन किया।

ONE Friday Fights 98 में 12 धमाकेदार मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलीं, जिसमें फैंस के लिए काफी कुछ था।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए एक्शन को मिस कर दिया तो यहां विस्तार से पढ़ें कि शो में क्या-क्या हुआ।

चार्टपयाक ने कोंगचाई को हराकर परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा

Chartpayak Saksatoon Kongchai Chanaidonmueang ONE Friday Fights 98 18

चार्टपयाक सकसाटून ने एक करीबी स्ट्रॉवेट मॉय थाई मेन इवेंट में कोंगचाई चानेडोनमुएंग को हराकर ONE Championship में अपने बेदाग रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

26 वर्षीय स्टार ने तीनों राउंड विरोधी पर वार किए और जब उन पर अटैक हुआ तो उसका बखूबी जवाब भी दिया।

अंत में उनके डिफेंस और काउंटर अटैक के चलते जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इससे उनका ONE रिकॉर्ड 6-0 और करियर रिकॉर्ड 67-15 हो गया।

कासेम ने क्रिसना को पछाड़कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

Krisana Daodenmuaythai Antar Kacem ONE Friday Fights 98 21

अंतर कासेम और क्रिसना डाओडेनमॉयथाई ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में डटकर एक दूसरे का सामना किया।

पहले राउंड में कासेम पर विरोधी ने किक्स से वार किया। उन्होंने दूसरे राउंड में कासेम ने लेग स्ट्राइक्स से किसना को चोट पहुंचाई। तीसरे राउंंड में वो दूरी भांपकर अच्छे शॉट्स लगाने में कामयाब रहे।

अंत में जजों ने कासेम को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका करियर रिकॉर्ड 52-11 हो गया है।

सोनराक ने औराघी को पराजित कर लगातार पांचवीं जीत अपने नाम की

Sonrak Fairtex Joachim Ouraghi ONE Friday Fights 98 19

सोनराक फेयरटेक्स ONE Championship में लगातार पांचवीं जीत अपने नाम करने में सफल रहे, जब उन्होंने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में जोआकिम औराघी को पटखनी दी।

म्यांमार के स्टार की स्ट्राइक्स दमदार रहीं और उन्होंने एक नॉकडाउन भी हासिल किया। दूसरे और तीसरे राउंड में उनके अटैक और धारदार होते गए।

अंत में सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 68-22 कर दिया।

तियाई को हराकर पेयिम की जीत का सिलसिला जारी

Teeyai PK Saenchai Paeyim Sor Boonmeerit ONE Friday Fights 98 21

पेयिम सोर बूनमीरिट ने अपनी तकनीकी कुशलता की मदद से तियाई पीके साइन्चाई को 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट के तीनों राउंड में पछाड़कर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

मुकाबला करीबी रहा और तीन में से दो जजों ने पेयिम के पक्ष में फैसला सुनाया। ONE में लगातार तीसरी जीत से उनका करियर रिकॉर्ड अब 58-14 हो गया है।

नोंग ओह ने अपने ONE Championship डेब्यू में खुनडेट को धराशाई किया

Khundet PK Saenchai Nong Oh LaoLaneXang ONE Friday Fights 98 22

नोंग ओह लाओलेनशैंग और खुनडेट पीके साइन्चाई के बीच जितनी भी देर 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच चला, वो बहुत ही शानदार रहा।

खुनडेट द्वारा पहले राउंड में दिखाई गए तेजी के बाद 33 वर्षीय स्टार ने दूसरे राउंड में एक जबरदस्त राइट हैंड लगाया और फिर हाई किक से वार कर 24 सेकंड में भी काम खत्म कर दिया।

इस नॉकआउट जीत ने MuayLao Lanexang Gym के स्टार का रिकॉर्ड 66-16 कर दिया।

चाबाकेउ के राइट हैंड्स ने गुसजुंग को चलता किया

106-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में गुसजुंग फेयरटेक्स के खिलाफ चाबाकेउ सोर कनजनचाई के लिए चीजें उनके पक्ष में जाती नहीं दिख रही थीं। लेकिन तीसरे राउंड में स्थिति पूरी तरह बदलाव गई।

गुसजुंग के पहले दो राउंड के वार झेलने के बाद चाबाकेउ तीसरे राउंड में अलग रणनीति के साथ उतरीं। उन्होंने चार बेहतरीन राइट हैंड लगाकर 1:07 मिनट पर मैच अपने पक्ष में किया।

ONE Friday Fights में लगातार तीसरी जीत ने उनके रिकॉर्ड को 57-6 कर दिया है।

इमानगज़ालिएव ने तौफीक को हराकर ONE में लगातार चौथी जीत दर्ज की

असादुलाह इमानगज़ालिएव ने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में मोहम्मद तौफीक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से मैच अपने नाम किया।

रूसी स्टार ने दूसरे राउंड में तौफीक को दो बार नॉकडाउन किया और अंत तक उनके दमदार अटैक रुके नहीं।

तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका ONE Championship रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 8-0 हो गया।

नोंगबिया ने डिट्रिच का 53 सेकंड में काम तमाम किया

ONE Championship में डेब्यू कर रहे नोंगबिया लाओलेनशैंग ने एटमवेट मॉय थाई फाइट में मार्विन डिट्रिच को जबरदस्त तरीके से नॉकआउट किया।

शुरुआत में एक दूसरे को परखने के बाद लाओस के स्टार अपने विरोधी को रिंग की रस्सियों की तरफ ले गए और मौका मिलते हुए जबरदस्त राइट हैंड से वार कर नॉकआउट हासिल किया।

इस धमाकेदार जीत ने उनके रिकॉर्ड को 48-7 कर दिया है।

तीन राउंड की फाइट में झांग पर भारी पड़े सेकसन

सेकसन फेयरटेक्स और झांग जिन्हु ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में तीन राउंड तक जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंत में सेकसन सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में सफल रहे।

Fairtex Training Center के स्टार ने झांग को तीनों राउंड पछाड़कर अपने रिकॉर्ड को 55-23 कर लिया।

योनाहा ने जबरदस्त वापसी कर लू को नॉकआउट किया

इसी योनाहा ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए लू यिफु को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

लू ने पहले राउंड में अपने विरोधी को दो बार गिराया और लग रहा था कि वो फाइट जीत जाएंगे, लेकिन योनाहा मानो इन नॉकडाउन के बाद जाग गए।

उन्होंने 2:41 मिनट पर स्ट्रेट राइट लगाकर विरोधी को चित कर दिया। इससे उनका ONE Championship रिकॉर्ड 2-0 हुआ और ये करियर की 31वीं जीत रही।

खोलमिर्ज़ाएव ने ज़मानबेकोव को गिलोटीन चोक में फंसाकर हराया

Avazbek Kholmirzaev Bolat Zamanbekov ONE Friday Fights 98 16

अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव द्वारा बोलात ज़मानबेकोव को 128-पाउंड कैचवेट MMA फाइट में हराने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

ज़मानबेकोव ने सिंगल लेग टेकडाउन किया, लेकिन यहां से बाज़ी पलट गई। 24 वर्षीय स्टार ने ज़मानबेकोव की गर्दन को पकड़ा और एक मजबूत गिलोटीन चोक में फंसा लिया।

उनके प्रतिद्वंदी ने 1:31 मिनट पर टैप आउट कर दिया और ये खोलमिर्ज़ाएव की ONE में पांचवीं जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 11-2 हो गया।

टायमन ने पिछड़ने के बाद भ्यान को TKO से हराया

Sumit Bhyan Connor Tymon ONE Friday Fights 98 26

कॉनर टायमन ने पहले राउंड में पिछड़ने के बाद लाइटवेट MMA फाइट के दूसरे राउंड में सुमित भ्यान को फिनिश करने में सफलता पाई।

ब्रिटिश स्टार ने टेकडाउन किया और फिर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से शुरुआत की। मगर भारतीय स्टार ने राउंड खत्म होने तक उनकी पीठ पर कब्जा बनाकर रखा और रीयर-नेकेड चोक के कुछ प्रयास किए।

दूसरे राउंड में टायमन ने रणनीति बदली और एक लेफ्ट हुक मारकर 46 सेकंड में मैच अपने नाम कर लिया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.