ONE 168: Denver – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Muay Thai fighters Jonathan Haggerty and Superlek Kiatmoo9

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की अमेरिकी धरती पर अपने दूसरे इवेंट के लिए वापसी हुई।

शनिवार, 7 सितंबर को ONE Championship द्वारा कोलोराडो के बॉल एरीना से ONE 168: Denver का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत के नामी सुपरस्टार्स शामिल रहे।

मेन इवेंट में जोनाथन हैगर्टी अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ दांव पर लगाते हुए नजर आए। 

इसके अतिरिक्त मॉय थाई दिग्गज लियाम हैरिसन और सेकसन ओर क्वानमुआंग कैचवेट मुकाबले में आमने-सामने आए। वहीं आंग ला न संग ने वापसी करते हुए एक अहम मिडलवेट MMA फाइट में अपराजित स्टार शामिल एर्दोगन का सामना किया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:49 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने लियाम “हिटमैन” हैरिसन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:49 मिनट में
213.7 LBS MMA
शामिल एर्दोगन ने आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:48 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:50 मिनट में
एटमवेट MMA
विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
इसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु ने हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
एड्रियन “द फिनोम” ली ने निको “द स्टील सिटी किड” कोर्नेहो को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:37 मिनट में
142 LBS मॉय थाई
जोहान “जोजो” गज़ाली ने होसुए “तुज़ो” क्रूज़ को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 3:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने शॉन “द वन” क्लिमेको को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:28 मिनट में

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled