ONE Friday Fights 31 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

KongthoraneeSorSommai SherzodKabutov 1920X1280

ONE Championship थाईलैंड की राजधानी में इस महीने धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार की शाम एशियाई प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 31 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 11 बेहतरीन मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मुकाबले शामिल रहे।

मेन इवेंट की बात करें तो दो बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में किर्गिस्तानी एथलीट शेरज़ोद काबुतोव से हुआ।

इसके अतिरिक्त कार्ड में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव, ऑस्ट्रेलियाई सनसनी रिवर डैज़, “द इटालियन फरारी” अलेसांद्रो सारा और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट नोंगम फेयरटेक्स की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
कोंगथोरानी सोर सोमाई ने शेरज़ोद “लॉयन” काबुतोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
चोरफाह टोर सांगटीनोई ने मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:30 मिनट में
138 LBS मॉय थाई
सिबसन नोखाओ कोरमोर11 ने बरामी सुजीबामीक्यू को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:30 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
पुएंगलुआंग बानराम्बा ने सेकसन फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप ने उडोमलैक नूप्रानबुरी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:09 मिनट में
117 LBS मॉय थाई
टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने अपिडेट नामडुएमी77 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ने अलेसांद्रो “द इटालियन फरारी” सारा को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:39 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
लूका “द स्नाइपर” चेचेटी ने हुओ शाओलोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
रिवर डैज़ ने नोंथाकिट टोर मोरश्री को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
नोंगम फेयरटेक्स ने फ्रांसिस्का “मिस स्कारफेस” वेरा को बहुमत निर्णय से हराया
139 LBS MMA
इलिमबेक अकिलबेक ऊलू ने गाज़ीमुराद गासानगुसेनोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled
Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled
Superbon Masaaki Noiri ONE 173 33 scaled