ONE Friday Fights 114 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

95261 scaled

27 जून को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक, थाईलैंड के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार इवेंट ONE Friday Fights 114 के साथ वापसी होने जा रही है।

इस इवेंट को एक ब्लॉकबस्टर मॉय थाई मुकाबला हेडलाइन करेगा, जिसमें संगारथिट लुकसाइकोंगडिन का सामना सुआब्लैक टोर प्रान49 से होगा। संगारथिट ONE के बैनर तले अपनी दूसरी जीत की तलाश में होंगे तो वहीं सुआब्लैक कठिन दौर को पीछे छोड़ जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट की 140-पाउंड मॉय थाई फाइट में सेकसन ओर क्वानमुआंग और मुआंगथाई पीके साइन्चाई के रूप में दो धुरंधरों की टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में जोरदार एक्शन की पूरी गारंटी है।

इन दो लाजवाब मुकाबलों के अतिरिक्त इवेंट में कोमपेट फेयरटेक्स, असलमजोन ओर्तिकोव समेत कई बड़े स्टार्स वापसी कर अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


140 LBS किकबॉक्सिंग
सुआब्लैक टोर प्रान49 ने संगारथिट लुकसाइकोंगडिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई ने सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
इलियास अब्देलाली ने पीटीटी अपिचार्ट फार्म को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
असलमजोन ओर्तिकोव ने पेटसुकुमविट बोई बांगना को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:33 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोमपेट सिटसारावटसुएर ने कोंगचाई चानेडोनमुएंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
योनिस अनाने ने लिउ जन्चाओ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने चार्टपयाक सकसाटून को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:33 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
नडाका योशीनारी ने बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
असाही शिनागावा ने पेटफुपा एकपुजिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
120 LBS मॉय थाई
जुराई इशी ने यूनेस मौनीन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:57 मिनट में
बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
टकुमा सूडो ने शमसुदीन मागोमेदोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts