ONE Fight Night 40: Buntan Vs. Hemetsberger II – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शनिवार, 14 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 40 के साथ वापसी होने जा रही है।
मेन इवेंट में दो सबसे शानदार विमेंस स्ट्राइकर्स ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए टकराएंगी। एक की नजरें इतिहास रचने पर होंगी तो वहीं दूसरी का प्रयास पुराना हिसाब बराबर करने का होगा।
वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने में नाकाम रहने के बाद फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार जैकी बुंटान अपने किकबॉक्सिंग खिताब को दांव पर लगाएंगी। उनकी प्रतिद्वंदी स्टेला हेमेट्सबर्गर पिछले मैच में बुंटान को पराजित कर गोल्ड जीत चुकी हैं। अगर वो किकबॉक्सिंग खिताब भी अपने नाम कर पाईं तो दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच देंगी।
वहीं को-मेन इवेंट में ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए शैडो सिंघा माविन का सामना स्कॉटिश पावरहाउस निको कैरिलो से होगा।
इसके अतिरिक्त कार्ड में पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी किंगड, 19 वर्षीय सिंगापुर-अमेरिकी स्टार एड्रियन ली, जापानी फाइटर शोज़ो इसोजीमा और IBJJF वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो आंद्रे व जोआओ पेड्रो बुएनो मेंडेज़ दिखेंगे।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।