ONE Fight Night 29: Rodrigues Vs. McManamon – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DC 5946

ONE Championship अपने सबसे व्यस्त महीनों में से एक के एक्शन की शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को होने वाले इवेंट के साथ कर रहा है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 29: Rodrigues vs. McManamon का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग के 11 दमदार मैच देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपनी बेल्ट को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डिफेंड करेंगी और पांच साल से चली आ रही बादशाहत को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

लेकिन उनके सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी होंगी मैरी मैकमैनेमन, जो लेट नोटिस पर अपना प्रमोशनल डेब्यू करते हुए चैंपियन को चुनौती देना चाहेंगी।

इसके अलावा इवेंट में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सनसनी डिओगो रीस और अपराजित MMA स्टार जोशुआ परेरा के डेब्यू देखने को मिलेंगे तो वहीं MMA स्टार शामिल एर्दोगन की वापसी होगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने मैरी मैकमैनेमन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - चौथे राउंड के 3:00 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने परहम घेराती को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:15 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने सोई “मैन ऑफ स्टील” लिन ऊ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइट हेवीवेट MMA
शामिल एर्दोगन ने जिल्बर्टो “जीबा” गल्वाओ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:41 मिनट में
बेंटमवेट MMA
एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू ने जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
मार्टिना डॉमिन्कज़ैक ने यू यौ पुई को विभाजित निर्णय से हराया
140 LBS MMA
सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव ने एको रोनी सपुत्रा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:46 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने आरियन “डेस्ट्रॉयर” एस्पार्ज़ा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
बनमा “द प्रिंस” डुओजी और जोशुआ “फ्लाइंग हवाईयन” परेरा के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
डिओगो “बेबी शार्क” रीस ने शोया इशिगुरो को सबमिशन (किमुरा) से हराया - पहले राउंड के 6:05 मिनट में
148 LBS मॉय थाई
स्टीफन कोरोदी ने काटसुकी “बोंग” किटानो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)