ONE 160: Ok Vs. Lee II – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

OkRaeYoon Chatri ChristianLee 1200X800 768x512

ONE Championship ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE 160: Ok vs. Lee II का सफल आयोजन किया।

शुक्रवार, 26 अगस्त को 7 बाउट वाले कार्ड को एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित किया गया, जिसमें दो धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच देखने को मिले।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं अपने खिताब को क्रिश्चियन ली के खिलाफ रीमैच में डिफेंड करने उतरे, मगर उन्हें ली के हाथों हारकर अपना टाइटल गंवाना पड़ा।

को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली की टक्कर #1 रैंक के कंटेंडर टांग काई से हुई, जिसमें टांग ने जीत हासिल कर इतिहास रचा। ऐसा करते हुए वो चीन के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन बने।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं। इस इवेंट के चंद घंटों बाद 27 अगस्त की सुबह ONE Fight Night 1 का लाइव प्रसारण देखना ना भूलें।

मेन कार्ड


लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने ओक रे यूं को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:00 मिनट में
फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
टांग काई ने थान ली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सैमापेच फेयरटेक्स ने रिट्टेवाडा पेटयिंडी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:35 मिनट में
फेदरवेट MMA
किआनू सूबा ने अमीर खान को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 3:29 मिनट में
हेवीवेट MMA
पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट और मार्टिन बाटुर के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
टॉमी लेंगाकर ने रेनाटो कनूटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
कांथाराज “कन्नाडिगा” अगासा ने थालेस “द लॉयन डॉग” नकासू को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:55 मिनट में

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.