ONE: REIGN OF DYNASTIES के लिए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मैच की घोषणा

Demetrious Johnson Adriano Moraes Bout

अप्रैल में चीन के चोंगकिंग में ONE Championship का डेब्यू होने वाला है और उसके लिए फ़्लाइवेट मैच की पुष्टि कर दी गई है।

शनिवार, 11 अप्रैल को होने वाले ONE: REIGN OF DYNASTIES में ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस मैच की पुष्टि की है।

BREAKING NEWS: Demetrious Johnson (30-3) will challenge ONE Flyweight World Champion Adriano Moraes (18-3) for the world title on April 11 in China!

Posted by Chatri Sityodtong on Sunday, January 12, 2020

मोरेस का ग्लोबल स्टेज पर आखिरी मुकाबला जनवरी 2019 में हुआ था।

ONE: HERO’S ASCENT में उन्होंने उस वक्त के चैंपियन और अपने पुराने प्रतिद्वंदी रहे जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो का सामना किया था और इसी इवेंट में वो चैंपियन भी बने।

5 राउंड के जबरदस्त एक्शन से भरे रहे इस मुकाबले के चौथे राउंड में सुलोएव स्ट्रेच का प्रयास भी देखने को मिला, जो मार्शल आर्ट्स में बहुत ही कम देखा जाता है। 31 वर्षीय ब्राजीलियन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने ये मैच सर्वसम्मत निर्णय से जीतकर ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

उसके बाद से उन्हें अपने टाइटल को डिफेंड करने का मौका नहीं मिला है और इस बीच वो इंतज़ार कर रहे थे कि ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री जीतकर कौन उन्हें चैलेंज करने वाला है।



मार्च में 8 एथलीटों का टूर्नामेंट शुरू हुआ और सभी की नजरें जॉनसन पर टिकी हुई थीं।

33 वर्षीय अमेरिकी लैजेंड ने ONE: A NEW ERA में अपने ONE डेब्यू मुकाबले में युया वाकामत्सु के खिलाफ वैसा ही प्रदर्शन किया जिस तरह की उनसे उम्मीद थी और उन्होंने जापानी स्ट्राइकर को दूसरे राउंड में गिलोटिन चोक लगाकर सबमिशन से जीत हासिल की।

उसके बाद जॉनसन ने अगस्त में ONE: DAWN OF HEROES में हुए सेमीफाइनल मैच में वाकामत्सु के हमवतन तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया। उस जीत ने वॉशिंगटन के निवासी एथलीट को ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया।

अक्टूबर में हुए ONE: CENTURY PART I में फाइनल मुकाबले में उनका सामना डैनी “द किंग” किंगड से हुआ। 3 राउंड तक चले इस मैच में उन्होंने फिलीपींस के स्टार एथलीट पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और मोरेस के खिलाफ टाइटल शॉट भी हासिल किया।

American star Demetrious Johnson celebrates his ONE Flyweight World Grand Prix Championship Final win

ONE: REIGN OF DYNASTIES के लिए अगले मैचों की पुष्टि आने वाले कुछ हफ्तों में कर दी जाएगी। इवेंट से जुडी कोई भी खबर पता लगाने और बाउट कार्ड के बारे में जानने के लिए ONEFC.com चेक करते रहें।

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled